News

Cockroach Janta Party किसने बनाई? Manifesto में क्या है – जानिए सब कुछ

Updated: May 25, 2026, 6:09 AM
Cockroach Janta Party logo और Abhijeet Dipke - भारत की viral satirical political party.
Representative image — Cockroach Janta Party किसने बनाई? Manifesto में क्या है – जानिए सब कुछ

Cockroach Janta Party: ये नई पार्टी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, 15 मई 2026 की दोपहर में सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई चल रही थी। Chief Justice of India (CJI) Surya Kant एक वकील को फटकार लगा रहे थे और उसी दौरान उनके मुंह से निकल गया एक ऐसा शब्द – जिसने पूरे देश के बेरोज़गार युवाओं को हिला दिया।

उन्होंने कहा: There are youngsters like cockroaches, who don’t get any employment… they become media, social media, RTI activists and start attacking everyone.

बाद में CJI ने सफाई दी कि और बोला कि, उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इंटरनेट जाग चुका था।

Cockroach Janta Party (CJP) का जन्म कैसे हुआ?

CJI का बयान वायरल हुआ। गुस्सा था, मीम्स थे, ट्रोलिंग थी। और इसी माहौल में 16 मई 2026 को अचानक X (Twitter) पर एक नई “political party” का ऐलान हुआ – Cockroach Janta Party। Handle था @CJP_2029

  • Tagline थी – “Voice of the Lazy & Unemployed.”
  • Slogan था – “Secular. Socialist. Democratic. Lazy.”

और membership criteria? बिल्कुल सीधा:

  • बेरोज़गार हो – by force, choice या principle से
  • Lazy हो
  • Chronically online रहते हो
  • Professional तरीके से rant कर सको

लोगों ने इसे मज़ाक समझा और फिर form भरा, फिर दोस्तों को भेजा। और 24 घंटे में 20,000+ sign-ups हो गए।

Cockroach Janta Party logo और Abhijeet Dipke - भारत की viral satirical political party
Cockroach Janta Party logo और Abhijeet Dipke – भारत की viral satirical political party. (Image Creadit: Timely India)

Cockroach Janta Party (CJP) के Founder कौन हैं – Abhijeet Dipke?

इस पूरे movement के पीछे हैं Abhijeet Dipke – 30 साल के, महाराष्ट्र के Chhatrapati Sambhajinagar के रहने वाले। फिलहाल वो Boston University में Public Relations की पढ़ाई कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, इससे पहले वो 2020 से 2023 तक AAP (Aam Aadmi Party) के social media team में काम कर चुके हैं। यही वजह है कि कुछ लोगों ने CJP को “AAP plant” कहा। लेकिन Dipke ने साफ कहा – यह सब impromptu था, कोई planning नहीं थी।

उनका खुद का बयान था: “मैंने CJI का comment पढ़ा और अपने personal account से tweet कर दिया। यह पूरी तरह spontaneous था।”

उन्होंने अब खुद को “Founding President” का title दे दिया है – और पार्टी की website cockroachjantaparty.org launch कर दी। जिसे अभी भी जाकर देख जा सकता है और इस पार्टी से ज्वॉइन किया जा सकता है।

Sanket Upadhyay के साथ Abhijeet Dipke बात चीज ?

3 दिन में 1 लाख Members – कैसे?

यह कोई छोटी बात नहीं थी। देखते-देखते:

  • X (Twitter) पर 40,000+ followers
  • Instagram पर 7 लाख से ज़्यादा followers
  • Website पर 1 लाख+ registered members
  • मीम्स, campaign songs, satirical posters – हर जगह CJP छा गई

Yamuna किनारे युवाओं ने “I am a Cockroach” लिखे placards लेकर cleanliness drive तक कर डाली। Party ने अपना AI-generated anthem भी जारी किया जिसकी line थी – “We are Cockroach Party, we are children of a burning city.” 

Cockroach Janta Party का Manifesto में क्या है?

यहीं पर satire थोड़ा serious हो जाता है। CJP का Five-Point Manifesto सिर्फ मज़ाक नहीं, इसमें कुछ तगड़ी political demands भी शामिल हैं:

  1. Chief Justice को Rajya Sabha नहीं: सत्ता में आने पर कोई भी Chief Justice को retire होने के बाद Rajya Sabha की सीट नहीं मिलेगी।
  2. Vote delete हुआ तो CEC jail: अगर किसी legitimate voter का vote delete हुआ तो Chief Election Commissioner को UAPA के तहत arrest किया जाएगा।
  3. महिला आरक्षण 55%: Parliament में महिलाओं का reservation 33% से बढ़ाकर 55% किया जाए।
  4. Defection पर 20 साल का ban: दल-बदल करने वाले नेताओं पर 20 साल की political ban।
  5. Corporate Media Monopoly खत्म: जिन media houses के मालिक corporate घराने हों, उनके license रद्द किए जाएं।

Manifesto में एक line लिखी है: “Read it once. Read it twice. Then send it to someone who needs to read it.”

Website पर Party का vision section कहता है: “We are not here to set up another PM CARES fund or rebrand corruption as ‘strategic spending.’ We are here to ask – loudly, repeatedly, in writing – where the money went.”

https://timelyindia.com/cjp-x-account-withheld-in-india/

Mahua Moitra और Kirti Azad भी बने “Member”

जब TMC सांसद Mahua Moitra ने X पर लिखा – “I too would like to join the CJP (besides being a card carrying member of the Anti National Party)” – तो पार्टी ने officially उनका स्वागत कर दिया।

1983 World Cup विजेता और TMC सांसद Kirti Azad ने भी membership की इच्छा जताई। CJP का जवाब था – “1983 World Cup जीतना काफी है membership के लिए।”

वकील Prashant Bhushan ने भी support में post किया। RTI activist Anjali Bhardwaj ने manifesto में clauses जोड़े।

https://timelyindia.com/cockroach-janata-party-cjp-kya-hai/

CJP असल पार्टी है या सिर्फ Satire?

यह सवाल हर कोई पूछ रहा है। Dipke खुद कहते हैं – “जो satire से शुरू हुआ, वो अब कुछ बड़ा बन रहा है।”

उनके पास messages आ रहे हैं – लोग कह रहे हैं कि उन्हें न government से उम्मीद है, न Opposition से। CJP उन्हें एक voice देती है।

Dipke का plan है – इस platform को GenZ के लिए political engagement का ज़रिया बनाना। Virtual GenZ National Convention की योजना बन चुकी है। लोगों को RTI file करना सिखाना, civic engagement बढ़ाना – यही लक्ष्य है।

Party ने अपने X handle पर लिखा: “CJP firmly believes in the Constitution of India and will always work towards protecting its values.”

Motto और जोश

  • CJP का तीन शब्दों का motto है: Unity. Resilience. Progress.
  • Website पर लिखा है: “You cannot squash a movement.” और “They tried to step on us. We came back.”

यही वो lines हैं जो viral हुईं। क्योंकि cockroach को कुचला नहीं जा सकता – यही इस पूरी movement का metaphor है।

क्या यह सिर्फ एक trend है?

शायद हां। शायद नहीं। भारत में करोड़ों बेरोज़गार युवा हैं। NEET की गड़बड़ियां हैं, CBSE rechecking fees है, competitive exams का बोझ है। और इस सबके बीच जब देश के Chief Justice जैसे पद पर बैठा इंसान उन्हें “cockroach” कहे – तो गुस्सा लाज़मी है।

CJI के बयान के बाद Cockroach Janta Party का जन्म हुआ और अब CJD उस गुस्से को हंसी में बदल रही है। और हंसी कभी-कभी सबसे तेज़ हथियार होती है।

अब देखना यह है कि 2029 के elections तक यह “Cockroach की party” ज़िंदा रहती है या नहीं।

Cockroach Janta Party – लोग यही पूछ रहे हैं (FAQs)

[rank_math_rich_snippet id=”s-0e5bb3c0-8213-45fd-bab1-7825ef26a156″]

इस पर आप अपनी राय हमे कमेंट में दे, और यह भी बताए कि क्या आप इस पार्टी की क्राइटेरिया को पूरा करके इस पार्टी का हिस्सा बनना चाहेंगे! Timely India आपके Comment का Reply भी करेगा!

दोस्त और रिश्तेदार के नंबर से मांगे जा रहे पैसे? जानिए कैसे हो रही है नई ठगी

Published: मई 19, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest News updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.