Admission

Bihar Board 11th Spot Admission 2026: इंटर में स्पॉट एडमिशन शुरू, अपने पसंद के नजदीकी स्कूल-कॉलेज में ऐसे मिलेगा नामांकन

Updated: Aug 1, 2026, 11:26 PM
Bihar Board 11th Spot Admission 2026
Representative image — Bihar Board 11th Spot Admission 2026: इंटर में स्पॉट एडमिशन शुरू, अपने पसंद के नजदीकी स्कूल-कॉलेज में ऐसे मिलेगा नामांकन

Bihar Board 11th Spot Admission 2026: बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 11वीं कक्षा में बची हुई सीटों पर OFSS Spot Admission 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन दिया था लेकिन पहली, दूसरी या तीसरी चयन सूची में नाम नहीं आया है या अभी तक किसी स्कूल-कॉलेज में एडमिशन नहीं हो पाया है, उनके लिए स्पॉट एडमिशन एक और मौका है। छात्र OFSS पोर्टल पर जाकर देखे कि किस स्कूल/कॉलेज में शीट अभी खाली है, अगर आपको कोई कॉलेज पसंद आता है तो आप बिना देर किए 5 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक अपना डॉक्यूमेंट लेजाकर उस स्कूल में जाना करें जहाँ आप एडमिशन लेना चाहते हैं।

Bihar Board OFSS Spot Admission 2026: Overview

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
Admission OFSS Bihar Intermediate Spot Admission 2026
कक्षा 11वीं (Intermediate)
Session 2026-28
Spot Admission Date 5 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक
Admission Type Spot Admission
Stream Arts, Science, Commerce एवं उपलब्ध अन्य Stream
आवेदन का माध्यम संबंधित संस्थान में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार
Official Portal ofssbihar.net

Bihar Board 11th Spot Admission 2026 शुरू

बिहार बोर्ड ने Session 2026-28 के लिए पहले तीन Selection List के आधार पर इंटर में एडमिशन सम्पन्न करने के बाद अब खाली सीटों पर नामांकन के लिए सूचना जारी कर दिया है। इसके बाद अब जिन स्कूल और कॉलेजों में सीटें खाली बची हैं, उन सीटों को भरने के लिए OFSS Bihar Spot Admission 2026 कराया जा रहा है। OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र कॉलेज और स्कूलों की खाली सीटों की जानकारी भी देख सकते हैं।

इसका सबसे ज्यादा फायदा उन छात्रों को मिलेगा जिन्हें अभी तक अपनी पसंद के स्कूल या कॉलेज में सीट नहीं मिली है या किसी कारण से पहले एडमिशन नहीं हो पाया है। लेकिन Spot Admission में सीट मिलना संबंधित स्कूल-कॉलेज में उपलब्ध सीटों पर निर्भर करेगा।

OFSS Spot Admission 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

जिन्होंने OFSS पोर्टल पर पहले आवेदन किया था वो Spot Admission के लिए एलिजिबल है। वही बिहार बोर्ड के OFSS सिस्टम के माध्यम से BSEB के अलावा CBSE, CISCE तथा अन्य मान्यता प्राप्त State/National Board से मैट्रिक या इसके समकक्ष परीक्षा पास छात्र भी इंटर में एडमिशन के लिए पात्र हो सकते हैं। Spot Admission के समय छात्र को अपनी स्थिति के अनुसार बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों और संबंधित संस्थान में उपलब्ध सीटों को ध्यान से देखना चाहिए।

OFSS Bihar Spot Admission 2026 में कॉलेज कैसे चुनें?

Spot Admission कराने से पहले सबसे जरूरी काम Vacant Seat List देखना है। आप पहले OFSS पोर्टल पर स्कूल/कॉलेज और Stream के अनुसार उपलब्ध सीटों की जानकारी चेक कर ले।  छात्र अपने जिले और पसंद के स्कूल-कॉलेज में Arts, Science या Commerce की खाली सीट देखकर अपने पसंद अनुसार उस स्कूल में अपना सभी डॉक्यूमेंट लेकर जाए, और आगे की प्रक्रिया पूरी करवाए।

किसी भी संस्थान में जाने से पहले उसकी खाली सीट जरूर चेक कर लें। जिस Stream में सीट उपलब्ध नहीं है, वहां Spot Admission मिलने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026 कैसे करें?

  • स्टेप 1: सबसे पहले OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net खोलें।
  • स्टेप 2: होम पेज पर Session 2026-28 के लिए उपलब्ध List of Vacant Seats देखें।
  • स्टेप 3: अपने जिले, स्कूल/कॉलेज और पसंद की Stream में कितनी सीटें खाली हैं, इसकी जांच करें।
  • स्टेप 4: यदि Spot Admission के लिए आपके पसंद के स्कूल और कॉलेज में आपके चुने हुए स्ट्रीम में खाली है तो अच्छी खबर है।
  • स्टेप 5: अपना सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और जिस संस्थान में सीट उपलब्ध है, वहां जाकर जमा जाएं। इसके बाद संस्थान ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी अपडेट करेंगे जिसके बाद फिर से लिस्ट जारी किया जाएगा।
  • स्टेप 6: अगर आपका नाम आया तो एडमिशन हो जाएगा। होने के बाद यह जरूर सुनिश्चित करें कि संबंधित स्कूल या कॉलेज ने आपके नामांकन की जानकारी OFSS Portal पर Update कर दी है।

OFSS Spot Admission 2026 के लिए जरूरी Documents

  • 10वीं की Marksheet
  • 10वीं का Admit Card
  • School Leaving Certificate (यदि मांगा जाए)
  • OFSS Application/CAF से संबंधित दस्तावेज
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य दस्तावेज जो संबंधित स्कूल/कॉलेज द्वारा मांगे जाएं

OFSS Bihar Spot Admission 2026 में सीट कैसे मिलेगी?

Spot Admission का सीधा मतलब यह नहीं है कि आवेदन करते ही हर छात्र का एडमिशन पक्का हो जाएगा। नामांकन मुख्य रूप से संबंधित स्कूल या कॉलेज में खाली सीटों की उपलब्धता और बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित Spot Admission के नियमों के अनुसार होगा। पहले आप अपना डॉक्यूमेंट जमा कराएंगे उसके बाद बोर्ड लिस्ट जारी करेगा फिर आपका एडमिशन होगा।

पहले OFSS में आवेदन नहीं किया है तो क्या Spot Admission मिल सकता है?

नहीं, जो पहले से OFSS Portal पर आवेदन कर चुके है केवल वही Spot Admission के लिए आवेदन कर सकते है।

OFSS Bihar Vacant Seat 2026 कैसे देखें?

OFSS की वेबसाइट पर Session 2026-28 के लिए List of Vacant Seats in +2 Schools उपलब्ध है। वहाँ जाने के बाद आपको जिला वाइस स्कूल का लिस्ट दिखा जाएगा, आप वहां से देख सकते है किस स्कूल और कॉलेज के किस स्ट्रीम में जैसे Arts, Science, Commerce, Agriculture या Vocational Stream में कितनी सीटें उपलब्ध हैं।

OFSS Bihar Spot Admission 2026: Important Links

काम लिंक
Check Vacant Seat Click Here
OFSS Official Website ofssbihar.net

OFSS Spot Admission 2026 से जुड़े जरूरी सवाल

OFSS Bihar Spot Admission 2026 क्या है?
पहली, दूसरी और तीसरी Selection List के बाद स्कूल-कॉलेजों में बची हुई सीटों पर होने वाले इंटर एडमिशन को Spot Admission कहा जाता है।

11th Spot Admission 2026 में कौन एडमिशन ले सकता है?
मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पास पात्र छात्र बोर्ड द्वारा जारी Spot Admission के नियमों के अनुसार उपलब्ध सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Spot Admission में स्कूल-कॉलेज कैसे मिलेगा?
सबसे पहले OFSS Portal पर Vacant Seat देखें। इसके बाद जिस स्कूल या कॉलेज में आपकी Stream की सीट खाली है, उसके लिए निर्धारित Spot Admission प्रक्रिया पूरी करें।

क्या Spot Admission में सीट पक्की होती है?
नहीं। एडमिशन संबंधित स्कूल या कॉलेज में उपलब्ध सीट और बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों पर निर्भर करता है।

OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net है।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

अगर अभी तक आपका 11वीं में एडमिशन नहीं हुआ है तो Spot Admission को नजरअंदाज न करें। सबसे पहले OFSS Portal पर अपने आसपास के स्कूल-कॉलेज की Vacant Seat देखें और जहां आपकी पसंद की Stream में सीट उपलब्ध है, वहां निर्धारित प्रक्रिया समय रहते पूरी करें। किसी दूसरे वेबसाइट या सोशल मीडिया पोस्ट की तारीख देखकर आवेदन करने के बजाय अंतिम निर्णय से पहले OFSS पर जारी वर्तमान Notice जरूर जांच लें।

यह भी पढ़े-  Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: Online Apply, Application Status कैसे देखें; Full Guide

Published: अगस्त 1, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Admission updates and news on Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.