Petrol Diesel Price Hike Again: पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, नया रेट जारी, खाने-पीने की चीजों पर भी पड़ेगा असर

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए नया रेट जारी कर दिया है, जिसके बाद दिल्ली समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब और बाजार दोनों पर दिखने लगा है।

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
2 Min Read
Petrol Diesel Price Today
Highlights
  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 प्रति लीटर पहुंचा।
  • डीजल की कीमत बढ़कर ₹91.58 प्रति लीटर हुई, तेल कंपनियों ने जारी किया नया रेट।
  • महंगे ईंधन का असर अब ट्रांसपोर्ट, खाने-पीने और रोजमर्रा की चीजों पर पड़ सकता है।

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Hike: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के अनुसार पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा हुआ जिसके बाद अब दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर हो गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

इससे पहले भी बीते दिनों पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि इसका असर अब ट्रांसपोर्ट, खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा के खर्चों पर भी दिखने लगा है।

- Advertisement -

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल का नया रेट

Fuel TypeNew PriceIncrease
Petrol₹98.64 Per Litre87 Paise
Diesel₹91.58 Per Litre91 Paise

पहले भी बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

चार दिन पहले शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की थी। उस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर पहुंच गया था। अब नए रेट लागू होने के बाद दोनों ईंधनों की कीमतें और बढ़ गई हैं।

खाने-पीने की चीजों पर भी पड़ेगा असर – हो सकती हैं महंगी

ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का बाजार पर असर पड़ने से चौतरफा असर सीधे आपके जेब पर पड़ सकता है। ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने के कारण सब्जियां, दूध, राशन, फल और अन्य जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं। माल ढुलाई महंगी होने से छोटे व्यापारियों और आम ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है।

जानकारों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ती हैं तो पेट्रोल और डीजल के रेट में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

- Advertisement -

आम लोगों की बढ़ी चिंता

लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर रोजाना सफर करने वाले लोग, टैक्सी चालक, ट्रांसपोर्टर और छोटे कारोबारी इस बढ़ोतरी से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी Fuel Price Hike लगातार चर्चा में बना हुआ है।

क्या आगे और बढ़ सकते हैं दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की स्थिति और पश्चिम एशिया में जारी तनाव आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों को और प्रभावित कर सकता है। अगर वैश्विक बाजार में दबाव बना रहा तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़े: UIDAI Launches New Aadhaar App With Enhanced Security Features

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
Leave a Comment