News

दोस्त और रिश्तेदार के नंबर से मांगे जा रहे पैसे? जानिए कैसे हो रही है नई ठगी

Updated: May 25, 2026, 6:10 AM
दोस्त और रिश्तेदार के नंबर से मांगे जा रहे पैसे? जानिए कैसे हो रही है नई ठगी
Representative image — दोस्त और रिश्तेदार के नंबर से मांगे जा रहे पैसे? जानिए कैसे हो रही है नई ठगी

आजकल ऑनलाइन ठगी का तरीका बदल चुका है। अब ठग सिर्फ अनजान लोगों के नाम से मैसेज नहीं करते, बल्कि आपके किसी दोस्त, रिश्तेदार, सहकर्मी या परिचित व्यक्ति की पहचान का या Orignal Number इस्तेमाल करके आपसे पैसे मांगते हैं।

यही वजह है कि कई समझदार लोग भी इनके जाल में फंस जाते हैं। आइए हम बताते है कि कैसे हो रहा है इमोशनल फ्रॉड और इससे कैसे बचा जा सकता है।

दोस्त और रिश्तेदार के नंबर से मांगे जा रहे पैसे?

आज की बड़ी फ्रॉड देश के जाने-माने और बड़ी पत्रकार “अंजीत अंजुम” जी के साथ हुआ है। उन्होंने खुद बताया कि उनके एक पत्रकार मित्र के नंबर से मैसेज आया और मैं बारी-बारी से 6 बार पेमेंट कर दिए। जिनके व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया वो उनके साथ उनका पूरा वीडियो यहां देखिए।  

कैसे हो रही है नई ठगी ? – Ajit Anjum जी के से सुनिए फ्रॉड का पूरा कहानी उनके हीं जुबानी

कैसे होता है यह इमोशनल फ्रॉड?

मान लीजिए आपके WhatsApp पर किसी दोस्त या रिश्तेदार के ओरिजनल नंबर से मैसेज आता है कि उसे तुरंत पैसों की जरूरत है। वह कोई QR Code, UPI ID या बैंक अकाउंट भेज देता है और जल्दी पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहता है।

आज के समय में ज्यादातर लोग मदद करने की भावना से, “समय पर न  दिया तो क्या सोचेगा” ये सोच कर बिना ज्यादा जांच-पड़ताल किए पैसे भेज देते हैं। ठग इसी भरोसे और भावनात्मक जुड़ाव का फायदा उठाते हैं।

सबसे बड़ी गलती क्या होती है?

सबसे बड़ी गलती है केवल WhatsApp मैसेज देखकर भरोसा कर लेना। आज के समय में WhatsApp अकाउंट हैक होना, नंबर क्लोन होना या किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल होना कोई नई बात नहीं है। इसलिए सिर्फ नाम, फोटो या नंबर देखकर पैसे भेजना जोखिम भरा हो सकता है।

पैसे भेजने से पहले सिर्फ यह 1 काम करें

अगर कोई भी व्यक्ति WhatsApp पर पैसे मांगता है, तो पहले उसे फोन करें। यदि कॉल नहीं उठे तो कुछ देर बाद दोबारा कॉल करें। अगर बात हो जाती है तब कॉल काटने के बाद अगर उसके पास दूसरा नंबर है तो उस नंबर पर भी बात करके पुष्टि करें। जब तक आवाज में बात न हो जाए, पैसे न भेजें।

सिर्फ यही एक आदत आपको अधिकांश ऑनलाइन ठगी से बचा सकती है।

QR Code और UPI ID भी जांचें

कई बार ठग अलग-अलग नाम के अकाउंट भेजते हैं। पैसे भेजने से पहले यह जरूर देखें कि UPI पर दिख रहा नाम उसी व्यक्ति का है या नहीं। यदि नाम अलग दिख रहा है तो तुरंत सावधान हो जाएं और पहले पुष्टि करें।

संभव हो तो QR Code से पैसा भेजने से बचे, इसके बजाए जहां पैसा भेजना है उसे Confirm होने के बाद UPI Number पर पैसा भेजे। इससे उनके बैंक में हीं पैसा जाएगा।

ऑनलाइन ठगी से बचने के 5 आसान तरीके

  • WhatsApp मैसेज देखकर तुरंत पैसे न भेजें।
  • पहले फोन कॉल करके 2 बार पहचान की पुष्टि करें।
  • UPI ID और अकाउंट होल्डर का नाम जांचें।
  • जल्दबाजी या भावनात्मक दबाव में निर्णय न लें।
  • संदिग्ध मैसेज मिलने पर परिवार और दोस्तों को भी सतर्क करें।

निष्कर्ष

आजकल ठग टेक्नोलॉजी से ज्यादा इंसानी भावनाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे जानते हैं कि लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों की मदद करना चाहते हैं। इसी भरोसे का फायदा उठाकर पैसे ठगे जाते हैं।

इसलिए अगली बार WhatsApp पर कोई भी पैसे मांगे, तो पहले फोन करें, फिर फैसला लें। एक मिनट की जांच आपकी मेहनत की कमाई बचा सकती है।

Also Read: सिर्फ ₹12,349 मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, देखें ऑफर्स।

Published: मई 21, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest News updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.