Articles

Bihar Caste Certificate Online Apply 2026: RTPS पोर्टल से जाती प्रमाण-पत्र ऐसे बनाएं, देखें पूरा प्रोसेस

Updated: Aug 8, 2026, 10:25 AM
Bihar Caste Certificate Online Apply
Representative image — Bihar Caste Certificate Online Apply 2026: RTPS पोर्टल से जाती प्रमाण-पत्र ऐसे बनाएं, देखें पूरा प्रोसेस

Bihar Caste Certificate Online Apply 2026: यदि आप बिहार सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) बनवाना चाहते हैं, तो अब इसके लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। बिहार सरकार की RTPS Bihar (ServicePlus) सेवा के माध्यम से अब घर बैठे मात्र कुछ हीं मिनटों में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

यदि आप Scholarship, सरकारी नौकरी, कॉलेज/विश्वविद्यालय में Admission, EWS/OBC Reservation या किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास वैध Jati Praman Patra होना आवश्यक हो सकता है।

इस आर्टिकल में Bihar Caste Certificate Online Apply 2026 की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन करने का तरीका, Application Status, Certificate Download तथा Important Links की पूरी जानकारी दी गई है।

Bihar Caste Certificate Online Apply 2026 Highlights

सेवा का नाम Bihar Caste Certificate Online Apply (Jati Praman Patra)
राज्य बिहार
विभाग General Administration Department, Bihar
आवेदन का माध्यम Online
कौन आवेदन कर सकता है बिहार राज्य के पात्र निवासी
प्रमाण पत्र Caste Certificate (जाति प्रमाण पत्र)
आवेदन पोर्टल RTPS Bihar Portal (ServicePlus)
आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in

Bihar Caste Certificate 2026 Eligibility (पात्रता)

यदि आप Bihar Jati Praman Patra (Caste Certificate) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई पात्रता पूरी करनी होगी।

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक संबंधित जाति (SC, ST, BC, EBC या अन्य पात्र श्रेणी) से होना चाहिए।
  • आधार कार्ड एवं एक्टिव मोबाइल नंबर उपलब्ध होना चाहिए।
  • आवेदन में सही व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी।

महत्वपूर्ण: गलत जाति या गलत जानकारी देने पर आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।

Bihar Caste Certificate Online Apply 2026 Required Documents (जरूरी दस्तावेज)

दस्तावेज जरूरी
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
जाति से संबंधित आवश्यक विवरण

Caste Certificate किन-किन जगहों पर उपयोग होता है?

यदि आप SC, ST, BC, EBC या अन्य पात्र श्रेणी से आते है तो जाति प्रमाण पत्र का उपयोग कई सरकारी एवं शैक्षणिक कार्यों में किया जाता है।

  • Post Matric Scholarship
  • Pre Matric Scholarship
  • कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में Admission
  • सरकारी नौकरी
  • आरक्षण (Reservation)
  • प्रतियोगी परीक्षाएं
  • सरकारी योजनाएं
  • Fee Reimbursement
  • Hostel Admission

क्या Caste Certificate की कोई वैधता (Validity) होती है?

जाति प्रमाण पत्र सामान्यतः स्थायी दस्तावेज माना जाता है। हालांकि किसी विशेष भर्ती, संस्था या योजना में नया प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है। आवेदन से पहले संबंधित विभाग के दिशा-निर्देश अवश्य देखें।

आवेदन करने से पहले यह 5 बातें जरूर जांच लें

  • ✔ आधार कार्ड में नाम सही होना चाहिए।
  • ✔ मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए।
  • ✔ अपनी सही जाति का चयन करें।
  • ✔ सभी जानकारी जांचकर ही Final Submit करें।
  • ✔ Application Number सुरक्षित रखें।

Timely India Expert Tip

यह प्रमाण पत्र जारी होने में अधिकतम 15 कार्यदिवसों का समय लग जाता है, इस लिए जाति प्रमाण पत्र बनने के बाद उसकी PDF अपने मोबाइल, Google Drive या DigiLocker में सुरक्षित रखें। भविष्य में Scholarship, Admission और सरकारी भर्ती के दौरान इसकी आवश्यकता बार-बार पड़ सकती है।

How to Apply Online for Bihar Caste Certificate 2026 (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?)

यदि आप Bihar Jati Praman Patra के लिए पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और RTPS (ServicePlus) के माध्यम से घर बैठे मात्र कुछ हीं मिनटों में पूरी की जा सकती है।

Quick Advice:आवेदन शुरू करने से पहले आधार कार्ड, चालू मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड साइज फोटो तथा आवश्यक जानकारी अपने पास तैयार रखें। आवेदन करते समय इंटरनेट कनेक्शन स्थिर (Stable) होना चाहिए।

Step 1: RTPS Bihar Portal खोलें

  • सबसे पहले RTPS Bihar (ServicePlus) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • यही होम पेज का भाषा हिंदी है तो ऑनलाइन आवेदन दें और English है तो Apply Online विकल्प पर क्लिक करें।
  • जाति प्रमाण-पत्र का निर्गमन (General Administration Department) का चयन करें।

Step 2: आवेदन का स्तर (Level) चुनें

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय आपको आवेदन का स्तर चुनना होगा।

  • Anchal Level
  • Sub Division Level
  • District Level

नोट: सामान्य उपयोग के लिए अधिकांश मामलों में Anchal Level Caste Certificate पर्याप्त होता है। यदि किसी संस्था द्वारा अन्य स्तर का प्रमाण पत्र मांगा गया हो, तो उसी के अनुसार आवेदन करें।

Step 3: आवेदन फॉर्म भरें

  • आवेदक का नाम दर्ज करें।
  • पिता/पति का नाम भरें।
  • पूरा पता दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर भरें।
  • अपनी जाति (Category) का सही चयन करें।
  • अन्य आवश्यक जानकारी भरें।

Step 4: आवेदन Proceed करें

  • आवेदन के आखरी में आपको 3 ऑप्शन दिखेगा। (Proceed | Close | Reset)
  • यदि सब कुछ सही भरा गया है तो Proceed पर क्लिक करें।

Step 5: OTP verification करें

मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद प्राप्त OTP दर्ज करके आवेदन को सत्यापित करें।

Step 5: आवेदन Submit करें

  • सभी जानकारी एक बार दोबारा जांच लें।
  • यदि कोई गलती हो तो पहले उसे सुधार लें।
  • अब Final Submit पर क्लिक करें।

ध्यान दें:Final Submit करने के बाद अधिकांश जानकारी बदली नहीं जा सकती। इसलिए आवेदन जमा करने से पहले सभी स्पेलिंग सहित विवरण अच्छी तरह जांच लें। सही होने पर हीं Submit करें।

Application Number कैसे प्राप्त होगा?

आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद स्क्रीन पर Acknowledgement Receipt दिखाई देगी। इसमें आपका Application Reference Number दर्ज होगा। इसी नंबर की सहायता से भविष्य में Application Status और Certificate Download किया जा सकता है। इसका स्क्रीनशॉट भी लेकर जरूर रखे।

Acknowledgement Receipt Download कैसे करें?

  • आवेदन सफल होने के बाद Receipt डाउनलोड करें।
  • PDF अपने मोबाइल एवं कंप्यूटर में सुरक्षित रखें।
  • Application Number कहीं नोट करके भी रखें।

Timely India Expert TipApplication Number का Screenshot भी सुरक्षित रखें। यदि भविष्य में PDF उपलब्ध न हो तो इसी नंबर से आसानी से Application Status एवं Certificate Download किया जा सकता है।

आवेदन के बाद क्या होगा?

प्रक्रिया स्थिति
Application Submitted ✔ Completed
Verification Pending
Approval Verification के बाद
Certificate Issue Approval के बाद

Bihar Caste Certificate Application Status 2026 कैसे चेक करें?

यदि आपने Bihar Caste Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, तो उसका स्टेटस भी घर बैठे ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। आवेदन की वर्तमान स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले RTPS Bihar Portal खोलें।
  2. Application Status विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना Application Reference Number दर्ज करें।
  4. आवश्यक जानकारी भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

Status में क्या-क्या दिखाई दे सकता है?

  • ✔ Application Submitted
  • ✔ Under Verification
  • ✔ Approved
  • ✔ Certificate Issued
  • ✔ Rejected (यदि कोई त्रुटि हो)

Bihar Caste Certificate Download कैसे करें?

यदि आपका आवेदन Approved हो चुका है, तो Caste Certificate ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

  • RTPS Bihar Portal खोलें।
  • Certificate Download विकल्प चुनें।
  • Application Number दर्ज करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें।
  • अब Caste Certificate PDF डाउनलोड करें।

Caste Certificate बनने में कितना समय लगता है?

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन पूरा होने के बाद Caste Certificate जारी किया जाता है। वास्तविक समय विभागीय प्रक्रिया पर निर्भर करता है।

आवेदन रिजेक्ट होने के सामान्य कारण

  • गलत व्यक्तिगत जानकारी भरना।
  • गलत जाति का चयन करना।
  • अपूर्ण आवेदन जमा करना।
  • दस्तावेजों में त्रुटि होना।
  • मोबाइल नंबर गलत दर्ज करना।

Expert Advice

यदि आवेदन लंबे समय तक Under Verification दिखा रहा है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। समय-समय पर RTPS Portal पर Application Status चेक करते रहें।

Bihar Caste Certificate 2026 Important Links

Important Links
Online Apply RTPS Bihar Portal
Bihar RTPS Caste Certificate Online Apply
Application Status Check Online
Certificate Download Download PDF
Official Website serviceonline.bihar.gov.in
APAAR ID Kaise Banaye Online Read Now 
DigiLocker Account Kaise Banaye Read Now
Magadh University All College Lists Read Now 
SSC All Exams Full Guide Read Now 
Bihar Residential Certificate Online Apply Read Now 
Bihar Income Certificate Online Apply Read Now 

Conclusion

Bihar Caste Certificate Online Apply 2026 की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन इस आर्टिकल में मैने उपलब्ध कराया है। यदि आप Scholarship, Admission, Reservation, सरकारी नौकरी या किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन करें। आवेदन जमा करने के बाद नियमित रूप से उसका Status चेक करते रहें। इस सेवा से जुड़ा कोई भी नया अपडेट आने पर इस आर्टिकल को सबसे पहले अपडेट किया जाएगा।

Frequently Asked Questions

बिहार में जाति प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
RTPS Bihar (ServicePlus) पर ऑनलाइन आवेदन करके Caste Certificate बनवाया जा सकता है।
जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
Application Number की सहायता से RTPS Portal से Caste Certificate PDF डाउनलोड किया जा सकता है।
जाति प्रमाण पत्र का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
RTPS Bihar Portal पर General Administration Department के अंतर्गत Issuance of Caste Certificate सेवा चुनें, आवेदन फॉर्म भरें, OTP सत्यापन करें और फॉर्म सबमिट करें।
जाति प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?
आवेदन जमा होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन पूरा होने पर प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इसमें आमतौर पर अधिकतम 15 कार्यदिवसों का समय लग सकता है।
जाति प्रमाण पत्र बनवाने में कितना खर्च आता है?
जाति प्रमाण पत्र बिल्कुल निःशुल है।
बिहार में जाति प्रमाण पत्र की कीमत कितनी है?
जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है।
जाति प्रमाण पत्र कितने समय तक मान्य रहता है?
जाति प्रमाण पत्र सामान्यतः स्थायी दस्तावेज माना जाता है। हालांकि किसी विशेष संस्था, भर्ती या योजना में नया प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है।
जाति प्रमाण पत्र के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
सामान्यतः आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा फ़ोटो की जरूरत होती है।
बिहार में जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
RTPS Bihar Portal पर जाकर General Administration Department के अंतर्गत Issuance of Caste Certificate सेवा चुनकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
Application Reference Number की सहायता से RTPS Bihar Portal पर आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है।
अगर आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?
रिजेक्ट होने का कारण देखें, जरूरी सुधार करें और आवश्यकता होने पर दोबारा आवेदन करें।
क्या स्कॉलरशिप के लिए जाति प्रमाण पत्र जरूरी है?
हाँ, कई छात्रवृत्ति योजनाओं में जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है।
क्या मोबाइल से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है?
हाँ, RTPS Bihar Portal मोबाइल ब्राउज़र पर भी उपलब्ध है, इसलिए आप स्मार्टफोन से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मोबाइल से जाति प्रमाण पत्र कैसे देखें?
RTPS Bihar Portal पर Application Number की सहायता से आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है और प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
जाति प्रमाण पत्र में कौन-कौन से प्रमाण (Proof) लगते हैं?
आवेदन के समय संबंधित विभाग द्वारा मांगे गए दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध करानी होती है। आवश्यकता होने पर अतिरिक्त दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।
जाति प्रमाण पत्र कब एक्सपायर होता है?
सामान्यतः जाति प्रमाण पत्र की कोई निश्चित समाप्ति तिथि नहीं होती। हालांकि किसी विशेष भर्ती, संस्था या योजना के नियम अलग हो सकते हैं।
Published: जुलाई 16, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Articles updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.