Articles

DigiLocker Account Kaise Banaye 2026: मोबाइल से 5 मिनट में DigiLocker अकाउंट ऐसे बनाएं

Updated: जुलाई 18, 2026, 5:23 पूर्वाह्न · Gaya
DigiLocker Account Kaise Banaye
Representative image — DigiLocker Account Kaise Banaye 2026: मोबाइल से 5 मिनट में DigiLocker अकाउंट ऐसे बनाएं

DigiLocker Account Kaise Banaye: अगर आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मार्कशीट, APAAR ID, ABC ID या अन्य कोई भी सरकारी दस्तावेज़ ऑनलाइन सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको DigiLocker Account बनाना होगा। इसे बनाने के लिए आपके पास केवल आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और एक स्मार्टफोन की आवश्यकता होती है। OTP वेरीफाई होने के बाद आपका DigiLocker अकाउंट कुछ ही मिनटों में बन कर तैयार हो जाता है और आप अपने डिजिटल दस्तावेज़ कभी भी ऑनलाइन देख, डाउनलोड और साझा कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको DigiLocker Account कैसे बनाएं, कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए, मोबाइल से Sign Up कैसे करें, Login कैसे करें, पासवर्ड भूल जाने पर क्या करें और DigiLocker से दस्तावेज़ कैसे प्राप्त करें – इन सभी सवालों के आसान जवाब देंगे।

DigiLocker Account Kaise Banaye – Highlights

सेवा का नामDigiLocker
शुरू किया गयाभारत सरकार द्वारा
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
माध्यमDigiLocker App / Official Website
Login के लिए आवश्यक दस्तावेज़आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर
समयलगभग 5 मिनट
शुल्कपूरी तरह निःशुल्क
आधिकारिक वेबसाइटdigilocker.gov.in

DigiLocker क्या है?

DigiLocker भारत सरकार की एक आधिकारिक डिजिटल डॉक्यूमेंट सेवा है, जहाँ देश के नागरिक अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC), मार्कशीट, APAAR ID, ABC ID, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य सभी सरकारी दस्तावेज़ सुरक्षित रूप से ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं।

एक बार DigiLocker अकाउंट बन जाने के बाद आप किसी भी समय अपने दस्तावेज़ मोबाइल या कंप्यूटर से देख सकते हैं, PDF डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर सीधे शेयर भी कर सकते हैं। कई सरकारी विभाग और शिक्षण संस्थान DigiLocker से जारी डिजिटल दस्तावेज़ों को मान्य (Valid) दस्तावेज़ के रूप में स्वीकार करते हैं।

DigiLocker Account बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

अगर आप पहली बार DigiLocker Account बना रहे हैं, तो  नीचे दी गई आवश्यक चीजें अपने पास तैयार रखें। इससे अकाउंट बनाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • स्मार्टफोन या कंप्यूटर
  • सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन
  • ईमेल आईडी (वैकल्पिक, लेकिन जोड़ना बेहतर रहता है)

ध्यान दें: DigiLocker में आधार सत्यापन (Aadhaar Verification) के लिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। यदि आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो पहले उसे अपडेट करवा लें, उसके बाद हीं DigiLocker Sing up करें।

मोबाइल से DigiLocker Account कैसे बनाएं?

  1. DigiLocker App या वेबसाइट खोलें: सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker App इंस्टॉल करें या DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। इसके बाद Sign Up विकल्प पर क्लिक करें।
  2. मोबाइल नंबर दर्ज करें: अब अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें और Continue पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
  3. Username और Password बनाएं: मोबाइल नंबर वेरीफाई होने के बाद अपना Username और मजबूत याद रखने योग्य Password बनाएं। भविष्य में इसी Username और Password की मदद से DigiLocker में Login कर सकेंगे।
  4. आधार कार्ड से अकाउंट लिंक करें: अब Aadhaar Number दर्ज करें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरकर आधार सत्यापित करें। सफल सत्यापन के बाद आपका DigiLocker अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा।
  5. अकाउंट तैयार हो जाएगा: सभी जानकारी सही भरने और सत्यापन पूरा होने के बाद आपका DigiLocker Account सफलतापूर्वक बन जाएगा। अब आप विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जारी डिजिटल दस्तावेज़ अपने अकाउंट में प्राप्त कर सकते हैं।

DigiLocker Login कैसे करें?

यदि आपका अकाउंट पहले से बना हुआ है, तो Login करना बहुत आसान है। यहां देखिए स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस:

  • सबसे पहले DigiLocker App या वेबसाइट खोलें।
  • Sign In पर क्लिक करें।
  • अपना Username, मोबाइल नंबर या Aadhaar Number दर्ज करें।
  • Password भरें या OTP से Login करें।
  • सफल Login के बाद आपका Dashboard खुल जाएगा, जहाँ से सभी डिजिटल दस्तावेज़ देखे जा सकते हैं।

DigiLocker Password भूल गए तो क्या करें?

यदि आप अपना DigiLocker Password भूल गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अपभूत आसानी से नया पासवर्स बना सकते है या इसके बजाए OTP का इस्तेमाल करके भी login कर सकते है। यहां देखे Password Forgot करके का स्टेप-बाय-स्टेप-प्रोसेस:

  • DigiLocker Login पेज खोलें।
  • Forgot Password विकल्प पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर, Username या Aadhaar Number दर्ज करें।
  • OTP सत्यापित करें।
  • नया Password बनाकर दोबारा Login करें।

नोट: यदि Username भी याद नहीं है, तो Forgot Username विकल्प की मदद से उसे भी वापस प्राप्त किया जा सकता है। इसी तरीके से।

DigiLocker में आधार लिंक करना क्यों जरूरी है?

अगर आपका आधार नंबर DigiLocker से लिंक होगा तो आपकी पहचान आसानी से सत्यापित हो जाती है। इसके बाद आप आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन RC, मार्कशीट, APAAR ID, ABC ID और अन्य उपलब्ध सरकारी दस्तावेज़ सीधे अपने DigiLocker अकाउंट में प्राप्त कर सकते हैं। कई सेवाओं का उपयोग बिना आधार सत्यापन के उपलब्ध नहीं होता।

क्या DigiLocker सुरक्षित है?

हाँ। DigiLocker भारत सरकार की आधिकारिक डिजिटल डॉक्यूमेंट सेवा है। इसमें दस्तावेज़ सुरक्षित डिजिटल सिस्टम में संग्रहीत किए जाते हैं। Login के लिए OTP और Password जैसी सुरक्षा व्यवस्था होती है, जिससे केवल अधिकृत उपयोगकर्ता ही अपने दस्तावेज़ देख सकते हैं।

DigiLocker से दस्तावेज़ कैसे निकालें?

अगर आपका DigiLocker Account बन चुका है, तो आप कुछ ही मिनटों में अपने कोई भी सरकारी दस्तावेज़ जो DigiLocker से लिंक है उसे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएँ।

  • DigiLocker में Login करें: सबसे पहले DigiLocker App या आधिकारिक वेबसाइट खोलें और अपने Username, मोबाइल नंबर या आधार नंबर की मदद से Login करें।
  • Search Documents पर जाएँ: Dashboard खुलने के बाद, यदि दस्तावेज़ पहले से जारी है, तो वह Issued Documents में दिखाई देगा। नया दस्तावेज़ प्राप्त करने के लिए Search Documents का उपयोग करें।
  • विभाग (Issuer) चुनें: अब जिस दस्तावेज़ की आवश्यकता है, उससे संबंधित विभाग चुनें। जैसे— UIDAI – Aadhaar Card, CBSE / State Board – Marksheet, Ministry of Road Transport – Driving Licence, RC, ABC – Academic Bank of Credits, APAAR ID, PAN संबंधित सेवाएँ (जहाँ उपलब्ध हों)
  • आवश्यक जानकारी भरें: अब दस्तावेज़ प्राप्त करने के लिए मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर, आधार नंबर, वाहन नंबर या अन्य आवश्यक विवरण भरें और Submit पर क्लिक करें।
  • Document डाउनलोड करें: सत्यापन पूरा होने के बाद दस्तावेज़ आपके Issued Documents सेक्शन में जुड़ जाएगा। अब आप उसे कभी भी देख सकते हैं, PDF डाउनलोड कर सकते हैं या Share भी कर सकते हैं।

Important Links

DigiLocker AppDownload Now
DigiLocker Official WebsiteVisit Now 
DigiLocker LoginLogin Now
Timely India HomePageVisit Now
APAAR ID Kaise BanayeRead Now
Bihar Caste Certificate Online ApplyRead Now
Bihar Residential Certificate Online ApplyRead Now
Bihar Income Certificate Online ApplyRead Now
Magadh University All Colleges ListRead Now 
SSC All Exam Full GuideRead Now 

निष्कर्ष

अगर आप DigiLocker Account Kaise Banaye सर्च कर रहे थे, तो अब आपको पूरी प्रक्रिया समझ आ गई होगी। आधार से लिंक मोबाइल नंबर की मदद से कुछ ही मिनटों में DigiLocker Account बनाया जा सकता है। अकाउंट बनने के बाद आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, RC, मार्कशीट, APAAR ID, ABC ID और कई अन्य सरकारी दस्तावेज़ ऑनलाइन प्राप्त, डाउनलोड और साझा कर सकते हैं।

Frequently Asked Questions

DigiLocker Account क्या है?
DigiLocker Account भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई एक सुरक्षित डिजिटल सेवा है, जिसमें नागरिक अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, RC, मार्कशीट, APAAR ID, ABC ID और अन्य सरकारी दस्तावेज़ ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं। एक बार अकाउंट बन जाने के बाद दस्तावेज़ों को कभी भी देखना, डाउनलोड करना और शेयर करना आसान हो जाता है।
DigiLocker Account कैसे बनाएं?
DigiLocker Account बनाने के लिए → DigiLocker App या वेबसाइट खोलें → Sign Up पर क्लिक करें → मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP Verify करें → Username और Password बनाएं → Aadhaar Number जोड़कर OTP से Verify करें → Verification पूरा होते ही आपका DigiLocker Account तैयार हो जाएगा।
DigiLocker Account बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
DigiLocker Account बनाने के लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, स्मार्टफोन या कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन और एक नया Username व Password की आवश्यकता होती है। यदि आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो पहले उसे अपडेट करवा लें।
DigiLocker में Login कैसे करें?
DigiLocker Login करने के लिए → App या वेबसाइट खोलें → Sign In पर क्लिक करें → Username, मोबाइल नंबर या Aadhaar Number दर्ज करें → Password या OTP से Verify करें → सफल Login के बाद Dashboard खुल जाएगा, जहाँ आपके सभी डिजिटल दस्तावेज़ दिखाई देंगे।
DigiLocker से आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
DigiLocker में Login करें → Search Documents या Issued Documents खोलें → UIDAI चुनें → आवश्यक जानकारी भरें → आधार कार्ड प्राप्त करें → अब Download विकल्प पर क्लिक करके PDF अपने मोबाइल में सेव कर लें।
DigiLocker से Marksheet कैसे निकालें?
DigiLocker Login करें → Search Documents में जाएँ → अपना Education Board या University चुनें → Roll Number और आवश्यक जानकारी भरें → Verify करें → Marksheet Issued Documents में जुड़ जाएगी, जहाँ से उसे Download किया जा सकता है।
DigiLocker से Driving Licence कैसे डाउनलोड करें?
DigiLocker Login करें → Search Documents खोलें → Ministry of Road Transport चुनें → Driving Licence विकल्प चुनें → DL Number और अन्य जानकारी दर्ज करें → Verification पूरा होने के बाद Licence Issued Documents में दिखाई देगा, जहाँ से उसे Download किया जा सकता है।
DigiLocker से RC (Registration Certificate) कैसे प्राप्त करें?
DigiLocker में Login करें → Search Documents खोलें → Ministry of Road Transport चुनें → Registration Certificate (RC) चुनें → Vehicle Number और आवश्यक जानकारी भरें → सफल Verification के बाद RC आपके Issued Documents में उपलब्ध हो जाएगी।
DigiLocker से APAAR ID कैसे प्राप्त करें?
यदि आपकी APAAR ID पहले से जनरेट हो चुकी है, तो DigiLocker में Login करें → Issued Documents सेक्शन खोलें → APAAR ID Card खोजें → कार्ड खोलें → Download विकल्प पर क्लिक करके PDF सेव कर लें।
DigiLocker में दस्तावेज़ कैसे जोड़ें?
DigiLocker Login करें → Search Documents सेक्शन खोलें → संबंधित विभाग (Issuer) चुनें → आवश्यक जानकारी दर्ज करें → Verification पूरा करें → सफल होने पर दस्तावेज़ स्वतः Issued Documents में जुड़ जाएगा।
DigiLocker Password भूल जाएँ तो क्या करें?
Login Page खोलें → Forgot Password पर क्लिक करें → मोबाइल नंबर, Username या Aadhaar Number दर्ज करें → OTP Verify करें → नया Password बनाएं → अब नए Password से दोबारा Login कर सकते हैं।
DigiLocker Username भूल गए तो क्या करें?
DigiLocker Login पेज पर जाएँ → Forgot Username विकल्प चुनें → मोबाइल नंबर या Aadhaar Number से पहचान सत्यापित करें → OTP Verify करें → आपका Username स्क्रीन पर दिख जाएगा।
क्या DigiLocker सुरक्षित है?
हाँ। DigiLocker भारत सरकार की आधिकारिक डिजिटल डॉक्यूमेंट सेवा है। इसमें OTP, Password और सुरक्षित डिजिटल सिस्टम का उपयोग किया जाता है, जिससे केवल अधिकृत उपयोगकर्ता ही अपने दस्तावेज़ देख और उपयोग कर सकते हैं।
DigiLocker का उपयोग किस लिए किया जाता है?
DigiLocker का उपयोग सरकारी दस्तावेज़ों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने, डाउनलोड करने, ऑनलाइन सत्यापित कराने और विभिन्न सरकारी सेवाओं, कॉलेज एडमिशन, नौकरी, परीक्षा तथा अन्य कार्यों में डिजिटल दस्तावेज़ साझा करने के लिए किया जाता है।
क्या DigiLocker Account बनाना मुफ्त है?
हाँ। DigiLocker Account बनाना, Login करना, दस्तावेज़ प्राप्त करना और उन्हें डाउनलोड करना पूरी तरह निःशुल्क है। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
DigiLocker में कौन-कौन से दस्तावेज़ मिलते हैं?
DigiLocker में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन RC, विभिन्न बोर्डों की मार्कशीट, डिग्री, APAAR ID, ABC ID, जन्म प्रमाण पत्र तथा कई अन्य सरकारी विभागों द्वारा जारी डिजिटल दस्तावेज़ उपलब्ध हो सकते हैं।
DigiLocker App कैसे डाउनलोड करें?
Google Play Store या Apple App Store खोलें → Search में DigiLocker लिखें → भारत सरकार द्वारा जारी Official DigiLocker App चुनें → Install पर क्लिक करें → Install होने के बाद मोबाइल नंबर से Sign Up या Login करें।
DigiLocker की Official Website कौन-सी है?
DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ है। यहीं से नया Account बनाया जा सकता है, Login किया जा सकता है और सरकारी डिजिटल दस्तावेज़ प्राप्त किए जा सकते हैं।
क्या बिना आधार के DigiLocker Account बनाया जा सकता है?
DigiLocker में प्रारंभिक Account बनाया जा सकता है, लेकिन अधिकांश सरकारी दस्तावेज़ Download करने और पूरी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए Aadhaar Verification करना आवश्यक होता है।
DigiLocker में मोबाइल नंबर बदलने के बाद क्या करना होगा?
यदि आपका मोबाइल नंबर बदल गया है, तो पहले नया नंबर DigiLocker Account में अपडेट करें। यदि आधार से संबंधित सेवाओं का उपयोग करना है, तो नया मोबाइल नंबर आधार से भी लिंक होना चाहिए ताकि OTP Verification में कोई समस्या न आए।
Published: जुलाई 18, 2026

Subhash Kumar

Founder and Chief Editor

Subhash Kumar is the Founder and Chief Editor of Timely India, India's dedicated educational news platform serving over 15 million students since 2021. With 5…

Read More →

Get the latest Articles updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.