Articles

SSC GD Physical Test: दौड़, ऊंचाई, छाती का माप और तैयारी की पूरी गाइड

Updated: Aug 17, 2026, 10:19 AM
SSC GD Physical Test : दौड़, ऊंचाई, छाती का माप और तैयारी की पूरी गाइड
Representative image — SSC GD Physical Test: दौड़, ऊंचाई, छाती का माप और तैयारी की पूरी गाइड
SSC GD Physical Test: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा पास करने के बाद अगला और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है Physical Efficiency Test (PET) यानि शारीरिक परीक्षण। इस टेस्ट को पास किए बिना कोई भी उम्मीदवार देश के अर्धसैनिक बलों (जैसे BSF, CRPF, CISF, ITBP) में शामिल नहीं हो सकता।
शारीरिक परीक्षण में मुख्य रूप से दो चीजें होती हैं: PET (Physical Efficiency Test) यानी आपकी दौड़ और क्षमता का टेस्ट, और PST (Physical Standard Test) यानी आपकी ऊंचाई, छाती और वजन का माप। इस लेख में हम SSC GD Physical Test के मानकों और नियमों को बेहद आसान भाषा में समझेंगे, जो हमेशा आपके काम आएंगे।

SSC GD Physical Test क्या है और यह क्यों जरूरी है?

त्वरित समझ (Quick Summary): SSC GD फिजिकल टेस्ट दो भागों (PET और PST) में होता है। सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए 170 सेमी ऊंचाई और 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ जरूरी है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 157 सेमी ऊंचाई और 8.5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ अनिवार्य है। यह टेस्ट केवल क्वालीफाइंग (पास करना जरूरी) होता है, इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते।

लिखित परीक्षा (CBE) में कट-ऑफ पार करने वाले छात्रों को ही इस टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। अगर आप अभी तक परीक्षा के पैटर्न को नहीं समझ पाए हैं, तो पहले हमारा विशेष लेख SSC GD Syllabus और परीक्षा पैटर्न पढ़ सकते हैं। फिजिकल टेस्ट का आयोजन आमतौर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के विभिन्न सेंटरों पर किया जाता है।

1. शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test – PET)

इस चरण में उम्मीदवार की शारीरिक सहनशक्ति और दौड़ने की क्षमता की जांच की जाती है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ के मानक अलग-अलग तय किए गए हैं किसे यहां टेबल में दर्शाया गया है:

उम्मीदवार का वर्ग (Category) दौड़ की दूरी (Distance) निर्धारित समय (Time Allowed)
पुरुष उम्मीदवार (सामान्य वर्ग) 5 किलोमीटर (5000 मीटर) 24 मिनट
महिला उम्मीदवार (सामान्य वर्ग) 1.6 किलोमीटर (1600 मीटर) 8.5 मिनट (8 मिनट 30 सेकंड)

*नोट: लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए दौड़ के नियम अलग होते हैं (पुरुषों के लिए 6.5 मिनट में 1.6 किमी और महिलाओं के लिए 4 मिनट में 800 मीटर)। इसके अलावा, भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को दौड़ के इस टेस्ट से पूरी तरह छूट मिलती है, उन्हें केवल शारीरिक माप (PST) में शामिल होना होता है।

महत्वपूर्ण बात: दौड़ परीक्षण में यदि कोई उम्मीदवार असफल हो जाता है, तो वह इसके खिलाफ कोई अपील नहीं कर सकता। ग्राउंड पर मौजूद अधिकारियों का निर्णय ही अंतिम माना जाता है।

2. शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test – PST)

दौड़ पूरी करने के बाद उम्मीदवारों का शारीरिक माप लिया जाता है। इसमें आपकी ऊंचाई (Height) और छाती (Chest) को मापा जाता है:

शारीरिक मानक (Measurement) पुरुष उम्मीदवार (UR/OBC/SC) महिला उम्मीदवार (UR/OBC/SC)
ऊंचाई (Height) 170 सेंटीमीटर 157 सेंटीमीटर
छाती (Chest) – बिना फुलाए 80 सेंटीमीटर लागू नहीं (Not Applicable)
छाती का फुलाव (Expansion) कम से कम 5 सेमी का फुलाव ज़रूरी लागू नहीं

ऊंचाई और छाती के माप में मिलने वाली छूट (Relaxation)

भारत के विभिन्न क्षेत्रों और श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक ऊंचाई और छाती में विशेष छूट दी जाती है:

  • अनुसूचित जनजाति (ST): एसटी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 162.5 सेमी और महिलाओं के लिए 150 सेमी अनिवार्य है। एसटी पुरुषों के लिए बिना फुलाए छाती का माप 76 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ) होना चाहिए।
  • पहाड़ी और पूर्वोत्तर क्षेत्र: गढ़वाल, कुमाऊं, डोगरा, मराठा और असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को ऊंचाई में छूट मिलती है (न्यूनतम 165 सेमी) और महिलाओं के लिए यह 155 सेमी है।

*नोट: छूट का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर दिए गए फॉर्मेट के अनुसार ‘रिलैक्सेशन सर्टिफिकेट’ (Relaxation Certificate) बनवाकर फिजिकल के दिन प्रस्तुत करना होता है।

वजन (Weight) का नया नियम

एसएससी के नियमों के अनुसार, फिजिकल टेस्ट (PST) के समय वजन कम या ज्यादा होने पर किसी भी उम्मीदवार को अयोग्य (Disqualify) नहीं ठहराया जाएगा। वजन की अंतिम और सटीक जांच मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) के दौरान आपके बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के आधार पर की जाएगी, जो आपकी उम्र और ऊंचाई के अनुपात में होना चाहिए।

PST में फेल होने पर अपील कैसे करें?

अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि उसकी ऊंचाई या छाती का माप सही होने के बावजूद उसे गलत तरीके से अनफिट (अयोग्य) किया गया है, तो उसके पास इसके खिलाफ़ तुरंत अपील करने का अधिकार होता है।

वह उसी दिन ग्राउंड पर मौजूद पीठासीन अधिकारी (Presiding Officer) के पास अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके बाद अपीलीय प्राधिकरण (Appellate Authority) द्वारा उम्मीदवार का माप दोबारा लिया जाता है। इस दोबारा लिए गए माप का निर्णय ही अंतिम और सर्वोपरि होता है।

फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद आगे क्या होता है?

जब आप दौड़ और शारीरिक माप दोनों में पास हो जाते हैं, तो आपको मेडिकल टेस्ट (Detailed Medical Examination) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद दस्तावेज़ों की जांच (Document verification) होती है और अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी होती है। पूरी भर्ती प्रक्रिया, पात्रता और बलों के कार्यक्षेत्र को गहराई से समझने के लिए आप हमारा मुख्य लेख SSC GD Constable क्या है? पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।

इसके साथ ही, इस कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के बाद मिलने वाले शानदार वेतन और भत्तों की जानकारी के लिए आप SSC GD Salary और भत्ते वाला लेख भी देख सकते हैं। साथ हीं अगर SSC के किसी अन्य Exams की तैयारी कर रहें हो तो SSC Exams की फुल गाइड वाला यह डिटेल आर्टिकल देख सकते है।

SSC GD Physical Test की तैयारी कैसे करें? (सक्सेस टिप्स)

  • समय से शुरुआत करें: 5 किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में पूरी करने के लिए अच्छे स्टैमिना की जरूरत होती है। इसलिए लिखित परीक्षा समाप्त होने का इंतजार न करें, बल्कि 3-4 महीने पहले से ही हल्की दौड़ का अभ्यास शुरू कर दें।
  • छाती के फुलाव पर ध्यान दें: कई छात्र बिना फुलाए 80 सेमी की छाती तो बना लेते हैं, लेकिन 5 सेमी फुला नहीं पाते। इसके लिए रोज़ाना पुश-अप्स (Push-ups) लगाएं और प्राणायाम (Breathing Exercises) करें।
  • डाइट का रखें ख्याल: दौड़ने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है। अपनी डाइट में भीगे हुए चने, बादाम, दूध, और प्रोटीन युक्त चीज़ें शामिल करें।
  • धूप में दौड़ने की आदत डालें: ग्राउंड पर फिजिकल टेस्ट सुबह से लेकर दोपहर तक कभी भी हो सकता है। इसलिए केवल सुबह की ठंडी हवा में ही नहीं, बल्कि कभी-कभी थोड़ी धूप में भी दौड़ने का अभ्यास करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

[rank_math_rich_snippet id=”s-35bc0c8a-8d61-43b6-95c8-4e0e3bc96489″]

(*नोट: इस आर्टिकल को लिखने के लिए SOURCE में के रूप में सीधे आधिकारिक वेबसाइट का इन्तेमाल किया गया है। कुछ जानकारी पुराने भर्ती अधिसूचना से लिया गया है। सभी जानकारी को एक बार खुद से ssc.gov.in पर जाकर चेक करें।)
Published: जून 28, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Articles updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.