Cockroach Janata Party (CJP) क्या है? Instagram Followers 20.9M के पार, क्या बड़ा आंदोलन बन रही है CJP?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम का व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया आंदोलन कुछ ही दिनों में देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। X Account भारत में Withheld होने के बावजूद CJP का Instagram Account 20.9 Million Followers पार कर चुका है। जानिए CJP क्या है, इसकी शुरुआत कैसे हुई और युवाओं के बीच यह इतना वायरल क्यों हो रहा है।

Subhash Kumar
By Subhash Kumar - Editor in Chief
4 Min Read
Cockroach Janata Party CJP Instagram 20.9 Million followers and X account withheld in India

New Delhi: मज़ाक में शुरू की गई कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party – CJP) का सोशल मीडिया अभियान अब देशभर में बड़ी चर्चा का विषय बन चुका है। 22 मई को सुबह 9 बजे तक CJP का Instagram Account 20.9 Million Followers पार कर चुका था। खास बात यह है कि यह सब कुछ कुछ ही दिनों के भीतर अर्थात मात्र 5 दिनों में हुआ है। इससे पहले 21 मई को CJP का X Account भारतीय यूजर्स के लिए Withheld कर दिया गया था, जबकि वहां भी महज 4 दिनों में 200k+ से अधिक फॉलोअर्स जुड़ चुके थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Followers 20.9M के पार, आखिर CJP इतनी तेजी से कैसे वायरल हुई?

सोशल मीडिया पर CJP की लोकप्रियता अचानक नहीं बढ़ी। इसकी शुरुआत एक साधारण पोस्ट से हुई थी, लेकिन इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र और बेरोजगार युवा इससे जुड़ते चले गए। CJP का व्यंग्यात्मक अंदाज, पांच सूत्रीय मेनिफेस्टो और सिस्टम पर कटाक्ष करने वाली पोस्ट्स लगातार वायरल होती रहीं।

धीरे-धीरे यह चर्चा सोशल मीडिया से निकलकर टीवी डिबेट, यूट्यूब चैनलों और राष्ट्रीय मीडिया तक पहुंच गई। वहीं इसी मेनिफेस्टो में कई बड़े राष्ट्रीय मीडिया चैनल को CJP के सरकार आने पर लाइसेंस कैंसिल करने की भी बात कही है।

Cockroach Janata Party (CJP) क्या है?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कोई वास्तविक राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि देश के बेरोजगार युवाओं और छात्रों द्वारा शुरू किया गया एक व्यंग्यात्मक (satirical) सोशल मीडिया आंदोलन है। इसकी शुरुआत 16 मई 2026 को अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) नाम के एक युवा ने की थी।

Cockroach Janata Party कैसे शुरू हुई?

जब अभिजीत दिपके ने CJP के बारे में X पर पोस्ट किया, तो बड़ी संख्या में युवा उनके समर्थन में जुड़ने लगे और देखते हीं देखते ये वायरल हो गई। देश के सभी बड़े मीडिया चैनल ने भी इसे कवरेज दिया और अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) को इंटरव्यू के लिए बुलाए।

Cockroach Janata Party कैसे बनी? आइडिया क्या है?

सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश (जस्टिस सूर्यकांत) द्वारा कथित तौर पर  बेरोजगार युवाओं को सिस्टम पर हमला करने वाला और ‘कॉकरोच’ कहे जाने के बाद यह शब्द काफी चर्चा में आया। चर्चा में आने के बाद इसी बयान को लेकर अभिजीत दिपके नाम का एक छात्र ने “Cockroach” को Cockroach Janata Party का रूप दिया और वेबसाइट सहित सभी प्लेटफॉर्म पर Social Media अकाउंट लॉन्च कर दिए।

इस पार्टी के वायरल होने का एक खास वजह बना, CJP Manifesto जो शुरुआती दौर में 5 पॉइंट में दर्शाया गया था।

CJP के मेनिफेस्टो में क्या है?

CJP के मेनिफेस्टो में 5 पॉइंट दिया गया है, और यही वो चीज हैंजिसके कारण युवा जुड़ते चले गए। यहां निम्नलिखित CJP के 5 पॉइंट मेनिफेस्टो देखिये:

  • 01: यदि मुख्य न्यायाधीश सत्ता में आते हैं, तो किसी भी मुख्य न्यायाधीश को सेवानिवृत्ति के बाद में राज्यसभा सीट नहीं दी जाएगी ।
  • 02: यदि किसी वैध वोट को रद्द किया जाता है, चाहे वह मुख्य न्यायिक परिषद (CJP) द्वारा शासित राज्य में हो या विपक्ष द्वारा शासित राज्य में, तो CEC को UAPA के तहत गिरफ्तार किया जाएगा, क्योंकि नागरिकों के मतदान के अधिकार को छीनना आतंकवाद से कम नहीं है।
  • 03: संसद की संख्या बढ़ाए बिना महिलाओं को 33% नहीं बल्कि 50% आरक्षण मिलेगा । इसके अतिरिक्त, मंत्रिमंडल के सभी पदों में से 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
  • 04: अंबानी और अदानी के स्वामित्व वाले सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे ताकि वास्तव में स्वतंत्र मीडिया को जगह मिल सके। गोदी मीडिया के एंकरों के बैंक खातों की जांच की जाएगी।
  • 05: कोई भी विधायक या सांसद जो एक पार्टी से दूसरी पार्टी में दल-बदल करता है, उसे 20 वर्षों की अवधि के लिए चुनाव लड़ने और किसी भी सार्वजनिक पद को धारण करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

क्या बड़ा आंदोलन बन रही है CJP?

इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को जुड़ जाना ये दिखाता है कि युवा वर्ग सच में मुख्य न्यायाधीश के बयान से आहत हुए है। हो सकता है ये बड़ी आंदोलन का रूप ले-ले, क्योंकि कई शहरों में Cockroach बनकर युवाओं ने यमुना नदी की सफाई की है, कई जगह पे देखा गया हैं अपने बाइक ओर अपने टीशर्ट पर Cockroach Janata Party का पोस्टर लगाकर सड़को पर नजर आए है।

हालांकि, CJP Founder अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने The Red Mike के Saurab Shukla के साथ इंटरव्यू में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में Cockroachsh जुड़े है तो ये अब आंदोलन खड़ा हो चुका है, अब हम उनसे राय ले रहें कि आगे क्या करना।

Cockroach Janta Party किसने बनाई? Manifesto में क्या है – जानिए सब कुछ

CJP की सदस्यता कैसे मिलती है?

CJP का सदस्यता हासिल करने के लिए CJP के वेबसाइट cockroachjantaparty.org पर Google Form दिया गया है, लेकिन सदस्यता की शर्तें जो दिया गया है वो भी बेहद व्यंग्यात्मक हैं। इसके अनुसार, पार्टी में शामिल होने के लिए व्यक्ति का “बेरोजगार, आलसी, हमेशा ऑनलाइन रहने वाला और सिस्टम पर प्रोफेशनल तरीके से गुस्सा निकालने में माहिर” होना जरूरी है।

कौन-कौन जुड़ चुका है CJP से?

TMC सांसद Mahua Moitra ने भी सदस्यता ली है और उन्होंने ने X पर शेयर करके इसकी जानकारी दी। इनके अलावे कई पार्टी के नेता भी जुड़े है और युवा तो जुड़ हीं रहें है।

FAQs – Cockroach Janata Party को लेकर ये क्या पूछ रहे हैं?

Q1. Cockroach Janata Party (CJP) Kya Hai?

CJP एक व्यंग्यात्मक (Satirical) सोशल मीडिया आंदोलन है, जिसकी शुरुआत Abhijeet Dipke ने मई 2026 में की थी। यह कोई आधिकारिक राजनीतिक पार्टी नहीं है।

Q2. CJP का X Account Withheld क्यों हुआ?

X प्लेटफॉर्म पर अकाउंट के स्थान पर "Withheld in India" संदेश दिखाई दे रहा है। हालांकि इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक कारण सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है।

Q3. CJP इतना वायरल कैसे हो गया?

CJP के व्यंग्यात्मक मेनिफेस्टो, सोशल मीडिया कैंपेन और युवाओं की बड़ी भागीदारी के कारण यह कुछ ही दिनों में लाखों लोगों तक पहुंच गया।

Stay informed with the latest News, Government Job Notifications, Admit Card Updates, Board & University Results, Admission Updates, Scholarship Programs, Official Answer Keys, Exam Syllabus, and University Updates. Visit TimelyIndia regularly for accurate and timely updates on examinations, recruitment, admissions, scholarships, and other important announcements across India.

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, holding a Master of Arts (MA) in Hindi from Magadh University, Bodh Gaya. Based in Gaya, Bihar, he possesses over 5 years of hardcore experience in the Indian education sector, a journey he started in 2021 by founding the popular education portal Ssresult before scaling up to launch Timelyindia.com in 2023. As an expert in analyzing Board Exams, NEET, JEE, and SSC notifications, Subhash has dedicated his career to a vital mission: bridging the information gap for rural and village-based students by providing fast, accurate, and highly reliable education news in an easy-to-understand, accessible language.
कोई टिप्पणी नहीं