Answer Key

BSEB Bihar DElEd Answer Key 2026 (Out): Download Official Response Sheet Link

Updated: Jul 4, 2026, 4:28 PM
Bihar DElEd Answer Key 2026
Representative image — BSEB Bihar DElEd Answer Key 2026 (Out): Download Official Response Sheet Link

Bihar DElEd Answer Key 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित डीएलएड प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (Answer Key) 2 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट https://deledqrs.cbrt.co.in/ पर जारी कर दिया गया है। इस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारी को 5 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है। प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क देकर आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 8 जून से 22 जून 2026 तक राज्यभर में ऑनलाइन मोड में ली गई थी।

Bihar DElEd Answer Key 2026 – Overview

विवरण (Details) तारीख / जानकारी
बोर्ड का नाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा का नाम Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) Joint Entrance Test
प्रवेश परीक्षा तिथि 8 जून से 22 जून 2026
कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 3,08,560
कुल सीटें करीब 30,800
प्रोविजनल आंसर की 2 जुलाई 2026 
आपत्ति विंडो (Objection Window) 5 जुलाई 2026 तक
आपत्ति शुल्क ₹50 प्रति प्रश्न
आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com

Bihar DElEd Answer Key 2026 Kab Aayega?

बिहार DElEd Answer Key आधिकारिक रूप से 2 जुलाई को जरी कर दिया गया है। इसकी प्रवेश परीक्षा 22 जून 2026 को पूरी तरह संपन्न हुई थी। आंसर की चेक कर अभ्यर्थी अपने मार्क्स का अंदाजा लगा सकें और गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कर सकें। उमीदवार अब 5 जुलाई 2026 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते है।

Bihar DElEd Answer Key 2026 पिछले 4 साल का पैटर्न

बिहार डीएलएड के एग्जाम खत्म होने के बाद Answer Key और Objection Window की पिछले सालों की टाइमलाइन यहां टेबल में दी गई है, ताकि आप अंदाजा लगा सकें कि इस बार आंसर की में कितना समय लग सकता है।

सत्र / Year एग्जाम खत्म आंसर की जारी आपत्ति विंडो बंद
2026 (सत्र 2026-28) 22 जून 2026 2 जुलाई 2026 5 जुलाई 2026
2025 (सत्र 2025-27) 27 सितंबर 2025 11 अक्टूबर 2025 लगभग 14 दिन
2024 (सत्र 2024-26) 30 अप्रैल 2024 21 मई 2024 लगभग 21 दिन
2023 15 जून 2023 12 जुलाई 2023 लगभग 27 दिन
2022 20 सितंबर 2022 23 सितंबर 2022 मात्र 3 दिन

बिहार DElEd आंसर-की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • होमपेज पर “Bihar DElEd Entrance Exam Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक https://deledqrs.cbrt.co.in/ पर आयेगा।
  • अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ अपना  Application Number और Date of Birth और Security दर्ज करें।
  • अब Sing In बटन दबाएं
  • आंसर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी, उसे डाउनलोड करके सेव कर लें

Bihar DElEd Answer Key से Score कैसे कैलकुलेट करें?

परीक्षा में कुल 120 MCQ प्रश्न पूछे गए थे, हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलता है और कोई Negative Marking नहीं है। अभ्यर्थी अपने Response Sheet में मार्क किए गए जवाबों को Answer Key से मिलाकर आसानी से अपना Expected Score निकाल सकते हैं।

  • सबसे पहले Question Paper के साथ अपना Response Sheet डाउनलोड करें
  • हर सेक्शन के जवाब को Answer Key से एक-एक करके मिलाएं
  • सही जवाबों की गिनती करें, हर सही जवाब पर 1 अंक जोड़ें
  • गलत या न दिए गए जवाब पर कोई कटौती नहीं होगी, इसलिए कुल सही जवाब ही आपका Score है

Bihar DElEd Answer Key पर आपत्ति (Objection) कैसे दर्ज करें?

अगर किसी अभ्यर्थी को Answer Key में कोई उत्तर गलत लगता है, तो वो निर्धारित समय सीमा के फितर ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्ति दर्ज कर सकता है। यहां देखिए स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस:

  • आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें और Objection Link पर जाएं
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति है उसकी Unique Question ID दर्ज करें
  • सही उत्तर के पक्ष में सबूत (Supporting Document) अपलोड करें
  • प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  • Submit करने के बाद आपको एक रसीद (Acknowledgement) मिलेगी, उसे संभाल कर रखें

महत्वपूर्ण सलाह: आपत्ति विंडो सिर्फ 3 से 4 दिनों के लिए ही खुलती है, इसलिए आंसर की जारी होते ही जल्द से जल्द अपने जवाबों की जांच कर लें। विशेषज्ञों की समिति सभी मान्य आपत्तियों की समीक्षा करेगी, और अगर गलती साबित होती है तो फाइनल आंसर की में सुधार किया जाएगा। एक बार Final Answer Key जारी होने के बाद उसे चुनौती नहीं दी जा सकती।

बिहार बोर्ड (BSEB) हेल्पलाइन नंबर और ईमेल (Help Desk)

  • नंबर: 0612-2232074, 9122902055
  • वैकल्पिक हेल्पलाइन नंबर: 0612-2232257 (Student Support)
  • आधिकारिक ईमेल आईडी: deledhelpdesk1@gmail.com
  • सामान्य पूछताछ ईमेल: bsebsehelpdesk@gmail.com
  • संपर्क करने का समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक (कार्यदिवसों पर)

आंसर की के बाद आगे क्या होगा?

  • आपत्तियों की समीक्षा के बाद Final Answer Key जारी होगी
  • Final Answer Key के आधार पर ही सभी अभ्यर्थियों के Score तय होंगे
  • उसके बाद बिहार DElEd Result 2026 जारी किया जाएगा
  • Result के बाद Merit List और Counselling की प्रक्रिया शुरू होगी

नोट: ऊपर दी गई तारीखें संभावित अनुमान पर आधारित हैं, पिछले सालों के पैटर्न के अनुसार। फाइनल और सटीक जानकारी के लिए हमेशा BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर ही भरोसा करें।

Published: जुलाई 1, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Answer Key updates and news on Admission, Admit Card, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.