Articles

Bihar Income Certificate Online Apply 2026: RTPS पोर्टल से आय प्रमाण-पत्र ऐसे बनाएं, देखें पूरा प्रोसेस

Updated: जुलाई 16, 2026, 11:12 पूर्वाह्न · Gaya Ji, Bihar
RTPS Bihar Income Certificate Online Apply
Representative image — Bihar Income Certificate Online Apply 2026: RTPS पोर्टल से आय प्रमाण-पत्र ऐसे बनाएं, देखें पूरा प्रोसेस

Bihar Income Certificate Online Apply 2026: यदि आपसे Scholarship, Admission, सरकारी नौकरी, EWS Certificate, Pension, Hostel, Fee Reimbursement या किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) मांगा जा रहा है, तो अब आप इसे घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके आसानी से बनवा सकते हैं। बिहार सरकार के RTPS Portal के माध्यम से राज्य के नागरिक बिना किसी कार्यालय के चक्कर लगाए Income Certificate के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप पहली बार प्रमाण पत्र (Aay Praman Patra) बनवा रहे हैं, तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आवेदन शुल्क, Certificate Download, Status Check, Processing Time तथा आवेदन करते समय होने वाली सामान्य गलतियों की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है।

Quick Update: Bihar Income Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन RTPS Portal के माध्यम से किया जाता है। आवेदन करने के बाद Certificate बनने की स्थिति (Application Status) भी ऑनलाइन देखी जा सकती है।

Bihar Income Certificate Online Apply 2026 – Highlights

सेवा का नामBihar Income Certificate (Aay Praman Patra)
राज्यबिहार
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
पोर्टलRTPS Bihar Portal
लाभार्थीबिहार के सभी पात्र नागरिक
उपयोगScholarship, Admission, सरकारी नौकरी, EWS, Pension आदि
StatusOnline Available
Certificate Download Online

Income Certificate क्या है?

आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसमें किसी व्यक्ति या उसके परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण दर्ज होता है। यह दस्तावेज विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, कॉलेज एडमिशन, आरक्षण से संबंधित लाभ तथा अन्य सरकारी सेवाओं के लिए आवश्यक होता है।

30 सेकंड में पूरी जानकारी

  • आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाता है।
  • आवेदन RTPS Bihar Portal के माध्यम से स्वीकार किए जाते हैं।
  • Income Certificate Scholarship, Admission एवं सरकारी योजनाओं के लिए उपयोगी है।
  • आवेदन की स्थिति (Status) ऑनलाइन देखी जा सकती है।
  • Certificate तैयार होने के बाद ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।

किन लोगों को Income Certificate बनवाना चाहिए?

  • ✔ Scholarship के लिए आवेदन करने वाले छात्र
  • ✔ कॉलेज या विश्वविद्यालय में Admission लेने वाले विद्यार्थी
  • ✔ EWS Certificate बनवाने वाले उम्मीदवार
  • ✔ सरकारी नौकरी के अभ्यर्थी
  • ✔ Pension एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले नागरिक

Expert Tip: यदि आपको Bihar Post Matric Scholarship, मुख्यमंत्री योजना, EWS Certificate या किसी सरकारी भर्ती में Income Certificate की आवश्यकता है, तो अंतिम समय का इंतजार न करें। कई योजनाओं में आवेदन के समय वैध Income Certificate अनिवार्य होता है।

Bihar Income Certificate Online Apply 2026 Eligibility (पात्रता)

यदि आप बिहार सरकार द्वारा जारी Aay Praman Patra (Income Certificate) बनवाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले नीचे दी गई पात्रता शर्तों को जरूर पढ़ लें।

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास वैध आधार कार्ड होना चाहिए।
  • परिवार की आय का सही विवरण उपलब्ध होना चाहिए।
  • ऑनलाइन आवेदन के समय मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए। (OTP Verification के लिए)

महत्वपूर्ण: आवेदन में गलत आय विवरण देने पर प्रमाण पत्र निरस्त किया जा सकता है। इसलिए केवल सही जानकारी ही दर्ज करें।

Bihar Income Certificate Online Apply 2026 Required Documents (जरूरी दस्तावेज)

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास तैयार रखें।

दस्तावेजजरूरी
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
मोबाइल नंबर (Active)
पासपोर्ट साइज फोटो
आय का विवरण (एग्जांपल: जमीन का रशीद आदि)

Income Certificate किन-किन जगहों पर काम आता है?

बहुत से लोगों को लगता है कि Income Certificate केवल Scholarship के लिए जरूरी होता है, जबकि इसका उपयोग कई सरकारी एवं शैक्षणिक कार्यों में किया जाता है।

  • Post Matric Scholarship
  • Pre Matric Scholarship
  • कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में Admission
  • EWS Certificate
  • सरकारी नौकरी
  • Fee Reimbursement
  • Pension Scheme
  • सरकारी योजनाओं का लाभ
  • Hostel Admission

क्या Income Certificate की कोई वैधता (Validity) होती है?

हाँ। सामान्यतः Income Certificate एक निश्चित अवधि तक मान्य रहता है। यदि किसी योजना या संस्था द्वारा नया Income Certificate मांगा जाता है, तो आपको दोबारा आवेदन करना पड़ सकता है। आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग या संस्था के नियम अवश्य देख लें।

आवेदन करने से पहले यह 5 बातें जरूर जांच लें

  • ✔ आधार कार्ड में नाम सही होना चाहिए।
  • ✔ मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए।
  • ✔ परिवार की आय सही दर्ज करें।
  • ✔ सभी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में मिलाकर जांच लें।
  • ✔ आवेदन जमा करने से पहले Preview जरूर देखें।

Timely India Expert Tip

यदि आप Scholarship, Admission या किसी सरकारी भर्ती के लिए Income Certificate बनवा रहे हैं, तो आवेदन पूरा होने के बाद उसकी PDF डाउनलोड करके अपने मोबाइल और DigiLocker दोनों में सुरक्षित रखें। इससे भविष्य में बार-बार डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

How to Apply Online for Bihar Income Certificate 2026 (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?)

यदि आप पहली बार Bihar Income Certificate के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और RTPS Bihar Portal के माध्यम से घर बैठे पूरी की जा सकती है।

Quick Advice:आवेदन शुरू करने से पहले आधार कार्ड, चालू मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक जानकारी अपने पास तैयार रखें। आवेदन के दौरान इंटरनेट कनेक्शन स्थिर (Stable) होना चाहिए।

Step 1: RTPS Bihar Portal खोलें

  • सबसे पहले RTPS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन दें विकल्प दिखाई देगा।
  • अब सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) का चयन करें।
  • इसके बाद आय प्रमाण-पत्र का निर्गमन (Issuance of Income Certificate) सेवा पर क्लिक करें।

Step 2: आवेदन का स्तर (Level) चुनें

Income Certificate के लिए आवेदन करते समय आपको आवेदन का स्तर चुनना होगा।

  • Anchal Level ✔
  • Sub Division Level
  • District Level

नोट: अधिकांश सामान्य कार्यों के लिए Anchal Level Income Certificate पर्याप्त होता है। यदि किसी संस्था द्वारा अलग स्तर का प्रमाण पत्र मांगा गया हो, तो उसी के अनुसार आवेदन करें।

Step 3: आवेदन फॉर्म भरें

  • आवेदक का नाम दर्ज करें।
  • पिता/पति का नाम भरें।
  • पूरा पता दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर भरें।
  • परिवार की वार्षिक आय दर्ज करें।
  • अन्य आवश्यक जानकारी भरें।

Step 4: Word verification करें

ऑनलाइन फॉर्म के आखरी में अंक आधारित Code को सही से टाईप करें।

Step 5: आवेदन Proceed करें

  • अंत में आपको 3 ऑप्शन दिखेगा। (Proceed | Close | Reset)
  • गलत जानकारी होने पर उसे सुधार लें।
  • सभी जानकारी सही है तो Proceed करें।

ध्यान दें: Proceed यानी Final Submit करने के बाद जानकारी बदली नहीं जा सकती। इसलिए Submit करने से पहले सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें।

Application Number कैसे प्राप्त होगा?

आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद स्क्रीन पर Acknowledgement Slip दिखाई देगी। इसमें Application Number दर्ज होगा। इसी नंबर की सहायता से भविष्य में Application Status तथा Certificate Download करना होगा।

Acknowledgement Receipt Download कैसे करें?

  • आवेदन final Submission करने पर सफल होने के बाद Receipt डाउनलोड करें।
  • PDF अपने मोबाइल तथा कंप्यूटर दोनों में सुरक्षित रखें।
  • भविष्य में Status Check करने के लिए Application Number संभालकर रखें।

Timely India Expert Tipआवेदन पूरा होने के बाद Acknowledgement Receipt का Screenshot भी लेकर सुरक्षित रख लें। कई बार PDF बाद में डाउनलोड करने में परेशानी हो सकती है, लेकिन Screenshot में Application Number तुरंत मिल जाता है।

RTPS Income Certificate के लिए आवेदन के बाद क्या होगा?

प्रक्रियास्थिति
Application Submit✔ Completed
VerificationPending
ApprovalVerification के बाद
Certificate IssueApproval के बाद

Bihar Income Certificate Application Status 2026 कैसे चेक करें?

यदि आपने Bihar Income Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, तो उसका स्टेटस (Application Status) भी घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। आवेदन की वर्तमान स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले RTPS Bihar Portal खोलें।
  2. Application Status विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना Application Reference Number दर्ज करें।
  4. आवश्यक जानकारी भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
RTPS Bihar Status Check Online
RTPS Bihar Status Check Online Window Preview Page

Status में क्या-क्या दिखाई दे सकता है?

  • ✔ Application Submitted
  • ✔ Under Verification
  • ✔ Approved
  • ✔ Certificate Issued
  • ✔ Rejected (यदि कोई त्रुटि हो)

Bihar Income Certificate Download कैसे करें?

यदि आपका आवेदन Approved हो चुका है, तो Income Certificate Online Download किया जा सकता है।

  • RTPS Portal खोलें।
  • नागरिक अनुभाग में जाए।
  • सर्टिफिकेट डाउनलोड करें विकल्प चुनें।
  • यहां Select Services में RTPS चुने।
  • Application Ref. Number दर्ज करें। (उदाहरण- यदि आपका नाम सुभाष कुमार है तो वहां दर्ज करें [Subhash Kumar]
  • Applicant Name (In English) में दर्ज करें।
  • Captcha भर कर Download पर क्लिक करें।
  • अब Income Certificate PDF डाउनलोड करें।
RTPS Bihar Income Certificate Download
RTPS Bihar Income Certificate Download Window Preview Page

नोट: अब Certificate Approved हो जाने के बाद आवेदन के समय दिए गए मोबाइल नंबर SMS के माध्यम से सीधा Certificate Download Link आ जाता है, उस पर क्लिक करके हीं Download हो जाएगा।

Bihar Income Certificate बनने में कितना समय लगता है?

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन पूरा होने के बाद Income Certificate जारी किया जाता है। इसमें 8 से 15 दिनों का समय लगता है। वास्तविक समय आवेदन की स्थिति और विभागीय प्रक्रिया पर निर्भर करता है।

आवेदन रिजेक्ट होने के सामान्य कारण

  • ऑनलाइन करते समय गलत व्यक्तिगत जानकारी भरना।
  • आय संबंधी गलत विवरण देना।
  • अपूर्ण आवेदन जमा करना।
  • दस्तावेज स्पष्ट न होना।

Expert Advice

यदि आवेदन लंबे समय तक Under Verification दिखा रहा है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। कुछ मामलों में सत्यापन प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग सकता है। जादातर मामलों में अब अधिकतम समय 8 से 15 दिन का होता है। समय-समय पर Portal पर Application Status जरूर चेक करते रहें।

Bihar Income Certificate 2026 Important Links

Important Links
Online ApplyRTPS Bihar Portal
Bihar RTPS Income Certificate Online Apply
Application StatusCheck Online
Certificate DownloadDownload PDF
Official Websiteserviceonline.bihar.gov.in

Timely India Advice

Income Certificate बन जाने के बाद उसकी PDF अपने मोबाइल, Google Drive या DigiLocker में सुरक्षित रखें। Scholarship, Admission, EWS Certificate तथा सरकारी भर्ती के समय यही दस्तावेज बार-बार उपयोग में आता है।

Conclusion

Bihar Income Certificate 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। यदि आप Scholarship, Admission, EWS, सरकारी नौकरी या किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन करें और आवेदन जमा करने के बाद नियमित रूप से उसका Status भी चेक करते रहें। इस सेवा से जुड़ा कोई भी नया अपडेट आने पर इस आर्टिकल को सबसे पहले अपडेट किया जाएगा।

Frequently Asked Questions

बिहार आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?
RTPS Bihar Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
आय प्रमाण पत्र बनवाने में कितना शुल्क लगता है?
आय प्रमाण पत्र के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है। यह पूरी तरह मुफ़्त होता है।
आय प्रमाण पत्र का उपयोग कहां-कहां होता है?
Scholarship, Admission, EWS Certificate, सरकारी नौकरी, Pension और कई सरकारी योजनाओं में इसका उपयोग किया जाता है।
आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
Application Reference Number की मदद से RTPS Portal पर ऑनलाइन स्टेटस देख सकते है।
आय प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?
आवेदन स्वीकृत होने के बाद RTPS Portal से Certificate की PDF डाउनलोड कर सकते है।
अगर आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?
रिजेक्ट होने का कारण देखें, जरूरी सुधार करें और आवश्यकता होने पर दोबारा आवेदन करें।
बिहार में आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
RTPS Bihar Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन स्वीकृत होने के बाद आय प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।
आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?
RTPS Portal पर Application Number की मदद से Income Certificate PDF डाउनलोड कर सकते है। अब DigiLocker और SMS लिंक के माध्यम से भी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाता है।
आय प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?
आवेदन के बाद दस्तावेजों का सत्यापन होने पर प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इसमें 8 से 15 कार्यदिवसों का समय लग सकता है।
आय प्रमाण पत्र बनवाने में कितना खर्च लगता है?
आवेदन शुल्क संबंधित सेवा और सरकारी नियमों के अनुसार तय होता है। आवेदन करते समय पोर्टल पर प्रदर्शित शुल्क की जानकारी अवश्य देखें। जादातर मामलों में आवेदन शुल्क Free है।
आय प्रमाण पत्र कितने समय तक वैध रहता है?
इसकी वैधता संबंधित योजना या विभाग के नियमों पर निर्भर करती है। कई योजनाओं में नया आय प्रमाण पत्र मांगा जाता है।
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
सामान्यतः आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, आय संबंधी जानकारी और अन्य आवश्यक दस्तावेज आवेदन के समय मांगे जाते हैं।
बिहार में आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
RTPS Bihar Portal पर जाकर General Administration Department के अंतर्गत Income Certificate सेवा चुनें, आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें। इसके बाद Application Number प्राप्त होगा।
अगर आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?
आवेदन रिजेक्ट होने का कारण देखें, जरूरी सुधार करें और आवश्यकता होने पर दोबारा आवेदन करें।
आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
RTPS Bihar Portal पर Application Reference Number दर्ज करके आवेदन की वर्तमान स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है।
क्या स्कॉलरशिप के लिए आय प्रमाण पत्र जरूरी है?
हाँ, कई छात्रवृत्ति योजनाओं में आय प्रमाण पत्र अनिवार्य दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है।
क्या सरकारी नौकरी में आय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है?
हाँ, कई सरकारी योजनाओं, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्तियों और कुछ भर्ती प्रक्रियाओं में आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
क्या मोबाइल से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है?
हाँ, RTPS Bihar Portal मोबाइल ब्राउज़र पर भी उपलब्ध है, इसलिए आप स्मार्टफोन से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Published: जुलाई 16, 2026

Subhash Kumar

Founder and Chief Editor

Subhash Kumar is the Founder and Chief Editor of Timely India, India's dedicated educational news platform serving over 15 million students since 2021. With 5…

Read More →

Get the latest Articles updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Cut Off, Exams, Gov Schemes, India, Jobs, Knowledge, Latest, Live Blog and News only on Timely India.