Admission

Magadh University UG On Spot Admission 2026-30: एडमिशन शुरू, ऐसे मिलेगा दाखिला, जानें पूरी प्रक्रिया

Updated: Aug 14, 2026, 10:47 AM
Magadh University UG On Spot Admission 2026-30
Representative image — Magadh University UG On Spot Admission 2026-30: एडमिशन शुरू, ऐसे मिलेगा दाखिला, जानें पूरी प्रक्रिया

Magadh University UG On Spot Admission 2026-30: अगर आपने मगध यूनिवर्सिटी के UG कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन दिया था और आपका नाम Magadh University UG Merit List 2026 में नहीं आया है या किसी कारण से आपने पहले ऑनलाइन एडमिशन नहीं लिया, तो अब आपके पास नामांकन लेने का एक और आखरी मौका है। मगध विश्वविद्यालय ने UG (B.A, B.Sc, B.Com) सत्र 2026-30 के लिए On Spot Admission की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के नोटिस के अनुसार कॉलेजों में बची हुई सीटों पर 22 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक ऑन स्पॉट एडमिशन होगा। इस दौरान जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन दिया था वो अपने पसंद के संबंधित कॉलेज में जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर एडमिशन ले सकते हैं।

Magadh University UG On Spot Admission 2026-30: Overview

विश्वविद्यालय का नाम मगध विश्वविद्यालय, बोधगया
कोर्स का नाम B.A, B.Sc, B.Com
सत्र 2026-30
एडमिशन प्रक्रिया On Spot Admission
एडमिशन तिथि 22 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026
किसके लिए जिनका एडमिशन नहीं हुआ या सीट खाली है
On Spot Admission Official Notice PDF Link
आधिकारिक वेबसाइट magadhuniversity.ac.in

Magadh University UG On Spot Admission 2026 क्या होता है?

मगध यूनिवर्सिटी On Spot Admission प्रक्रिया उन छात्रों के लिए शुरू करता है जो किसी कारण से मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद एडमिशन नहीं ले पाते हैं या मेरिट लिस्ट में नाम ही नहीं आ पता है, वैसे छात्रों के लिए सभी कॉलेज में खाली रह गई सीटों के लिए यह प्रक्रिया शुरू की जाती है। ऐसे छात्रों को खाली सीटों पर सीधे अपने पसंद के कॉलेज में जाकर नामांकन लेने का अवसर दिया जाता है।

इस प्रक्रिया में कॉलेजछात्रों से सारा डॉक्यूमेंट लेकर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करता है जिसके बाद फिर से लिस्ट जारी कर एडमिशन ले लिया जाता है।

कौन छात्र On Spot Admission ले सकते हैं?

ऐसे छात्र जिन्होंने Magadh University UG Session 2026-30 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन किसी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया, या चयन होने के बाद भी किसी कारण से एडमिशन नहीं ले सके, वे कॉलेज में उपलब्ध सीट होने पर On Spot Admission के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम निर्णय संबंधित कॉलेज में उपलब्ध सीटों और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होगा।

On Spot एडमिशन के समय कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं?

मगध यूनिवर्सिटी में On Spot Admission के लिए छात्र अपने साथ इन महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट को लेकर अपने पसंद के कॉलेज में जाय जहां सीट खाली बची हुई है:

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की कॉपी
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • CLC/TC

Magadh University UG On Spot Admission 2026 Last Date?

विश्वविद्यालय के तरफ से जारी नोटिस के अनुसार On Spot Admission 22 जुलाई 2026 से शुरू होकर 30 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसलिए एडमिशन से बंचित एवं इच्छुक छात्र अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपने पसंद के संबंधित कॉलेज में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढ़े: Magadh University All Colleges List: देखें सभी कॉलेजों के नाम और मोबाइल नंबर

Frequently Asked Questions

मगध यूनिवर्सिटी UG On Spot Admission 2026 कब शुरू हुआ है?
22 जुलाई 2026 से UG On Spot Admission की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
On Spot Admission की आखिरी तारीख क्या है?
छात्र 30 जुलाई 2026 तक On Spot Admission ले सकते हैं।
On Spot Admission में कौन आवेदन कर सकता है?
जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया था और एडमिशन अभी तक नहीं हुआ है या मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया है, वे खाली सीट होने पर On Spot Admission ले सकते हैं।
On Spot Admission कहां होगा?
संबंधित सरकारी और संबद्ध कॉलेजों में, जहां सीटें खाली हैं, वहीं On Spot Admission कराया जाएगा।
Published: जुलाई 23, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Admission updates and news on Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.