Admission

Magadh University UG 1st Merit List 2026-30: नामांकन की तिथि 10 जुलाई तक विस्तारित

Updated: जुलाई 4, 2026, 6:46 अपराह्न · Gaya, Bihar
Magadh University UG 1st Merit List 2026-30
Representative image — Magadh University UG 1st Merit List 2026-30: नामांकन की तिथि 10 जुलाई तक विस्तारित

Magadh University UG 1st Merit List 2026: मगध विश्वविद्यालय, बोधगया द्वारा स्नातक (B.A., B.Sc., B.Com) सत्र 2026-30 (CBCS) में नामांकन के लिए प्रथम मेधा सूची (First Merit List) की तिथि को अब 10 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले, प्रथम मेधा सूची (First Merit List) के तहत नामांकन लेने की अंतिम तिथि 30 जून से 4 जुलाई तक बढ़ाया गया था। जो छात्र अभी तक किसी भी कारण से आवंटित कॉलेज में नामांकन नहीं ले पाए हैं, वे अब 10 जुलाई 2026 तक अपना एडमिशन जरूर करवा ले। छात्र अपना ऑफर लेटर डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट magadhonline.in पर जाकर अपने यूज़रनेम और पासवर्ड का उपयोग करें।

इस लेख में हम आपको प्रथम मेधा सूची डाउनलोड करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक, आवश्यक दस्तावेज और आगे आने वाली Merit List की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।

Magadh University UG 1st Merit List 2026: Overview

स्नातक में नामांकन लेने वाले छात्रों की सुविधा के लिए मगध यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों और विवरणों को नीचे टेबल में व्यवस्थित किया गया है:

विवरण (Particulars)महत्वपूर्ण जानकारी (Information)
विश्वविद्यालय का नाममगध विश्वविद्यालय, बोधगया (Magadh University, Bodhgaya)
सत्र (Session)2026-2030 (4-Year CBCS Undergraduate Programme)
कोर्स का नामस्नातक (BA, BSc, BCom – Regular)
मेधा सूची का प्रकारप्रथम मेधा सूची (UG 1st Merit List 2026)
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि25 जून 2026
नामांकन (Admission) प्रारंभ तिथि25 जून 2026
नामांकन की अंतिम तिथि (विस्तारित)10 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटmagadhuniversity.ac.in
आर्टिकल कैटिगरी Admission

Magadh University UG 1st Merit List 2026 Official Notice

Magadh University UG 1st Merit List 2026 Official Notice 
Magadh University UG 1st Merit List 2026 Official Notice

Magadh University BA, BSc, BCom (UG) 1st Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

प्रथम मेधा सूची में नाम आया या नहीं, अपना नाम और आवंटित कॉलेज चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले मगध विश्वविद्यालय की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट https://www.magadhonline.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “U.G. 2026-30” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब “Applicant Login (आवेदक लॉगिन)” पर क्लिक करें।
  4. यहां एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  5. अब अपना Username / Application ID और Password दर्ज करके Captcha भर पर लॉगिन करें।
  6. सफलतापूर्वक लॉगिन होने के बाद, आपका Dashboard दिखेगा।
  7. यहां इस पेज पर नीचे Offer Letter स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  8. इस ऑफर लेटर में आपको आवंटित कॉलेज का नाम दिखेगा।
  9. ऑफर लेटर को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें, क्योंकि नामांकन के समय इसकी आवश्यकता होगी।

नोट: यही इस मेघा सूची में आपको कोई कॉलेज आवंटित नहीं हुआ हैं तो घबराने घबराना नहीं है, इंतजार करिए अगला मेघा सूची (Second Merit List) का जिसमें आपको शामिल किया जा सकता है।

Magadh University UG 1st Merit List 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मगध विश्वविद्यालय द्वारा जारी चयन पत्र (MU UG Admission Offer Letter)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी (Application Form)
  • कक्षा 10वीं का अंक पत्र (Matric Marksheet) और प्रमाण पत्र (Provisional certificate)
  • कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का अंक पत्र (Inter Marksheet)
  • विद्यालय/महाविद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (CLC / SLC) – मूल प्रति
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration Certificate) – यदि अन्य बोर्ड से हों
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) – यदि आरक्षण का लाभ लेना हो
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (3-4 प्रतियां)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card) की फोटोकॉपी
महत्वपूर्ण नोट : यदि किसी छात्र का नाम प्रथम मेरिट सूची में आ जाता है और वह निर्धारित तिथि (30 जून 2026) तक नामांकन नहीं लेता है, तो उसका दावा रद्द कर दिया जाएगा और उसे दूसरी या तीसरी मेधा सूची में मौका नहीं मिलेगा। ऐसे छात्रों को फिर सीधे स्पॉट एडमिशन (Spot Admission) का इंतजार करना होगा।

Magadh University UG Admission 2nd, 3rd Merit List And Spot Admission की पूरी जानकारी?

1. Magadh University UG 2nd Merit List 2026 Kab Aayega?

प्रथम मेरिट लिस्ट के तहत नामांकन अब 10 जुलाई 2026 तक लिया जाएगा, यह प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, विश्वविद्यालय द्वारा रिक्त सीटों की समीक्षा की जाएगी। जिन छात्रों का नाम पहली लिस्ट में कम अंकों या उच्च कट-ऑफ के कारण नहीं आ सका, उनके लिए द्वितीय मेधा सूची (Second Merit List) जुलाई 2026 के प्रथम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। UG 2nd Merit List 2026 विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में देख सकते है

2. Magadh University UG 3rd Merit List 2026

दूसरी सूची के तहत दाखिला बंद होने के बाद भी यदि कॉलेजों में सीटें खाली बचती हैं, तो यूनिवर्सिटी द्वारा तृतीय मेधा सूची (Third Merit List) जारी की जाएगी। इसके तहत बचे हुए योग्य छात्रों को अपनी पसंद के विषय और उपलब्ध कॉलेज में एडमिशन का अंतिम नियमित मौका मिलेगा।

3. Magadh University UG Spot Admission 2026 (ऑन-स्पॉट नामांकन)

तीनों मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी यदि विश्वविद्यालय के संबद्ध और अंगीभूत कॉलेजों में सीटें रिक्त रह जाती हैं, तो अंत में स्पॉट एडमिशन (Spot Admission) की प्रक्रिया शुरू की जाती है। स्पॉट एडमिशन के तहत “पहले आओ-पहले पाओ” (First Come, First Served) या कॉलेज स्तर पर फ्रेश एप्लीकेशन के माध्यम से डायरेक्ट एडमिशन लिया जाता है। इसमें भी वही छात्र शामिल हो सकते है जो एडमिशन के लिए Online आवेदन किए हो, उन्हें स्पॉट राउंड में मौका दिया जाएगा।

मगध यूनिवर्सिटी के प्रमुख कॉलेजों की सूची (List of Colleges)

मगध विश्वविद्यालय का अधिकार क्षेत्र मुख्य रूप से बिहार के 5 जिलों (गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद) में फैला हुआ है। यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों का लिस्ट (Magadh University All Colleges List) के लिए यहां यहां आर्छाटिकल देखे। यहां नीचे दिए गए टेबल में सरकारी और संबद्ध प्रमुख कॉलेजों की सूची देख सकते हैं:

गया (Gaya)
अंगीभूत / सरकारी कॉलेज (Constituent)संबद्ध कॉलेज (Affiliated)
  • गया कॉलेज, गया
  • ए.एम. कॉलेज, गया
  • जी.बी.एम. कॉलेज, गया
  • जगजीवन कॉलेज, गया
  • एस.एन.एस. कॉलेज, टेकारी
  • एस.एम.एस.जी. कॉलेज, शेरघाटी
  • अनुग्रह मेमोरियल लॉ कॉलेज, गया
  • मिर्जा गालिब कॉलेज, गया
  • महाबोधि कॉलेज, बेलागंज
  • महावीर कॉलेज, गया
  • एस.पी.वाई. कॉलेज, गया
  • वजीरगंज कॉलेज, वजीरगंज
  • एस.डी. कॉलेज, परैया
  • संजय गांधी महिला कॉलेज, गया
  • ललन प्रसाद यादव कॉलेज, बेलागंज
औरंगाबाद (Aurangabad)
अंगीभूत / सरकारी कॉलेज (Constituent)संबद्ध कॉलेज (Affiliated)
  • सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद
  • ए.एन.एस. कॉलेज, नवीनगर
  • दाउदनगर कॉलेज, दाउदनगर
  • आर.एल.एस.वाई. कॉलेज, औरंगाबाद
  • किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज, औरंगाबाद
  • के.एस.वाई. कॉलेज, बारुन
  • महाराणा प्रताप कॉलेज, देव
  • महिला कॉलेज, दाउदनगर
  • ठाकुर बी.डी. सिन्हा जनता कॉलेज, गोह
  • डॉ. विजय कुमार सिंह कॉलेज, रफीगंज
जहानाबाद (Jehanabad)
अंगीभूत / सरकारी कॉलेज (Constituent)संबद्ध कॉलेज (Affiliated)
  • एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद
  • एस.एन. सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद
  • एस.बी.ए.एन. कॉलेज, दरहटा लारी
  • श्री कृष्ण महिला कॉलेज, जहानाबाद
  • जहानाबाद कॉलेज, जहानाबाद
नवादा (Nawada)
अंगीभूत / सरकारी कॉलेज (Constituent)संबद्ध कॉलेज (Affiliated)
  • के.एल.एस. कॉलेज, नवादा
  • आर.एम.डब्ल्यू. कॉलेज, नवादा
  • एस.एन. सिन्हा कॉलेज, वारिसलीगंज
  • टी.एस. कॉलेज, हिसुआ
  • एस.के.एम. कॉलेज, नवादा
  • एस.आर.एस. कॉलेज, नवादा
  • नवादा विधि महाविद्यालय, नवादा
  • महिला कॉलेज, वारिसलीगंज
अरवल (Arwal)
अंगीभूत / सरकारी कॉलेज (Constituent)संबद्ध कॉलेज (Affiliated)
  • एस.डी. कॉलेज, कलेर
  • फतेहपुर सांडा कॉलेज, अरवल
  • आर.सी.एस. कॉलेज, कुर्था, अरवल

 Frequently Asked Questions (FAQs)

[rank_math_rich_snippet id=”s-a20b7818-3c1b-409b-97b3-3303db0fdaf6″]

Published: जून 23, 2026

Subhash Kumar

Founder and Chief Editor

Subhash Kumar is the Founder and Chief Editor of Timely India, India's dedicated educational news platform serving over 15 million students since 2021. With 5…

Read More →

Get the latest Admission updates and news on Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, India, Jobs, Knowledge, Latest, Live Blog and News only on Timely India.