Articles

SSC GD Salary कितनी होती है? – कांस्टेबल की इन-हैंड सैलरी, भत्ते, प्रमोशन और जॉब प्रोफाइल की पूरी जानकारी

Updated: जून 28, 2026, 3:37 अपराह्न · Gaya
SSC GD Salary
Representative image — SSC GD Salary कितनी होती है? – कांस्टेबल की इन-हैंड सैलरी, भत्ते, प्रमोशन और जॉब प्रोफाइल की पूरी जानकारी
SSC GD Salary: देश की सेवा करने के जज्बे के साथ-साथ एक सुरक्षित और अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी हर युवा का सपना होती है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली GD कांस्टेबल की भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवार तैयारी करते है, उन सभी उम्मीदवारों को सैलरी की जानकारी होनी चाहिए। एसएससी जीडी न केवल देश के प्रमुख अर्धसैनिक बलों (जैसे BSF, CRPF, CISF, ITBP) में शामिल होने का मौका देती है, बल्कि एक बेहद आकर्षक वेतन (Salary) और शानदार भत्ते भी प्रदान करती है।
अगर आप भी 10वीं पास करने के बाद GD Exam की तैयारी कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके अंदर तैयारी का जोश दोगुना कर देगा। यहाँ हम SSC GD Constable Salary, भत्ते, जॉब प्रोफाइल और प्रमोशन की पूरी जानकारी बेहद आसान भाषा में और सटीक आंकड़ों के साथ समझेंगे ताकि आपमें कोई कंफ्यूजन न रहे।

SSC GD Constable Salary Structure (वेतन संरचना)

त्वरित समझ (Salary Summary): 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार, SSC GD कांस्टेबल (CAPFs, SSF, असम राइफल्स) का पद Pay Level-3 के अंतर्गत आता है, जिसका मूल वेतन (Basic Pay) ₹21,700 से ₹69,100 तक होता है। वहीं, NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) में सिपाही का पद Pay Level-1 (मूल वेतन ₹18,000) के तहत आता है। सभी भत्तों को मिलाकर एक नए कांस्टेबल की शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹30,000 से ₹38,000 प्रति माह होती है।

यह बेहतरीन सैलरी पैकेज पाने के लिए कंपटीशन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को कठिन परिश्रम और चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिसकी पूरी जानकारी आप हमारे मुख्य लेख SSC GD Constable क्या है? पात्रता और चयन प्रक्रिया में पढ़ सकते हैं।

यहां पर नीचे दी गई टेबल से आप GD Constable और NCB दोनों पदों के वेतन स्तर को आसानी से समझ सकते हैं:

पद का नाम (Post)वेतन स्तर (Pay Level)शुरुआती मूल वेतन (Basic Pay)अधिकतम मूल वेतन
कांस्टेबल GD / राइफलमैन (BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF, AR)Level-3₹21,700₹69,100
सिपाही (Sepoy) (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो – NCB)Level-1₹18,000₹56,900

GD Constable को कौन-कौन से भत्ते और सुविधाएं मिलती है? (Allowances & Benefits)

एसएससी जीडी कांस्टेबल को मूल वेतन (Basic Pay) के अलावे केंद्र सरकार द्वारा कई तरह के भत्ते भी दिए जाते हैं, जो आपकी कुल सैलरी को काफी बढ़ा देते हैं:

  • महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA): यह केंद्र सरकार द्वारा साल में दो बार (जनवरी और जुलाई में) संशोधित किया जाता है, जो सीधे आपकी बेसिक सैलरी पर लागू होता है।
  • मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance – HRA): यह आपकी पोस्टिंग वाले शहर (X, Y, Z कैटेगरी) पर निर्भर करता है। बड़े शहरों में यह ज्यादा और ग्रामीण इलाकों में कम होता है।
  • परिवहन भत्ता (Transport Allowance – TA): ड्यूटी पर आने-जाने के खर्च के लिए यह भत्ता दिया जाता है।
  • राशन मनी अलाउंस (Ration Money): अर्धसैनिक बलों के जवानों को भोजन (मैस) के खर्च के लिए अलग से मासिक राशन भत्ता मिलता है।
  • जोखिम/कठिनाई भत्ता (Risk/Hardship Allowance): यह बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आपकी पोस्टिंग किसी हाई-रिस्क एरिया (जैसे जम्मू-कश्मीर, नक्सल प्रभावित क्षेत्र या अत्यधिक ऊंचाई वाली सीमाओं पर) होती है, तो आपको आपकी पोस्टिंग के आधार पर भारी जोखिम भत्ता मिलता है, जिससे आपकी सैलरी ₹9,000 से ₹17,000 तक और बढ़ सकती है।
  • चिकित्सा सुविधा (CGHS/Medical Facilities): जवान और उनके पूरे परिवार के लिए सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।

शहरों के आधार पर इन-हैंड सैलरी (SSC GD Constable Estimated In-Hand Salary)

सरकारी नियमों के अनुसार, भारत के शहरों को तीन श्रेणियों (X, Y और Z) में बांटा गया है। दिल्ली, मुंबई जैसे शहर ‘X’ में, मध्यम शहर ‘Y’ में और ग्रामीण या छोटे क्षेत्र ‘Z’ श्रेणी में आते हैं। एक नए कांस्टेबल की अनुमानित ग्रॉस और इन-हैंड सैलरी नीचे दी गई है:

शहर की श्रेणी (City Category)अनुमानित ग्रॉस सैलरी (भत्तों के साथ)अनुमानित इन-हैंड सैलरी (कटौती के बाद)
X Category (मेट्रो शहर)₹36,000 – ₹40,000₹32,000 – ₹36,000
Y Category (अर्ध-शहरी क्षेत्र)₹33,000 – ₹37,000₹29,000 – ₹33,000
Z Category (ग्रामीण/छोटे कस्बे)₹31,000 – ₹34,000₹27,000 – ₹30,000

*ध्यान दें: इसमें एनपीएस (NPS – नेशनल पेंशन प्रणाली) के तहत कुछ सरकारी कटौती की जाती है, जो भविष्य में सेवानिवृत्ति के समय फंड के रूप में वापस मिलती है। इसके अलावा, यदि आपकी पोस्टिंग बॉर्डर या रिस्क वाले इलाके में है, तो ऊपर बताई गई इन-हैंड सैलरी में जोखिम भत्ता अलग से जुड़ेगा।

SSC GD Job Profile: एक कांस्टेबल को क्या काम करना होता है?

GD के तहत चयन होने के बाद ड्यूटी इस बात पर निर्भर करती है कि आपको कौन सा बल (Force) मिला है। हर बल की अपनी एक विशेष जिम्मेदारी होती है। सभी बल की अलग लगा जिम्मेदारी की जानकारी बिंदुवार यहां देखे:

  • BSF और SSB: सीमाओं की चौकियों पर गश्त करना, घुसपैठ रोकना और सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • CISF: देश के प्रमुख हवाई अड्डों, मेट्रो स्टेशनों, परमाणु संयंत्रों और सरकारी औद्योगिक उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना।
  • CRPF: देश के भीतर कानून व्यवस्था बनाए रखना, दंगा नियंत्रण करना और नक्सल विरोधी अभियानों में भाग लेना।
  • ITBP: भारत-चीन सीमा (हिमालय की बर्फ़ीली चोटियों) पर कड़ी निगरानी रखना।
  • SSF: सचिवालय परिसरों और दिल्ली स्थित महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की सुरक्षा करना (इसे सबसे शांत और निश्चित घंटों की ड्यूटी माना जाता है)।
  • NCB: नशीले पदार्थों और ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए छापेमारी और जांच अभियानों में सहायता करना।

जॉब प्रोफाइल के साथ-साथ परीक्षा में सफलता पाने के लिए यह जानना भी जरूरी है कि पेपर में क्या-क्या पूछा जाता है, इसके लिए आप हमारा SSC GD Syllabus की कंप्लीट गाइड आर्देटिकाल देख सकते हैं।

पदोन्नति और करियर ग्रोथ (Promotion Matrix)

SSC GD कांस्टेबल के पद पर भर्ती होने के बाद आपके पास आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर होते हैं। एक कांस्टेबल अपने पूरे कार्यकाल में निम्नलिखित पदों तक Promotion हो सकता है:

  1. कांस्टेबल (Constable GD) से शुरुआत
  2. सीनियर कांस्टेबल (Senior Constable)
  3. हेड कांस्टेबल (Head Constable)
  4. सहायक उप-निरीक्षक (Assistant Sub Inspector – ASI)
  5. उप-निरीक्षक (Sub Inspector – SI)
  6. निरीक्षक (Inspector)

SSC GD Constable Promotion किस आधार पर होती है?

SSC GD Constable में प्रमोशन के दो तरीके होते हैं: पहला तरीका वरिष्ठता (Seniority) यानी सेवा के वर्षों के आधार पर है, जिसमें समय लगता है। दूसरा तरीका है विभागीय परीक्षा (LDCE), जिसे देकर कम समय में ही उच्च पदों (जैसे हेड कांस्टेबल या सब-निरीक्षक) पर पहुंचा जा सकता है।

एसएससी जीडी में सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होती है। पास करने के बाद आपको जिस कड़े फिजिकल टेस्ट से गुजरना होता है, उसकी पूरी रूपरेखा समझने के लिए हमारा SSC GD Physical Test की पूरी गाइड अवश्य पढ़ें। साथ हीं अगर SSC के किसी अन्य Exams की भी तैयारी कर रहें हो तो SSC Exams की फुल गाइड वाला यह डिटेल आर्टिकल देख सकते है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

[rank_math_rich_snippet id=”s-346c1c83-c0aa-4e21-91f1-22b6927ead3c”]

अस्वीकरण (Disclaimer) व आधिकारिक स्रोत

स्रोत (Source): यह सैलरी स्ट्रक्चर और भत्तों की जानकारी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाने वाली आधिकारिक अधिसूचनाओं (Official Notifications) और 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th Pay Commission) के दिशा-निर्देशों पर आधारित है। प्रामाणिक जानकारियों के लिए हमेशा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक करे।

Published: जून 28, 2026

Subhash Kumar

Founder and Chief Editor

Subhash Kumar is the Founder and Chief Editor of Timely India, India's dedicated educational news platform serving over 15 million students since 2021. With 5…

Read More →

Get the latest Articles updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.