Articles

SSC GD Syllabus: परीक्षा पैटर्न और विषय-वार पूरा पाठ्यक्रम हिंदी में

Updated: जून 30, 2026, 1:42 पूर्वाह्न · Gaya
SSC GD Syllabus – परीक्षा पैटर्न और विषय-वार पूरा पाठ्यक्रम हिंदी में
Representative image — SSC GD Syllabus: परीक्षा पैटर्न और विषय-वार पूरा पाठ्यक्रम हिंदी में

SSC GD Syllabus: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे उमीदवारों को सबसे पहले ये जानना चाहिए कि उनकी पढ़ाई और मेहनत सही दिशा में जा रही है। सफलता पाने की पहली सीढ़ी है, उसके परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) और सिलेबस (Syllabus) को अच्छी तरह समझना। जब तक आपको यह नहीं पता होगा कि परीक्षा में क्या पूछा जाना है और किस टॉपिक से कितने सवाल आने हैं, तब तक आपकी तैयारी अधूरी रहेगी।

अगर आप भी 10वीं पास करने के बाद देश के प्रमुख अर्धसैनिक बलों (जैसे BSF, CRPF, CISF) में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। यहाँ हम SSC GD Constable Syllabus 2026-2027 और परीक्षा पैटर्न की हर छोटी-बड़ी जानकारी बेहद आसान भाषा में समझेंगे।

SSC GD Exam Pattern क्या है? (नया परीक्षा पैटर्न)

त्वरित समझ (Quick Summary): SSC GD की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) ऑनलाइन होती है। इसमें कुल 80 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 160 अंकों के होते हैं। परीक्षा को हल करने के लिए 60 मिनट (1 घंटा) का समय मिलता है और हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। परीक्षा में कुल 4 सेक्शन होते हैं – रीजनिंग, जीके, गणित, और हिंदी/अंग्रेजी।

लिखित परीक्षा पास करना सबसे ज़रूरी है क्योंकि आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर बनती है। शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण केवल पास करना अनिवार्य होता है, उनके नंबर फाइनल मेरिट (Final Merit List) में नहीं जुड़ते है। इस परीक्षा की पूरी चयन प्रक्रिया को समझने के लिए आप हमारा विस्तृत लेख SSC GD Constable क्या है? योग्यता और चयन प्रक्रिया पढ़ सकते हैं।

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
1. सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (Reasoning)2040
2. सामान्य ज्ञान एवं जागरूकता (GK/GA)2040
3. प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics)2040
4. हिंदी / अंग्रेज़ी (Hindi / English विकल्प)2040
कुल योग80 प्रश्न160 अंक

SSC GD Subject-Wise Syllabus (विषय-वार पूरा पाठ्यक्रम)

अब बात करते हैं कि इन चारों विषयों के अंदर आपको कौन-कौन से चैप्टर (Topics) पढ़ने हैं। परीक्षा का स्तर 10वीं (मैट्रिक) लेवल का होता है, इसलिए सवाल बहुत ज्यादा कठिन नहीं लेकिन घुमावदार होते हैं।

1. सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)

रीजनिंग के सेक्शन में आपकी सोचने की क्षमता और दिमाग की तेज़ी को परखा जाता है। अगर आप थोड़े से अभ्यास पर ध्यान दें, तो इसमें 20 में से 20 सवाल सही किए जा सकते हैं। इसके मुख्य टॉपिक्स हैं:

  • सादृश्यता (Analogy) और समानताएं
  • वर्गीकरण या विजातीय छांटना (Classification)
  • अंकगणितीय संख्या श्रृंखला (Number Series)
  • कोडिंग और डिकोडिंग (Coding-Decoding)
  • रक्त संबंध (Blood Relations)
  • दिशा और दूरी का ज्ञान (Direction Sense)
  • न्याय निगमन (Syllogism) और वेन आरेख (Venn Diagram)
  • दर्पण और जल छवि (Mirror & Water Image)
  • कागज को मोड़ना और काटना (Paper Folding & Cutting)
  • पासा (Dice) और छुपी हुई आकृति ढूंढना

2. सामान्य ज्ञान एवं जागरूकता (General Knowledge & General Awareness)

इस सेक्शन का दायरा बहुत बड़ा होता है, क्योंकि इसमें इतिहास से लेकर आज सुबह तक की बड़ी खबरें सब शामिल हो सकती हैं। इसमें अच्छे अंक लाने के लिए आपको रोज़ाना विश्वसनीय अखबार या करंट अफेयर्स की पढ़ना चाहिए। मुख्य टॉपिक्स नीचे दिए गए हैं:

  • भारत और उसके पड़ोसी देश: इतिहास, संस्कृति, भूगोल और आर्थिक परिदृश्य।
  • भारतीय संविधान और राजनीति: मौलिक अधिकार, राष्ट्रपति, संसद और सामान्य राजनीति।
  • सामान्य विज्ञान: भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के बुनियादी 10वीं स्तर के प्रश्न।
  • खेल-कूद: प्रमुख पुरस्कार, आगामी प्रतियोगिताएं और खिलाड़ियों के नाम।
  • करंट अफेयर्स: पिछले 6 से 8 महीनों की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं, सरकारी योजनाएं और महत्वपूर्ण दिवस।

3. प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics)

गणित का नाम सुनते ही कई छात्र घबरा जाते हैं, लेकिन SSC GD में केवल अंकगणित (Arithmetic) और बुनियादी क्षेत्रमिति पूछी जाती है। थोड़े से नियम और फॉर्मूले याद करके आप इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं:

  • संख्या प्रणाली (Number System) और सरलीकरण (Simplification)
  • पूर्ण संख्याओं की गणना, दशमलव और अंश (Decimals and Fractions)
  • लाभांश और महत्तम समापवर्तक (LCM & HCF)
  • प्रतिशत (Percentage) और औसत (Average)
  • अनुपात और समानुपात (Ratio & Proportion)
  • लाभ और हानि (Profit & Loss) तथा छूट (Discount)
  • साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज (Simple & Compound Interest)
  • समय, दूरी और चाल (Time, Speed & Distance)
  • समय और कार्य (Time & Work)
  • क्षेत्रमिति (Mensuration – 2D और 3D आकृतियों के फॉर्मूले)

4. हिंदी भाषा का सिलेबस (Hindi Language Syllabus)

अगर आपने भाषा के रूप में हिंदी का चयन किया है, तो यह आपके लिए सबसे स्कोरिंग पार्ट साबित हो सकता है। इसमें मुख्य रूप से व्याकरण और बुनियादी समझ से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं:

  • संधि और संधि विच्छेद
  • समास और उपसर्ग-प्रत्यय
  • पर्यायवाची (समानार्थी) और विलोम शब्द
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ
  • वाक्यांश के लिए एक शब्द (अनेक शब्दों के लिए एक शब्द)
  • वाक्य शुद्धि (वर्तनी की त्रुटियां सुधारना)
  • रिक्त स्थानों की पूर्ति (Fill in the blanks)
  • अपठित गद्यांश (पैराग्राफ पर आधारित प्रश्न)

SSC GD Syllabus पास करने के बाद अगला चरण क्या है?

जब आप लिखित परीक्षा (CBE) को अच्छे अंकों से पास कर लेते हैं, तो आयोग द्वारा राज्य-वार और कैटेगरी-वार एक कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम होता है, उन्हें अगले चरण यानी Physical Test (PET/PST) के लिए बुलाया जाता है।

फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है और ऊंचाई 170 सेमी अनिवार्य है। फिजिकल टेस्ट के सभी नियमों, दौड़ के समय और ऊंचाई में मिलने वाली छूट की पूरी जानकारी के लिए हमारा विशेष लेख SSC GD Physical Test मानक और तैयारी की गाइड ज़रूर पढ़ें।

इसके साथ ही, अगर आप इस बेहतरीन नौकरी के वेतन और भत्तों के बारे में जानना चाहते हैं, तो SSC GD Salary और जॉब प्रोफाइल वाला आर्टिकल को भी देख सकते हैं, जिससे आपको तैयारी करने का एक अलग ही मोटिवेशन मिलेगा। साथ हीं अगर SSC के किसी अन्य Exams की भी तैयारी कर रहें हो तो SSC Exams की फुल गाइड वाला यह डिटेल आर्टिकल देख सकते है।

SSC GD परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

  • शेड्यूल बनाएं: चारों विषयों को रोज़ाना बराबर समय दें। कमज़ोर विषय (जैसे गणित या रीजनिंग) पर थोड़ा ज्यादा ध्यान लगाएं।
  • शॉर्ट ट्रिक्स सीखें: परीक्षा में 80 सवालों के लिए सिर्फ 60 मिनट मिलते हैं। यानी एक सवाल के लिए 1 मिनट से भी कम समय। इसलिए गणित और रीजनिंग में समय बचाने की ट्रिक्स सीखें।
  • मॉक टेस्ट (Mock Test) है सबसे ज़रूरी: हफ्ते में कम से कम 2 से 3 ऑनलाइन मॉक टेस्ट ज़रूर दें। इससे आपकी टाइम मैनेजमेंट की क्षमता बहुत मजबूत होगी। परीक्षा के दिन ये अनुभव काम आएगा।
  • नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें: परीक्षा में तुक्के लगाने से बचें क्योंकि 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग आपके सही किए हुए सवालों के नंबर भी काट सकती है। जिन प्रश्नों का जवाब में कंफ्यूजन हो या याद ना हो उसे छोड़ दे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

[rank_math_rich_snippet id=”s-537a2f70-590e-4fab-9ee8-4e2011fd58de”]

(*Disclaimer: इस आर्टिकल को लिखने के लिए SOURCE में के रूप में आधिकारिक वेबसाइट का इन्तेमाल किया गया है। कुछ जानकारी पुराने भर्ती अधिसूचना से लिया गया है। सभी जानकारी को एक बार खुद से ssc.gov.in पर जाकर चेक करें।)

Published: जून 28, 2026

Subhash Kumar

Founder and Chief Editor

Subhash Kumar is the Founder and Chief Editor of Timely India, India's dedicated educational news platform serving over 15 million students since 2021. With 5…

Read More →

Get the latest Articles updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.