Result

BSEB Bihar DElEd Result 2026: Expected Date & Official Link

Updated: Jul 1, 2026, 12:53 AM
Bihar DElEd Result 2026
Representative image — BSEB Bihar DElEd Result 2026: Expected Date & Official Link

Bihar DElEd Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा D.El.Ed सत्र 2026-28 में नामांकन में लिए Entrance परीक्षा 8 जून से 22 जून 2026 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी जो प्राइमरी और अपर-प्राइमरी टीचर बनना चाहते हैं, वो अब रिज़ल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो रिजल्ट जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या bsebdeled.com पर रिज़ल्ट चेक कर पाएंगे।

Bihar DElEd Result 2026 – Overview

विवरण (Details) तारीख / जानकारी
बोर्ड का नाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा का नाम Diploma in Elementary Education (D.El.Ed)
आवेदन शुरू 11 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तारीख 24 जनवरी 2026
एडमिट कार्ड जारी 28 मई 2026
प्रवेश परीक्षा तिथि 8 जून से 22 जून 2026
आंसर की जल्द
रिजल्ट तिथि  जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in

Bihar DElEd Result 2026 Kab Aayega?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार DElEd प्रवेश परीक्षा 2026 को 22 जून 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित कर संपन्न कर लिया गया है। पिछले वर्षों के रिजल्ट पैटर्न और वर्तमान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार DElEd 2026 का रिजल्ट जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बता दे, जुलाई के पहले सप्ताह में प्रोविजनल आंसर की जारी होगा, जिसके बाद आपत्ति दर्ज करने के लिए 3 से 4 दिन का समय दिया जाएगा। Answer Key पर हमारा विस्तृत आर्टिकल पढ़िए।

Bihar DElEd Result 2026 पिछले 3 साल का पैटर्न

बिहार डीएलएड के एग्जाम और रिजल्ट की पिछले 5 सालों का पैटर्न की तारीख यहां टेबल में दी गई है, ताकि आप अंदाजा लगा सकें कि इस बार रिजल्ट में कितना समय लग सकता है।

सत्र / Year एग्जाम डेट रिजल्ट डेट एग्जाम से रिजल्ट तक का गैप
2025 (सत्र 2025-27) 26 अगस्त से 27 सितंबर 2025 26 नवंबर 2025 लगभग 60 दिन
2024 (सत्र 2024-26) 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 14 जून 2024 लगभग 44 दिन
2023 05 जून से 15 जून 2023 16 अक्टूबर 2023 लगभग 4 महीने (देरी का कारण तकनीकी था)
2022 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 18 अक्टूबर 2022 लगभग 28 दिन
2021 जानकारी सीमित, आधिकारिक रिकॉर्ड चेक करें कोविड-19 महामारी के कारण प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) आयोजित नहीं की गई थी

ट्रेंड एनालिसिस 2026: पिछले सालों के पैटर्न को देखें तो बिहार बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के 45 से 60 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर देता है। वर्ष 2025 में परीक्षा 27 सितंबर को खत्म हुई थी और रिजल्ट ठीक 2 महीने बाद 26 नवंबर को आया था। चूंकि इस बार 2026 की परीक्षा 22 जून 2026 को ही संपन्न हो चुकी है, इसलिए इस बार रिजल्ट प्रक्रिया काफी तेज होने की उम्मीद है और परिणाम जुलाई 2026 के अंतिम दिनों या अगस्त के प्रथम सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

बिहार डीएलएड रिज़ल्ट 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या deledbihar.com पर जाएं
  • होमपेज पर “DElEd Joint Entrance Test 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Application Number या Roll Number डालें
  • Date of Birth डालकर Submit बटन दबाएं
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड करके सेव कर लें।

Bihar DElEd Result 2026 Scorecard पर क्या-क्या डिटेल्स दर्ज रहेगा?

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता और माता का नाम
  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • पंजीकरण संख्या
  • जन्म तिथि
  • लिंग और श्रेणी
  • कुल प्राप्त अंक
  • पासिंग स्टेटस
  • रैंक

महत्वपूर्ण सलाह: रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवार अपने नाम और जन्म तिथि की स्पेलिंग को अच्छे से मिला लें। यदि स्कोरकार्ड में कोई त्रुटि (Error) पाई जाती है, तो काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले तुरंत बिहार बोर्ड (BSEB) के हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक ईमेल पर संपर्क करके इसे सुधरवा लें।

बिहार बोर्ड (BSEB) हेल्पलाइन नंबर और ईमेल (Help Desk)

  • नंबर: 0612-2232074, 9122902055
  • वैकल्पिक हेल्पलाइन नंबर: 0612-2232257 (Student Support)
  • आधिकारिक ईमेल आईडी: deledhelpdesk1@gmail.com
  • सामान्य पूछताछ ईमेल: bsebsehelpdesk@gmail.com
  • संपर्क करने का समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक (कार्यदिवसों पर)

बिना रोल नंबर के DElEd रिजल्ट कैसे चेक करें?

अगर आपका रोल नंबर या Application Number खो गया है तो वो आपके एडमिट कार्ड पर लिखा होता है। एडमिट कार्ड संभाल कर रखें, क्योंकि बिना Application Number के सीधे रिजल्ट चेक करना मुश्किल होता है। ऐसी स्थिति में अपने Exam Center या District Education Office से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

DElEd में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

सामान्य (General) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आमतौर पर 40% अंक जरूरी होते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह सीमा थोड़ी कम रखी जाती है। सटीक Cut Off Marks रिजल्ट के साथ ही जारी होते हैं, इसलिए फाइनल आंकड़े के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

बिहार डीएलएड रिज़ल्ट के बाद आगे क्या होगा?

  • रिजल्ट के बाद Merit List जारी होगी
  • Merit List के आधार पर Counselling के लिए कॉल आएगा
  • Counselling में कॉलेज चॉइस भरनी होगी और फिजिकल वेरिफिकेशन होगा
  • सीट अलॉटमेंट के बाद कॉलेज फीस जमा करनी होगी

Counselling के लिए जरूरी दस्तावेज

  • Admit Card और Result Print
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नोट: ऊपर दी गई तारीखें संभावित अनुमान पर आधारित हैं, पिछले सालों के पैटर्न के अनुसार। फाइनल और सटीक जानकारी के लिए हमेशा BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर ही भरोसा करें।

Published: जुलाई 1, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Result updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News and Sarkari Yojana only on Timely India.