Articles

SSC GD Exam Pattern: परीक्षा मोड, मार्किंग स्कीम और चयन प्रक्रिया की पूरी गाइड

Updated: Jun 30, 2026, 1:38 AM
SSC GD Exam Pattern
Representative image — SSC GD Exam Pattern: परीक्षा मोड, मार्किंग स्कीम और चयन प्रक्रिया की पूरी गाइड

SSC GD Exam Pattern: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल परीक्षा देश की सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में सफलता के लिए सीधा रास्ता बनाने के लिए इसके सटीक एग्जाम पैटर्न को समझना जरूरी है। यदि आपको परीक्षा के ढांचे, समय सीमा और मार्किंग स्कीम की सही जानकारी पहले से हो, तो आपकी आधी राह वहीं आसान हो जाती है।

इस गाइड लेख में हम SSC GD Constable Exam Pattern के हर एक पहलू का 100% सटीक और प्रामाणिक विश्लेषण करेंगे। यह जानकारी आपको अपनी तैयारी की रणनीति बनाने और समय प्रबंधन (Time Management) को मजबूत करने में मदद करेगी।

SSC GD परीक्षा पैटर्न: एक नज़र में (Quick Facts)

Quick Summary (परीक्षा का मुख्य ढांचा)

  • परीक्षा का माध्यम (Mode): ऑनलाइन, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)
  • प्रश्नों के प्रकार: वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective MCQs)
  • कुल प्रश्नों की संख्या: 80 प्रश्न
  • कुल निर्धारित अंक: 160 अंक (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का)
  • परीक्षा की अवधि: 60 मिनट (1 घंटा)
  • नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): 0.25 अंक की कटौती (प्रत्येक गलत उत्तर पर)
  • प्रश्न पत्र की भाषा: अंग्रेजी, हिंदी और 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाएं

यह परीक्षा केवल चयन प्रक्रिया का पहला चरण है। इसके बाद होने वाले शारीरिक परीक्षण के नियमों को जानने के लिए आप हमारा विस्तृत लेख SSC GD Physical Test का मानक और नियम पढ़ सकते हैं।

SSC GD लिखित परीक्षा (CBE) का सेक्शन-वाइज पैटर्न

एसएससी जीडी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा को कुल चार भागों (Sections) में बाटा गया है। हर सेक्शन से बराबर मात्रा में प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे दी गई तालिका में इसका पूरा विवरण दिया गया है:

भाग (Part) विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
Part-A सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (Reasoning) 20 40
Part-B सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता (GK/GA) 20 40
Part-C प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics) 20 40
Part-D अंग्रेजी या हिंदी (Candidate’s Choice) 20 40
कुल योग (Total) 80 प्रश्न 160 अंक

इन चारों भागों के अंतर्गत आने वाले विशिष्ट अध्यायों और विषयों की विस्तृत सूची के लिए आप हमारा विशेष पिलर आर्टिकल SSC GD Syllabus विषय-वार पूरा पाठ्यक्रम देख सकते हैं।

SSC GD Exam Pattern Negative Marking: मार्किंग स्कीम और नेगेटिव मार्किंग नियम

एसएससी जीडी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए सटीक रणनीति बनाने के लिए मार्किंग स्कीम को समझना बहुत जरूरी है। यहां नियमों का स्पष्ट विवरण देख सकते हैं:

  • सही उत्तर के लिए: प्रत्येक सही उत्तर देने पर उम्मीदवार को 2 अंक दिए जाते हैं।
  • गलत उत्तर के लिए (Negative Marking): परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। इसका मतलब है कि यदि आप चार सवाल गलत करते हैं, तो आपका एक सही सवाल के बराबर का अंक (2 अंक का एक चौथाई = 0.50 अंक प्रति प्रश्न के हिसाब से) कट जाएगा।
  • बिना हल किए प्रश्न: यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देते हैं या उसे खाली छोड़ देते हैं, तो उसके लिए कोई अंक नहीं काटा जाता।
महत्वपूर्ण टिप्स: नेगेटिव मार्किंग होने के कारण, परीक्षा हॉल में तुक्का लगाने की सोच/प्रवृत्ति से बचे। केवल उन्हीं प्रश्नों को हल करें जिनके उत्तर को लेकर आप पूरी तरह आश्वस्त हों।

क्षेत्रीय भाषाओं का विकल्प (New Regional Language Feature)

संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए, एसएससी अब इस परीक्षा को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित करता है। आवेदन करते समय उमीदवार अपनी सुविधानुसार निम्नलिखित भाषाओं में से किसी एक को परीक्षा के माध्यम के रूप में चुन सकते हैं:

हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

SSC GD Selection Process: चयन के चार मुख्य चरण

एसएससी जीडी कांस्टेबल के पद पर अंतिम रूप से चयनित होने के लिए उम्मीदवार को इन चार चरणों को उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है:

  1. चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE): यह ऑनलाइन आयोजित होने वाली वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा होती है। जिसका पैटर्न ऊपर तालिका में दिया गया है।
  2. चरण 2: शारीरिक मानक परीक्षण (PST): इसमें उम्मीदवारों की ऊंचाई, छाती और वजन का आधिकारिक माप लिया जाता है।
  3. चरण 3: शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET): इसके अंतर्गत पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए निश्चित समय में दौड़ पूरी करने का टेस्ट होता है।
  4. चरण 4: विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV): शारीरिक परीक्षण पास करने वालों का मेडिकल टेस्ट होता है और उनके मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है।

कड़ी मेहनत और इन चारों प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार करने के बाद मिलने वाले सैलरी और भत्तों की सटीक जानकारी के लिए आप हमारा आर्टिकल SSC GD Salary और जॉब प्रोफाइल पढ़ सकते हैं। यदि पहली बार तैयारी करने जा रहें है तो SSC GD Constable क्या है? वाला हमारा विस्तृत लेख को सबसे पहले देखे।

SSC GD Exam Pattern PDF 2026

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा Pattern कि पूरी जानकारी इस लेख में दिया गया है। साथ हीं, आसान और समझने योग PDF भी यहां उपलब्ध है जिसे आप डाउनलोड और प्रिंटआउट निकाल सकते है।

SSC GD Exam Pattern PDF 2026  Download Now

परीक्षा पैटर्न से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

[rank_math_rich_snippet id=”s-db2e9d09-9c1e-483f-861d-c46d5e0e6fb5″]


अस्वीकरण (Disclaimer) व आधिकारिक स्रोत

स्रोत (Source): यह परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की जानकारी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नियमों और आधिकारिक सूचना विवरणिकाओं (Information Brochures) के आधार पर तैयार की गई है। नवीनतम अपडेट और प्रामाणिक विवरण के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

नोट: यद्यपि इस लेख में दी गई जानकारी को पूरी तरह सटीक रखने का प्रयास किया गया है, तथापि परीक्षा के नियमों या पैटर्न में किसी भी प्रकार के आधिकारिक संशोधन का अंतिम अधिकार कर्मचारी चयन आयोग के पास सुरक्षित है।

Published: जून 30, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Articles updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.