University

Magadh University UG 2nd Merit List 2026 Kab Aayega?

Updated: Aug 14, 2026, 10:18 AM
Magadh University UG 2nd Merit List 2026 Kab Aayega?
Representative image — Magadh University UG 2nd Merit List 2026 Kab Aayega?

Magadh University UG 2nd Merit List 2026: मगध विश्वविद्यालय, बोधगया द्वारा स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 13 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट magadhonline.in पर होगा जारी। छात्र अपना Username और Password से Offer Letter डाउनलोड कर आवंटित कॉलेज में 18 जलाई 2026 तक ले सकेंगे नामांकन।

Magadh University UG 2nd Merit List 2026: Overview

Particulars Details
University Magadh University, Bodhgaya
Session 2026-30
Course UG (BA, BSc & BCom)
Merit List Second Merit List
Status Release Tomorrow
1st Merit List Admission Last Date 10 July 2026
Magadh University UG 2nd Merit List Date 13 July 2026
Admission Mode Online Offer Letter + Offline College Admission
Admission Official Website www.magadhonline.in
Men Official Website  magadhuniversity.ac.in
Category Admission

LATEST UPDATE: विश्वविद्यालय प्रशासन ने दूसरी मेघा सूची के लिए जारी की आधिकारिक सूचना, जिसमें बताया गया कि दूसरी मेरिट सूची 13 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े: Magadh University UG 1st Merit List 2026 Download कैसे करें, डिटेल आर्टिकल के लिए यहां जाए।

Magadh University UG 2nd Merit List 2026 Kab Aayega?

मगध विश्वविद्यालय द्वारा यूजी सेकंड मेरिट लिस्ट 13 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसको लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। इस सूची में प्रथम मेरिट लिस्ट से वंचित छात्रों का नाम शामिल होगा।

किन छात्रों का नाम Magadh University UG 2nd Merit List 2026 में आ सकता है?

मगध विश्वविद्यालय द्वारा जारी होने वाली दूसरी मेधा सूची (Second Merit List) मुख्य रूप से प्रथम सूची के बाद बची हुई रिक्त सीटों को भरने के लिए जारी की जाती है। इस सूची में निम्नलिखित श्रेणी के छात्रों का चयन होने की सबसे अधिक संभावना है:

  • प्रथम सूची में कॉलेज न मिलने वाले छात्र: ऐसे छात्र जिन्होंने सत्र 2026-30 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, लेकिन उनके कुल अंकों के आधार पर पहली लिस्ट में कोई कॉलेज अलॉट नहीं हुआ था।
  • कट-ऑफ से कम अंक वाले अभ्यर्थी: जिन छात्रों के इंटरमीडिएट (12th) के मार्क्स पहली लिस्ट के आधिकारिक कट-ऑफ से 2% से 5% तक कम रह गए थे।
  • कोटा/आरक्षण वर्ग के छात्र: अगर किसी विशेष कैटेगरी (OBC, SC, ST, EWS) या विषय (BA, BSc, BCom) में सीटें खाली रह जाती हैं, तो उस वर्ग के वेटिंग लिस्ट वाले छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी।

Magadh University UG 2nd Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

जब मगध विश्वविद्यालय द्वारा UG 2nd Merit List 2026-30 जारी किये जाने के बाद, छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना Offer Letter डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. सबसे पहले Magadh University UG Admission Portal https://www.magadhonline.in/ पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर U.G. Admission 2026-30 लिंक पर क्लिक करें।
  3. Applicant Login विकल्प चुनें।
  4. अपना Username / Application ID तथा Password दर्ज करें।
  5. Captcha भरकर Login करें।
  6. Dashboard खुलने के बाद यदि आपका चयन हुआ होगा तो Download Offer Letter दिखाई देगा। (जैसा कि इमेज में दिखाया गया है)

    Magadh University UG Admission Merit List 2026-30
    Magadh University UG Admission Merit List 2026-30 applicant login dashboard
  7. Download Offer Letter पर क्लिक करें तथा उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

नोट: यदि दूसरी मेरिट लिस्ट में भी आपका चयन नहीं होता है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। विश्वविद्यालय आवश्यकता पड़ने पर तीसरी मेरिट सूची एवं उसके बाद Spot Admission की प्रक्रिया भी संचालित कर सकता है।

Magadh University UG 2nd Merit List 2026 में नाम आने के बाद क्या करना होगा?

मगध यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दूसरी मेरिट सूची में आपका नाम शामिल हो जाता है, तो Offer Letter डाउनलोड कर आवंटित कॉलेज में निर्धारित समय के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) एवं Admission Fee जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करें।

Magadh University UG Admission 2026-30 के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवंटित कॉलेज में नामांकन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति साथ ले जाए:

  • Magadh University Offer Letter
  • Online Application Form
  • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • 12वीं (Intermediate) की मार्कशीट
  • CLC / SLC (मूल प्रति)
  • Migration Certificate (यदि लागू हो)
  • Caste Certificate (यदि आरक्षण का लाभ लेना हो)
  • EWS / Income Certificate (यदि लागू हो)
  • Aadhar Card
  • Passport Size Photograph (3-4 Copies)
महत्वपूर्ण: Admission से पहले संबंधित कॉलेज द्वारा मांगे गए अतिरिक्त दस्तावेज भी साथ रखें। अंतिम रूप से वही दस्तावेज मान्य होंगे जिनका उल्लेख विश्वविद्यालय या आवंटित कॉलेज की ओर से किया जाएगा।

Magadh University Official Website

Magadh University UG Admission 2026-30, Merit List, Offer Letter, Admission Schedule तथा अन्य सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल विश्वविद्यालय के आधिकारिक Admission Portal पर जारी की जाती हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट magadhuniversity.ac.in पर विजिट करते रहें।

Published: जून 28, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest University updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News and Result only on Timely India.