Articles

Bihar Residential Certificate Online Apply 2026: आवासीय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाएं, डाउनलोड करें

Updated: Aug 8, 2026, 10:48 AM
Bihar Residential Certificate Online Apply
Representative image — Bihar Residential Certificate Online Apply 2026: आवासीय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाएं, डाउनलोड करें

Bihar Residential Certificate Online Apply 2026: यदि आप बिहार सरकार द्वारा जारी Residential Certificate (आवासीय प्रमाण पत्र) बनवाना चाहते हैं, तो अब इसके लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। बिहार सरकार की RTPS (Right to Public Service) सेवा के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Awasiya Praman Patra (आवासीय प्रमाण पत्र) बिहार के स्थायी निवास का आधिकारिक प्रमाण होता है। इसका उपयोग Scholarship, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में Admission, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, EWS Certificate तथा अन्य कई सरकारी कार्यों में किया जाता है।

इस आर्टिकल में Bihar Residential Certificate Online Apply 2026 की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन करने का तरीका, Application Status, Certificate Download तथा Important Links की पूरी जानकारी दी गई है।

Bihar Residential Certificate Online Apply 2026 Highlights

सेवा का नाम Bihar Residential Certificate Online Apply 2026
दूसरा नाम Awasiya Praman Patra (आवासीय प्रमाण पत्र)
राज्य बिहार
विभाग General Administration Department, Bihar
आवेदन का माध्यम Online
कौन आवेदन कर सकता है बिहार राज्य के स्थायी निवासी
प्रमाण पत्र Residential Certificate (Residence Certificate)
आवेदन पोर्टल RTPS Bihar Portal
आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in

Bihar Residential Certificate 2026 Eligibility (पात्रता)

यदि आप Awasiya Praman Patra के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई पात्रता पूरी करनी होगी।

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास वैध आधार कार्ड होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए।
  • आवेदन में सही व्यक्तिगत एवं पता संबंधी जानकारी दर्ज करनी होगी।

महत्वपूर्ण: आवेदन में गलत पता या गलत जानकारी देने पर आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।

Bihar Residential Certificate Online Apply 2026 Required Documents (जरूरी दस्तावेज)

दस्तावेज जरूरी
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
स्थायी पता संबंधी जानकारी
अन्य आवश्यक दस्तावेज

Residential Certificate (Awasiya Praman Patra) किन-किन जगहों पर उपयोग होता है?

आवासीय प्रमाण पत्र का उपयोग कई सरकारी एवं शैक्षणिक कार्यों में किया जाता है।

  • Post Matric Scholarship
  • Pre Matric Scholarship
  • कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में Admission
  • सरकारी नौकरी
  • EWS Certificate
  • सरकारी योजनाएं
  • Fee Reimbursement
  • Hostel Admission
  • Bank एवं अन्य सरकारी सत्यापन

क्या Residential Certificate (Awasiya Praman Patra) की कोई वैधता होती है?

आवासीय प्रमाण पत्र की वैधता संबंधित संस्था, भर्ती या सरकारी योजना के नियमों पर निर्भर करती है। कई मामलों में नया Residential Certificate मांगा जा सकता है, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित विभाग के दिशा-निर्देश अवश्य देखें।

आवश्यक सूचना: Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: ऑनलाइन आवेदन शुरू, अभी पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें।

आवेदन करने से पहले यह 5 बातें जरूर जांच लें

  • ✔ आधार कार्ड में नाम सही होना चाहिए।
  • ✔ मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए।
  • ✔ स्थायी पता सही दर्ज करें।
  • ✔ सभी जानकारी जांचकर ही Submit करें।
  • ✔ Application Number सुरक्षित रखें।

Timely India Expert Tip

Residential Certificate (Awasiya Praman Patra) बनने के बाद उसकी PDF अपने मोबाइल, Google Drive या DigiLocker में सुरक्षित रखें। भविष्य में Scholarship, Admission, सरकारी नौकरी एवं अन्य सरकारी कार्यों में इसकी आवश्यकता बार-बार पड़ सकती है।

How to Apply Bihar Residential Certificate Online 2026? (आवासीय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं?)

यदि आप Bihar Residential Certificate Online Apply 2026 करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

Bihar Residential Certificate RTPS Portal Home Page
Bihar Residential Certificate RTPS Portal Home Page

स्टेप 1: RTPS Portal खोलें

  • सबसे पहले बिहार सरकार के RTPS Service Online Portal पर जाएं।
  • होम पेज पर लोक सेवाएं (General Administration Department) वाले सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद Residential Certificate (आवासीय प्रमाण पत्र) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन का नया पेज खुल जाएगा।
Residential Certificate Apply Level Selection
Residential Certificate Apply Level Selection

स्टेप 2: आवेदन का स्तर चुनें

  • अब आपको आवेदन का स्तर चुनना होगा।
  • Anchal Level
  • Sub Division Level
  • District Level
  • सामान्यतः अधिकांश लोग Anchal Level से आवेदन करते हैं।
Residential Certificate Online Form
Bihar Residential Certificate Application Form

स्टेप 3: आवेदन फॉर्म भरें

  • आवेदक का नाम दर्ज करें।
  • पिता/पति का नाम भरें।
  • आधार नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • पूरा स्थायी पता भरें।
  • जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत/वार्ड चुनें।
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

ध्यान दें: आवेदन में वही जानकारी भरें जो आपके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों में दर्ज है।

स्टेप 4: OTP Verify करें

  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
  • OTP Verify करने के बाद आगे बढ़ें।
  • यदि OTP नहीं आता है तो दोबारा Send OTP पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आवेदन Submit करें

  • पूरा फॉर्म एक बार दोबारा जांच लें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद Application Reference Number प्राप्त होगा।
  • भविष्य के लिए आवेदन की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण सलाह

आवेदन सबमिट करने के बाद Reference Number का स्क्रीनशॉट अवश्य ले लें। इसी नंबर की सहायता से बाद में Application Status चेक किया जा सकता है।

Bihar Residential Certificate Application Status 2026 कैसे चेक करें?

आवेदन जमा करने के बाद आप RTPS Portal पर जाकर Reference Number की मदद से अपने आवेदन की स्थिति (Application Status) ऑनलाइन देख सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने के बाद वहीं से Residential Certificate PDF भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Residential Certificate Download 2026 (आवासीय प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?)

यदि आपका Bihar Residential Certificate Online Apply 2026 आवेदन स्वीकृत हो गया है, तो आप RTPS Portal से कुछ ही मिनटों में अपना Awasiya Praman Patra ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Residential Certificate Download करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले RTPS Service Online Portal खोलें।
  • Download Certificate या Certificate Download विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना Application Reference Number दर्ज करें।
  • यदि मांगा जाए तो मोबाइल नंबर अथवा OTP सत्यापित करें।
  • Search बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका Residential Certificate स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • Download PDF पर क्लिक करके प्रमाण पत्र अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।

ध्यान दें: डाउनलोड किया गया Residential Certificate QR Code एवं Digital Signature के साथ जारी होता है, जिसे सभी सरकारी कार्यालयों में मान्य माना जाता है।

Bihar Residential Certificate Important Links

Important Links
Online Apply RTPS Bihar Portal
Bihar RTPS Caste Certificate Online Apply
Application Status Check Online
Certificate Download Download PDF
Official Website serviceonline.bihar.gov.in
Timely India Home Page Timelyindia.com
Bihar Caste Certificate Online Apply Guide Read Now
Bihar Residential Certificate Online Apply Read Now
Bihar Income Certificate Online Apply 2026 Read Now 
APAAR ID Kaise Banaye Online Read Now 
DigiLocker Account Kaise Banaye Read Now 
SSC All Exams Full Guide – Click Here Magadh University All College Lists – Click Here

Frequently Asked Questions

बिहार में आवासीय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?
RTPS Service Online Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर Residential Certificate घर बैठे आसानी से बनाया जा सकता है।
आवासीय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनता है?
RTPS Portal पर आवेदन फॉर्म भरें, OTP सत्यापित करें और आवेदन सबमिट करें। आवेदन स्वीकृत होने के बाद प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाए गा।
आवासीय प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?
RTPS Portal पर Application Reference Number दर्ज करके Download Certificate विकल्प से Certificate PDF डाउनलोड करें। इसमें भाष 1 मिनट का समय लग सकता है।
बिहार में निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें?
RTPS Portal पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन स्वीकृत होने पर निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है, पूरी प्रोसेस के लिए आर्टिकल पढ़ें।
आवासीय प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?
सामान्यतः 7 से 10 कार्य दिवस और अधिकतम 15 कार्यदिवसों के भीतर प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।
आवासीय प्रमाण पत्र कितने समय तक मान्य रहता है?
इसकी वैधता उपयोग के उद्देश्य पर निर्भर करती है। कई सरकारी भर्तियों और योजनाओं में नया प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है।
आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
RTPS Portal के Application Status सेक्शन में Application Reference Number दर्ज करके आवेदन की स्थिति सकते है।
ऑनलाइन प्रमाण पत्र कैसे देखें?
RTPS Portal पर Reference Number दर्ज करके आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और जारी होने के बाद PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Residential Certificate बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, फोटो तथा निवास संबंधी आवश्यक जानकारी की जरूरत होती है।
निवास प्रमाण पत्र बनवाने में कितना खर्च आता है?
बिहार RTPS Portal पर Residential Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
क्या मोबाइल से आवासीय प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है?
हाँ, Android या iPhone से RTPS Portal खोलकर पूरा आवेदन आसानी से कर सकते है।
क्या Residential Certificate बिल्कुल मुफ्त बनता है?
हाँ, बिहार RTPS Portal पर ऑनलाइन आवेदन के लिए कोई सरकारी शुल्क नहीं लिया जाता।
Residential Certificate और Domicile Certificate में क्या अंतर है?
बिहार में सामान्यतः Residential Certificate (आवासीय प्रमाण पत्र) को ही Domicile Certificate के रूप में उपयोग किया जाता है।
बिहार में ई-डिस्ट्रिक्ट सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
RTPS Portal या e-District Service के माध्यम से जारी प्रमाण पत्र Reference Number की सहायता से ऑनलाइन डाउनलोड सेक्शन में जाकर प्राप्त कर सकते है।
निवास प्रमाण पत्र के लिए सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म कैसे भरें?
Self Declaration Form में अपना नाम, पता, परिवार और निवास संबंधी जानकारी सही-सही भरकर निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करना होता है।
Published: जुलाई 16, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Articles updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.