Articles

NHRC Online Complaint 2026: ह्यूमन राइट्स कमिशन में ऑनलाइन शिकायत कैसे करें? पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Updated: जुलाई 21, 2026, 5:39 अपराह्न · Gaya
NHRC Online Complaint
Representative image — NHRC Online Complaint 2026: ह्यूमन राइट्स कमिशन में ऑनलाइन शिकायत कैसे करें? पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

NHRC Online Complaint 2026: यदि किसी व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता, समानता या गरिमा (Life, Liberty, Equality & Dignity) से जुड़े मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है या किसी सरकारी अधिकारी की कार्रवाई अथवा लापरवाही के कारण उसके अधिकार प्रभावित हुए हैं, तो ऐसी स्थिति में वह राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है। देश के नागरिकों को यह अधिकार Protection of Human Rights Act, 1993 के तहत दिया गया है। शिकायत NHRC के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल nhrc.nic.in पर बिना किसी शुल्क के दर्ज की जा सकती है। शिकायत पीड़ित स्वयं, उसका परिवार, मित्र या उसकी ओर से कोई अन्य व्यक्ति भी कर सकता है। शिकायत दर्ज होने के बाद Complaint Number मिलता है, जिससे बाद में चेक कर सकते है कि आवेदन की स्थिति क्या है, उस पर क्या जांच या कार्यवाही हुई है।

इस आर्टिकल में आगे पढ़िए, NHRC क्या है? ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?, जरूरी दस्तावेज और शिकायत करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड!

NHRC Online Complaint 2026 Overview

संस्थाNational Human Rights Commission (NHRC)
कानूनProtection of Human Rights Act, 1993
शिकायत का माध्यमऑनलाइन
शुल्कनिःशुल्क
कौन शिकायत कर सकता है?पीड़ित या उसकी ओर से कोई भी व्यक्ति कर सकता है
शिकायत की स्थितिऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं
आधिकारिक वेबसाइटnhrc.nic.in

NHRC क्या है?

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) भारत की एक स्वतंत्र वैधानिक संस्था है, जिसकी स्थापना 12 अक्टूबर 1993 को Protection of Human Rights Act, 1993 के तहत किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य देश में नागरिकों के जीवन, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा जैसे मानवाधिकारों की रक्षा व संवर्धन करना और उनके उल्लंघन की जांच करना है तथा आवश्यक होने पर संबंधित सरकार या प्राधिकरण को कार्रवाई की सिफारिश कर सकता है।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने से पहले क्या-क्या तैयार रखें?

ह्यूमन राइट्स कमिशन (NHRC) में ऑनलाइन शिकायत करने से पहले शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पूरा पता, घटना की तारीख, घटना का स्थान, संबंधित विभाग या अधिकारी का नाम (यदि जानकारी हो), घटना का स्पष्ट विवरण तथा उपलब्ध फोटो, वीडियो, दस्तावेज या अन्य साक्ष्य तैयार रखें। यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति की ओर से शिकायत कर रहे हैं, तो पीड़ित की जानकारी भी साथ रखें।

NHRC में ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?

ह्यूमन राइट्स कमिशन (NHRC) में ऑनलाइन शिकायत करने के लिए यहां Step by Step प्रक्रिया दी गया है, जहां प्रत्येक स्टेप के साथ आधिकारिक वेबसाइट का स्क्रीनशॉट लगाया गया है जिसे देख कर आसानी से समझ सकते है:

NHRC Online Complaint Step by Step Guide

🔹 Step 1: NHRC Complaint Portal खोलें

सबसे पहले NHRC की आधिकारिक वेबसाइट या HRCNet Complaint Portal https://hrcnet.nic.in/ खोलें। इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले Lodge Complaint विकल्प पर क्लिक करें। HRCNET Lodge Complaint

🔹 Step 2: OTP VERIFICATION करें

शिकायत दर्ज करने के लिए सपना state सिलेक्ट करें और शिकायत कहाँ जमा करना चाहते हैं (एनएचआरसी/एसएचआरसी चुनें) मे से कोई एक चुने। अपना मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी डाल कर Get OTP पर क्लिक करें। HRCNET ONLINE COMPLAINT FILING

🔹 Step 3: Email/Mobile No पर भेज गया OTP भरें

अब आपके डाले गए नंबर और ईमेल पर OTP गया होगा उसे डाल कर Validate OTP पर क्लिक करें। इसके बाद Complaint Details भरने वाली पूरी फोरम खुलेगी। ONLINE COMPLAINT FILING OTP VERIFICATION

🔹 Step 4: Complainant Details (शिकायतकर्ता की जानकारी) भरें

यहाँ आप खुद अपने नाम से कॉम्पलेन्ट कर रहें है तो अपना सभी मांगी गई डीटेल भरे।

Complainant Details
Complainant Details

🔹 Step 5: Victim Details भरें

यदि शिकायत अपने लिए कर रहे हैं,   (In case complainant is victim.)   पर क्लिक करें। यदि किसी अन्य व्यक्ति की ओर से शिकायत कर रहे हैं, तो पीड़ित (Victim) का तो उस पीड़ित व्यक्ति का नाम, सटीक पता, उम्र और लिंग भरें, यहाँ पीड़ित का धर्म (Religion) और जाति (Caste) चुनने का भी विकल्प मिलता है। Victim Details

🔹 Step 6: घटना (Incident) की जानकारी भरें

अब घटना की तारीख, स्थान, राज्य, जिला तथा पूरी घटना का विवरण आसान भाषा में लिखें। यदि आपके पास फोटो, वीडियो या अन्य दस्तावेज हैं, तो उन्हें भी अपलोड करें।

Incident Details
Incident Details

🔹 Step 7: Relief एवं Declaration भरें

अब बताएं कि आप आयोग से क्या कार्रवाई चाहते हैं। पीड़ित प्रशासन या आयोग से क्या मदद, इंसाफ या मुआवजा चाहता है, वह यहाँ लिखें। जिस सरकारी कर्मचारी या पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत है, उसका नाम और पद लिखें।

Relief Details
Relief Details

🔹 Step 8: Complaint Save & Submit करें

अंत में सब कुछ भरने के बाद लाल रंग के “Preview” बटन पर क्लिक करें, अपने फॉर्म को दोबारा जांचें और फाइनल सबमिट कर दें।  शिकायत सफलतापूर्वक दर्ज होने के बाद स्क्रीन पर Complaint Number / Diary Number दिखाई देगा। इसे सुरक्षित रखें क्योंकि भविष्य में इसी नंबर से शिकायत की स्थिति (Status) चेक की जाती है।Save & Submit

NHRC में शिकायत करने का अधिकार किसे है?

यदि किसी व्यक्ति के मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो वह स्वयं NHRC में शिकायत कर सकता है। यदि पीड़ित शिकायत करने में सक्षम नहीं है, तो उसका परिवार, रिश्तेदार, मित्र, सामाजिक संगठन या कोई भी जिम्मेदार नागरिक उसकी ओर से शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए वकील रखना अनिवार्य नहीं है और शिकायत ऑनलाइन या डाक के माध्यम से भी भेज सकते है।

NHRC में किन मामलों की शिकायत की जा सकती है?

National Human Rights Commission (NHRC) में ऐसे मामलों की शिकायत की जा सकती है जिनमें किसी व्यक्ति के मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ हो या किसी सरकारी अधिकारी की कार्रवाई अथवा लापरवाही के कारण उसके अधिकार हनन (प्रभावित) हुए हों। उदाहरण के लिए पुलिस अत्याचार, हिरासत में मारपीट या मृत्यु, अवैध गिरफ्तारी, महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य कमजोर वर्गों के मानवाधिकारों का उल्लंघन तथा किसी सरकारी संस्था द्वारा गंभीर लापरवाही जैसे मामलों की शिकायत NHRC में कर सकते है।

किन मामलों में NHRC शिकायत स्वीकार नहीं करता?

NHRC सामान्यतः ऐसे मामलों की शिकायत स्वीकार नहीं करता जो एक वर्ष से अधिक पुराने हों, पहले से किसी न्यायालय में लंबित हों, केवल निजी व्यक्तियों के आपसी विवाद से जुड़े हों या जिनमें मानवाधिकार उल्लंघन का कोई स्पष्ट आधार न हो। इसलिए शिकायत दर्ज करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि मामला NHRC के अधिकार क्षेत्र में आता है।

NHRC Complaint Number क्या होता है?

NHRC में शिकायत जमा करने के बाद आयोग प्रत्येक आवेदन को एक Complaint Number (या Diary Number) देता है। यही आपकी शिकायत की पहचान होती है। भविष्य में शिकायत की स्थिति देखने, आयोग से संपर्क करने या किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ को जोड़ने के लिए इसी नंबर की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए शिकायत दर्ज होने के बाद इस नंबर का स्क्रीनशॉट या PDF सुरक्षित रख लें।

NHRC की Email ID पर शिकायत भेज सकते हैं?

NHRC मुख्य रूप से अपने ऑनलाइन Complaint Portal के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है। यदि आयोग किसी विशेष स्थिति में ईमेल के माध्यम से दस्तावेज़ या अतिरिक्त जानकारी स्वीकार करता है, तो उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ईमेल आईडी का ही उपयोग करें। किसी भी अनजान या सोशल मीडिया पर वायरल ईमेल पते पर शिकायत या व्यक्तिगत दस्तावेज़ भेजने से बचें।

क्या NHRC सीधे कार्रवाई करता है?

NHRC किसी व्यक्ति को सीधे गिरफ्तार करने, सजा देने या मुकदमा चलाने का आदेश नहीं देता। आयोग शिकायत की जांच करता है और यदि मानवाधिकार उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित सरकार, विभाग या प्राधिकरण को कार्रवाई, मुआवजा, जांच या अन्य आवश्यक कदम उठाने की सिफारिश करता है। आयोग की सिफारिशें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं और संबंधित प्राधिकरण से अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी जा सकती है।

अगर NHRC शिकायत स्वीकार नहीं करे तो क्या करें?

यदि NHRC किसी शिकायत को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर मानकर स्वीकार नहीं करता, तो पहले अस्वीकृति का कारण पढ़ें। कई मामलों में संबंधित राज्य मानवाधिकार आयोग, अदालत या अन्य सक्षम प्राधिकरण उचित मंच हो सकता है। शिकायत दर्ज करने से पहले यह भी सुनिश्चित करें कि मामला एक वर्ष से अधिक पुराना न हो और पहले से किसी न्यायालय में लंबित न हो, क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में NHRC शिकायत स्वीकार नहीं कर सकता।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) से संपर्क कैसे करें?

  • टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 14433 (शिकायत दर्ज करने के लिए)
  • मदद डेस्क (फोन): 011-24651330 / 011-24663333
  • आधिकारिक ईमेल: cr.nhrc@nic.in
  • शिकायत ईमेल: complaint.nhrc@nic.in
  • मुख्यालय का पता: मानव अधिकार भवन, ब्लॉक-सी, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली – 110023ऑफिशियल वेबसाइट: nhrc.nic.in

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैने आपको बताया कि कैसे NHRC में कंप्लेंट करनी है। किसी अन्य व्यक्ति के मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो Protection of Human Rights Act, 1993 के तहत NHRC में निःशुल्क ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। सबसे जरूरी बात यह है कि शिकायत में घटना का पूरा विवरण, सही जानकारी और उपलब्ध साक्ष्य शामिल करें। शिकायत दर्ज होने के बाद मिले Complaint Number को सुरक्षित रखें और समय-समय पर उसका स्टेटस ऑनलाइन जांचते रहें।

यह भी पढ़े-  

Frequently Asked Questions

NHRC में शिकायत कैसे करें?
NHRC में शिकायत करने के लिए आधिकारिक HRCNet Portal खोलें, अपना मोबाइल नंबर और ईमेल को OTP से वेरीफाई करें, फिर शिकायतकर्ता और घटना की जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आखिर में Submit करते ही आपका Complaint Number जारी हो जाएगा।
क्या NHRC में ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं?
हाँ, NHRC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता। इस आर्टिकल में देख सकते है पूरी प्रोसेस।
मानवाधिकार आयोग को शिकायत कौन कर सकता है?
अगर किसी व्यक्ति के मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो वह खुद शिकायत कर सकता है। अगर पीड़ित शिकायत नहीं कर सकता, तो उसका परिवार, दोस्त या कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति उसकी ओर से शिकायत दर्ज कर सकता है।
NHRC में शिकायत करने के लिए क्या कोई फीस देनी पड़ती है?
नहीं, NHRC में शिकायत दर्ज करना पूरी तरह निःशुल्क है। ऑनलाइन शिकायत करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
शिकायत दर्ज करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
घटना से जुड़े फोटो, वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट, आवेदन की कॉपी, एफआईआर, पहचान पत्र या कोई अन्य उपलब्ध साक्ष्य अपलोड किए जा सकते हैं। जितने अच्छे सबूत होंगे, शिकायत उतनी मजबूत होगी।
शिकायत दर्ज होने के बाद क्या होता है?
शिकायत जमा होने के बाद NHRC आपको Complaint Number देता है। इसके बाद आयोग मामले की जांच करता है और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग या सरकार से रिपोर्ट मांगता है।
NHRC Complaint Status कैसे चेक करें?
NHRC की वेबसाइट पर Complaint Status वाले विकल्प में जाकर अपना Complaint Number या मांगी गई जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आपकी शिकायत की पूरी स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
Complaint Number क्या होता है?
शिकायत जमा करने के बाद NHRC जो नंबर जारी करता है, उसे Complaint Number या Diary Number कहते हैं। भविष्य में शिकायत की स्थिति देखने के लिए यही नंबर काम आता है।
अगर Complaint Number खो जाए तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में NHRC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सहायता विकल्प का उपयोग करें या आयोग से संपर्क करके आगे की जानकारी प्राप्त करें।
किन मामलों में NHRC शिकायत स्वीकार नहीं करता?
आमतौर पर एक साल से ज्यादा पुराने मामले, केवल निजी विवाद या पहले से अदालत में लंबित मामलों पर NHRC शिकायत स्वीकार नहीं करता।
क्या पुलिस के खिलाफ भी NHRC में शिकायत कर सकते हैं?
यदि किसी पुलिस अधिकारी द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है या अधिकारों की रक्षा में गंभीर लापरवाही हुई है, तो संबंधित मामले में NHRC के समक्ष शिकायत की जा सकती है।
क्या बिना वकील के NHRC में शिकायत कर सकते हैं?
हाँ, NHRC में शिकायत करने के लिए वकील रखना जरूरी नहीं है। कोई भी व्यक्ति खुद ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है।
क्या मोबाइल से भी NHRC में शिकायत कर सकते हैं?
हाँ, मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर किसी भी इंटरनेट डिवाइस से NHRC की वेबसाइट खोलकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।
NHRC का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
NHRC समय-समय पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर और संपर्क जानकारी अपडेट करता है। सबसे सही जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट देखें।
क्या ईमेल से भी शिकायत भेज सकते हैं?
सामान्य तौर पर शिकायत दर्ज करने के लिए NHRC का ऑनलाइन Complaint Portal सबसे बेहतर और आधिकारिक माध्यम है। यदि ईमेल से दस्तावेज भेजने की सुविधा उपलब्ध हो, तो केवल आधिकारिक ईमेल आईडी का ही उपयोग करें।
क्या NHRC किसी को सजा दे सकता है?
नहीं, NHRC सीधे किसी को सजा नहीं देता। आयोग मामले की जांच करता है और संबंधित सरकार या विभाग को आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश करता है।
शिकायत लिखते समय क्या-क्या लिखना चाहिए?
शिकायत में घटना कब हुई, कहां हुई, किसके साथ हुई, किसके खिलाफ शिकायत है और आपके पास क्या-क्या सबूत हैं, यह सभी बातें साफ और आसान भाषा में लिखनी चाहिए।
अगर शिकायत गलत साबित हो जाए तो क्या होगा?
शिकायत हमेशा सही तथ्यों और उपलब्ध सबूतों के आधार पर ही दर्ज करें। गलत या भ्रामक जानकारी देने से शिकायत खारिज हो सकती है।
क्या किसी दूसरे व्यक्ति की ओर से शिकायत कर सकते हैं?
हाँ, यदि पीड़ित किसी कारण से शिकायत नहीं कर सकता, तो उसकी ओर से परिवार का सदस्य, दोस्त या कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति शिकायत दर्ज कर सकता है।
NHRC में शिकायत करने का अधिकार किस कानून के तहत मिला है?
भारत में NHRC में शिकायत दर्ज करने का अधिकार Protection of Human Rights Act, 1993 के तहत दिया गया है। इसी कानून के आधार पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग काम करता है।
Published: जुलाई 21, 2026

Subhash Kumar

Founder and Chief Editor

Subhash Kumar is the Founder and Chief Editor of Timely India, India's dedicated educational news platform serving over 15 million students since 2021. With 5…

Read More →

Get the latest Articles updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.