Scholarship

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई, Last Date 15 सितंबर

Updated: जुलाई 15, 2026, 10:07 अपराह्न · Gaya Ji, Bihar
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27
Representative image — Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई, Last Date 15 सितंबर

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा Post Matric Scholarship (PMS) योजना के तहत SC, ST, BC और EBC वर्ग के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू कर दिया गया है। यह योजना उन छात्र-छात्राओं के लिए है जो 10वीं (Matric) परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और बिहार के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, विश्वविद्यालय या तकनीकी संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का सीधा मकसद है छात्रों को छात्रवृत्ति (Scholarship) देकर प्रोत्साहित कर आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए सहयोग करन।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल PMS Bihar Portal के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने से पहले सभी छात्रों को पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी जरूर पढ़ लेनी चाहिए ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Quick Update: बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। यदि आप SC, ST, BC या EBC वर्ग से आते हैं और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें। कई बार अंतिम दिनों में पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण आवेदन करने में परेशानी हो सकती है।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Highlights

योजना का नामBihar Post Matric Scholarship 2026-27
विभागशिक्षा विभाग, बिहार सरकार
शैक्षणिक सत्र2026-27
लाभार्थीSC, ST, BC एवं EBC वर्ग के विद्यार्थी
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू15 जुलाई 2026
अंतिम तिथि15 सितंबर 2026
भुगतान का माध्यमDBT (Direct Bank Transfer)
आधिकारिक पोर्टलpmsonline.bihar.gov.in / scstpmsonline.bihar.gov.in

किन छात्रों को Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 का लाभ मिलेगा?

यदि आप इस वर्ष बिहार बोर्ड (BSEB) से मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, इंजीनियरिंग, मेडिकल, या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं, बिहार राज्य के निवासी हैं और SC, ST, BC या EBC वर्ग से आते हैं, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम संबंधित संस्थान में नामांकित है और आपके सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं। आगे इस आर्टिकल में पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की स्थिति (Status Check), सामान्य गलतियां तथा छात्रवृत्ति मिलने तक की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है। पढ़ना जारी रखे!

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Eligibility Criteria (पात्रता)

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप नीचे दिए गए सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। यदि किसी भी शर्त को पूरा नहीं करते हैं, तो आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matric) परीक्षा पास की हो।
  • 10वीं के बाद किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, मेडिकल, इंजीनियरिंग, डिग्री या अन्य उच्च शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • छात्र का नाम संबंधित संस्थान द्वारा PMS Portal पर सत्यापित (Institute Verification) किया जाना आवश्यक है।

कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं?

CategoryEligible
SC✔ आवेदन कर सकते हैं
ST✔ आवेदन कर सकते हैं
BC✔ आवेदन कर सकते हैं
EBC✔ आवेदन कर सकते हैं

महत्वपूर्ण: यदि आपका कॉलेज या संस्थान PMS Portal पर रजिस्टर्ड नहीं है या Institute Verification पूरा नहीं करता है, तो छात्रवृत्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी। इसलिए आवेदन भरने के बाद अपने कॉलेज से Verification की स्थिति जरूर चेक करें।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Required Documents (जरूरी दस्तावेज)

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखें। सभी दस्तावेज स्पष्ट (Readable) होने चाहिए।

दस्तावेजजरूरी
Aadhaar Card
10th Marksheet / Certificate
Latest Educational Marksheet
Caste Certificate
Income Certificate
Bonafide Certificate
Fee Receipt
Passport Size Photograph
Aadhaar Seeded Bank Account

आवेदन करने से पहले यह 5 बातें जरूर जांच लें

  • आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
  • बैंक खाते में DBT सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।
  • बैंक खाता आधार से Seeded होना चाहिए।
  • Income एवं Caste Certificate वैध होना चाहिए।
  • सभी दस्तावेज स्पष्ट स्कैन किए हुए होने चाहिए।

Timely India Expert Tip: अधिकांश आवेदन दस्तावेज गलत अपलोड होने, आधार सीडिंग पूरी न होने या Institute Verification लंबित रहने के कारण रिजेक्ट होते हैं। आवेदन जमा करने के बाद समय-समय पर Application Status जरूर चेक करते रहें।

How to Apply Online for Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?)

यदि आप पहली बार Bihar Post Matric Scholarship Portal पर आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट आपके पास मौजूद है तो लगभग 15–20 मिनट में पूरी की जा सकती है।

Quick Advice: आवेदन शुरू करने से पहले अपना Aadhaar Card, बैंक पासबुक, Income Certificate, Caste Certificate, 10वीं की मार्कशीट, नवीनतम मार्कशीट तथा मोबाइल नंबर अपने पास तैयार रखें।

स्टेप 1: सबसे पहले सही आधिकारिक पोर्टल scstpmsonline.bihar.gov.in पर जाएं

  • यदि आप BC / EBC वर्ग से हैं, तो BC-EBC Scholarship Portal खोलें।
  • यदि आप SC / ST वर्ग से हैं, तो SC-ST Scholarship Portal खोलें।
  • होमपेज खुलने के बाद New Registration 2026-27 पर क्लिक करें।

स्टेप 2: नया Registration करें

  • अपना Aadhaar Number दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर सत्यापित (OTP Verification) करें।
  • Registration पूरा होने के बाद User ID और Password प्राप्त होगा।

स्टेप 3: अब फिर से मेन पोर्टल पर वापस आए और Login करें

  • Student Login पर क्लिक करें।
  • करेंट Academic Year Select करें।
  • User ID एवं Password दर्ज करें।
  • Captcha भरकर Login करें।

स्टेप 4: Application Form भरें

  • व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details) भरें।
  • शैक्षणिक जानकारी (Academic Details) दर्ज करें।
  • कॉलेज/संस्थान की जानकारी सावधानीपूर्वक चुनें।
  • बैंक खाता संख्या एवं IFSC Code सही दर्ज करें।

स्टेप 5: दस्तावेज अपलोड करें

  • Passport Size Photo
  • Aadhaar Card
  • Income Certificate
  • Caste Certificate
  • 10th Marksheet
  • Latest Marksheet
  • Bonafide Certificate
  • Fee Receipt

स्टेप 6: आवेदन Final Submit करें

  • पूरे आवेदन को एक बार ध्यान से चेक कर लें।
  • सब कुछ ठीक होने पर Final Submit बटन पर क्लिक करें।
  • Confirmation Page डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

ध्यान दें: Final Submit करने के बाद अधिकांश जानकारी बदली नहीं जा सकती। इसलिए Submit करने से पहले सभी विवरण एक बार अच्छी तरह से अवश्य जांच लें।

Bihar Post Matric Scholarship Forgot User ID कैसे करें?

यदि आपने Registration किया था लेकिन अपना User ID भूल गए हैं, तो Portal पर उपलब्ध Forgot User ID विकल्प की मदद से उसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अपना Registered Mobile Number तथा Captcha दर्ज करना होगा। सफल सत्यापन के बाद आपका User ID स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Bihar Post Matric Scholarship Password Reset कैसे करें?

यदि Login Password याद नहीं है, तो Portal के Forgot Password विकल्प पर जाएं। वहां अपना User ID, Registered Mobile Number तथा Captcha दर्ज करें। OTP Verification के बाद नया Password बनाया जा सकता है।

Aadhaar Number से User ID या Password कैसे Recover करें?

Portal पर Aadhaar Number के माध्यम से भी User ID या Password Recover करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए Aadhaar Number और Captcha दर्ज करके सत्यापन करें। यदि Aadhaar पहले से आपके आवेदन से लिंक है, तो संबंधित Login जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Application Process Timeline (आवेदन की पूरी प्रक्रिया)

Step 1New Registration
Step 2Fill Application Form
Step 3Upload Required Documents
Step 4Aadhaar Seeding Verification
Step 5Final Submit
Step 6Institute Verification
Step 7District Verification
Step 8State Approval
Step 9Scholarship Amount DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजा जाएगा।

आवेदन करते समय होने वाली सामान्य गलतियां

  • गलत बैंक खाता संख्या दर्ज करना।
  • आधार से बैंक खाता Seeded नहीं होना।
  • Income या Caste Certificate एक्सपायर होना।
  • गलत कॉलेज/संस्थान का चयन करना।
  • Final Submit करने के बाद Confirmation Page डाउनलोड न करना।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Important Links

Important Links
BC / EBC Online RegistrationClick Here
SC / ST Online RegistrationClick Here
Student LoginAvailable on respective Portal
Application StatusLogin Required
NSP Website Link for OTRClick Here
Official Websitestate.bihar.gov.in
Visit Timely India Home PagJoin Timely India WhatsApp Channel

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Common Problems & Solutions

ऑनलाइन आवेदन के दौरान कई छात्रों को Registration, Login, OTP Verification, Aadhaar Seeding, Institute Verification तथा Application Status से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नीचे सबसे सामान्य समस्याएं और उनके समाधान दिए गए हैं।

1. Registration नहीं हो रहा है, क्या करें?

यदि Registration के समय Portal खुल नहीं रहा है या Error आ रहा है, तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। आवेदन के अंतिम दिनों में Portal पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण ऐसी समस्या आ सकती है।

2. OTP नहीं आ रहा है।

Registered Mobile Number चालू होना चाहिए। यदि OTP नहीं मिल रहा है, तो कुछ मिनट इंतजार करके दोबारा OTP भेजें। नेटवर्क समस्या होने पर भी OTP आने में देरी हो सकती है।

3. Login नहीं हो रहा है।

सबसे पहले User ID और Password सही दर्ज करें। Captcha भी ध्यानपूर्वक भरें। यदि फिर भी Login नहीं हो रहा है, तो Forgot Password या Forgot User ID विकल्प का उपयोग करें।

4. User ID भूल गए हैं।

Portal में उपलब्ध Forgot User ID विकल्प पर जाकर Registered Mobile Number की सहायता से User ID वापस प्राप्त की जा सकती है।

5. Password भूल गए हैं।

यदि Password याद नहीं है, तो Forgot Password विकल्प चुनें। User ID, Mobile Number और Captcha भरने के बाद नया Password बनाया जा सकता है।

6. Aadhaar Number से Login जानकारी कैसे प्राप्त करें?

यदि User ID या Password दोनों याद नहीं हैं, तो Portal में उपलब्ध Aadhaar Recovery सुविधा का उपयोग करें। Aadhaar Number दर्ज करके Login जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

7. Institute Verification Pending दिखा रहा है।

इसका मतलब आपका कॉलेज अभी आवेदन सत्यापित नहीं कर पाया है। संबंधित कॉलेज या संस्थान से संपर्क करें और Verification पूरा होने की प्रतीक्षा करें।

8. District Verification Pending है।

Institute Verification पूरा होने के बाद आवेदन जिला स्तर पर जांच के लिए भेजा जाता है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अगला चरण शुरू होगा।

9. Scholarship का पैसा कब आएगा?

Institute Verification, District Verification तथा State Approval पूरा होने के बाद DBT के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

10. Application Reject क्यों हो जाता है?

  • गलत दस्तावेज अपलोड करना
  • आय या जाति प्रमाण पत्र अमान्य होना
  • Aadhaar बैंक खाते से लिंक नहीं होना
  • गलत बैंक विवरण दर्ज करना
  • कॉलेज द्वारा Verification नहीं होना

Timely India Advice: आवेदन जमा करने के बाद हर 5–7 दिन पर Portal में Login करके Application Status जरूर देखते रहें। यदि किसी चरण में Verification Pending दिखे, तो संबंधित कॉलेज या विभाग से समय रहते संपर्क करें।

Bihar Post Matric Scholarship Application Status कैसे चेक करें?

यदि आपने आवेदन जमा कर दिया है तो नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना Application Status आसानी से देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले संबंधित Scholarship Portal खोलें।
  2. Student Login पर क्लिक करें।
  3. अपना User ID और Password दर्ज करें।
  4. Login करने के बाद Application Status विकल्प चुनें।
  5. अब स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई दे जाएगी।

Tip: यदि आपके आवेदन में Institute Verification, District Verification या Aadhaar Seeding लंबित है, तो Scholarship जारी होने में समय लग सकता है।

Scholarship Amount कब मिलेगा?

ऑनलाइन आवेदन, Institute Verification, District Verification तथा State Approval पूरा होने के बाद पात्र छात्रों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से Scholarship की राशि भेजी जाएगी। भुगतान की तिथि शिक्षा विभाग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

किन कारणों से आवेदन रिजेक्ट हो सकता है?

  • गलत दस्तावेज अपलोड करना।
  • Income Certificate या Caste Certificate अमान्य होना।
  • Aadhaar बैंक खाते से Seeded नहीं होना।
  • Institute Verification पूरा नहीं होना।
  • गलत बैंक खाता संख्या या IFSC Code भरना।
  • एक से अधिक आवेदन जमा करना।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Official Notification

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी। सभी पात्र छात्र आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना को एक बार अवश्य पढ़ लें।

Bihar Post Matric Scholarship 2026 Official Notice 
Bihar Post Matric Scholarship 2026 Official Notice

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Complete Timeline (Expected Process)

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रवृत्ति मिलने तक आवेदन कई चरणों से होकर गुजरता है। नीचे संभावित प्रक्रिया दी गई है, जिससे आपको समझने में आसानी होगी कि आवेदन जमा करने के बाद आगे क्या-क्या होगा।

प्रक्रियास्थिति
ऑनलाइन Registration15 जुलाई 2026 से शुरू
Application Form Submit15 सितम्बर 2026 तक
Institute Verificationआवेदन जमा होने के बाद
District VerificationInstitute Verification के बाद
State Approvalसभी Verification पूरे होने के बाद
Scholarship Payment (DBT)Approval के बाद

नोट: ऊपर दिया गया Timeline सामान्य प्रक्रिया के आधार पर तैयार किया गया है। वास्तविक तिथि शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बदल सकती है।

आवेदन करने के बाद क्या करें?

कई छात्र आवेदन जमा करने के बाद Portal दोबारा नहीं खोलते, जबकि सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया आवेदन के बाद शुरू होती है। इसलिए नीचे दिए गए काम जरूर करें।

  • Confirmation Page PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
  • हर सप्ताह कम से कम एक बार Application Status जरूर चेक करें।
  • Institute Verification पूरा हुआ या नहीं, इसकी जानकारी अपने कॉलेज से लें।
  • बैंक खाते में Aadhaar Seeding की पुष्टि कर लें।
  • Registered Mobile Number हमेशा चालू रखें।

क्या इस Scholarship के लिए दोबारा आवेदन करना होगा?

यदि आपने पहले किसी अन्य शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन किया था, तो 2026-27 सत्र के लिए नया आवेदन करना होगा। प्रत्येक Academic Session के लिए अलग आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाती है।

Latest Updates

✅ Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Portal Live

✅ Online Registration Started

✅ Last Date: 15 September 2026

✅ Institute Login Activated

✅ Student Login Available

✅ Application Status Portal Active

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 उन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जो आर्थिक सहायता के साथ अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। यदि आप पात्र हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करें। आवेदन जमा करने के बाद समय-समय पर Portal में Login करके Application Status भी देखते रहें ताकि किसी भी Verification या दस्तावेज संबंधी समस्या का समय पर समाधान किया जा सके। Timely India पर इस योजना से जुड़ा हर नया अपडेट सबसे पहले प्रकाशित किया जाएगा।

Frequently Asked Questions

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 का आवेदन कब शुरू हुआ?
ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है।
आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
इस स्कॉलरशिप का लाभ किन छात्रों को मिलेगा?
बिहार के SC, ST, BC और EBC वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
आवेदन कैसे करना होगा?
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
स्कॉलरशिप की राशि कैसे मिलेगी?
आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद DBT के माध्यम से राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
Student Login करने के बाद Dashboard में जाकर Application Status देखा जा सकता है।
क्या आवेदन जमा करने के बाद फॉर्म में सुधार किया जा सकता है?
यह पोर्टल की उपलब्ध सुविधा पर निर्भर करता है। इसलिए Final Submit करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लेना चाहिए।
Published: जुलाई 15, 2026

Subhash Kumar

Founder and Chief Editor

Subhash Kumar is the Founder and Chief Editor of Timely India, India's dedicated educational news platform serving over 15 million students since 2021. With 5…

Read More →

Get the latest Scholarship updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, India, Jobs, Knowledge, Latest and Live Blog only on Timely India.