CJP Protest Delhi Live Ground Report: नीट (NEET) और सीयूएट (CUET) परीक्षा धांधली को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज युवाओं का ऐतिहासिक महा-आंदोलन शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janta Party – CJP) के इस ऑन-ग्राउंड प्रदर्शन को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिका से लौटे CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ही प्रदर्शन की आधिकारिक अनुमति (Permission) सौंप दी है।
पहले से तय रणनीति के तहत जहाँ युवाओं को सीधे पुलिस स्टेशन पहुँचने का कॉल दिया गया था, वहीं अब अनुमति मिलने के बाद देश भर से आए हजारों छात्र और युवा सीधे जंतर-मंतर की तरफ कूच कर रहे हैं। मशहूर शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन का समर्थन करने दिल्ली पहुंच चुके हैं। ग्राउंड पर मौजूद GenZ प्रोटेस्टर और हमारी मीडिया टीम और संवाददाताओं के जरिए हम आपको जंतर-मंतर और दिल्ली पुलिस की हर छोटी-बड़ी हलचल की पल-पल की लाइव अपडेट (Live Updates) यहाँ देते रहेंगे।
CJP Jantar Mantar Protest Live Updates (ताज़ा अपडेट्स)
जंतर-मंतर पर CJP का 5 घंटे लंबा प्रदर्शन शांतिपूर्ण समाप्त, अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक रवाना
नीट और सीयूएट (NEET-CUET) परीक्षा में धांधली और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का महा-आंदोलन अब आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन करीब 5 घंटे तक लगातार चला, जिसमें देश भर से आए हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया।
मंच से छात्रों और मीडिया को संबोधित करने के बाद CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके और उनके प्रमुख सहयोगी जंतर-मंतर से शांतिपूर्वक रवाना हो गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि इतनी भारी भीड़ के बावजूद आंदोलन पूरी तरह अनुशासित रहा और छात्रों ने पुलिसकर्मियों को गुलाब के फूल भी भेंट किए। आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो यह आंदोलन देश के अन्य राज्यों में भी फैलाया जाएगा।
CJP का 7 दिन का अल्टीमेटम
Cockroach Janata Party ने केंद्र सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan से इस्तीफे की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यदि तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो देशभर में बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। इसके लिए जल्द ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों की रणनीतिक तैयार की जाएगी।
समाप्त हुआ CJP का शांतिपूर्ण प्रदर्शन
CJP के लोगो ने कहा कि, हमने शांति पूर्ण प्रदर्शन किया, हम पर आरोप लगे की international है, अराजक है लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने के लिए यह हटाने के लिए एक सप्ताह का और मौका दिया गया है।
अगर फिर भी इस्तीफा नहीं होता है तो एक सप्ताह बाद फिर से दर्द प्रदर्शन किया जाएगा इसके लिए अभी से रणनीति बनाई जाएगी।

मेरी माँ को बहुत डर था की मुझे ये सरकार जेल में डाल देगी– अभिजीत दिपके
मेरी माँ को बहुत डर था की मुझे ये सरकार जेल में डाल देगी। इस देश में उस हर माँ को ये डर होता है जब उनका बच्चा इस सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है।
कब तक हम इस सरकार से डर कर जियेंगे?
मेरी माँ को बहुत डर था की मुझे ये सरकार जेल में डाल देगी। इस देश में उस हर माँ को ये डर होता है जब उनका बच्चा इस सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है।
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
कब तक हम इस सरकार से डर कर जियेंगे? #cjpprotest pic.twitter.com/evleZtL2M6
सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल
सोनम वांगचुक पहुचे जंतर मंत्र, कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल। प्रदर्शनकारी परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। The Hindu के @vijaita का रिपोर्ट।
Climate activist from Ladakh, Sonam Wangchuk arrives at Jantar Mantar to join the cockroaches. #cockroach pic.twitter.com/aBeU4Lgq3B
— Vijaita Singh (@vijaita) June 6, 2026
जंतर-मंतर पर दिख रही रिकॉर्ड भीड़, शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी
नीट और सीयूएट परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर दोपहर 2 बजे तक छात्रों और युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। ग्राउंड से आ रही ताज़ा तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि हज़ारों की संख्या में युवा सड़कों और प्रदर्शन स्थल पर बैठ चुके हैं। चारों तरफ मीडिया कैमरों और भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी है।
अच्छी बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में भीड़ होने के बावजूद आंदोलन पूरी तरह से अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा है। छात्र शांति से अपनी मांगों को बुलंद कर रहे हैं और CJP के फाउंडर लगातार संबोधित कर रहे हैं।

CJP ने शेयर किया प्रदर्शन स्थल का वायरल इमेज
Cockroach Janta Party ने अपने हैंडल से शेयर किया इमेज, दिख रहा भारी समर्थन

CJP ने शेयर किया भारी भीड़ वाला फोटो
“लोग कहते हैं आंदोलन, धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या होता है ?
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
इससे यह सिद्ध होता है कि हम जीवित हैं !”
सरकार के लिए हम हो सकते हैं कीड़े मकौड़े, लेकिन हम जीवित है और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम है #cjpprotest pic.twitter.com/pDfenVCHFy
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में दिखा बड़ा बैनर।
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन छेत्र में दिखा बड़ा बैनर, जंतर मंतर पर एक बड़ा बैनर लाया गया है।

CJP Jantar Mantar Protest Live: एक मां अपनी बेटी को लेकर पहुंची, शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई
एक माँ का गुस्सा, एक बेटी की चिंता
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
शर्म आनी चाहिए इस सरकार को। बर्बाद कर दिया हमारे शिक्षा व्यवस्था को। #cjpprotest pic.twitter.com/RBCq7IPf7h
CJP के विरोध स्थल पर अराजकता की सूचना
दिल्ली के जंतर मंतर में विरोध स्थल पर कुछ अराजक तत्वों का कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ नारे वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। Source: The Hindu
Brief chaos at Jantar Mantar as some men are detained for raising slogans against Cockroach Janta Party protestors, reports @vijaita pic.twitter.com/esJx2QVSzN
— The Hindu (@the_hindu) June 6, 2026
Cockroach Janta Party ने शेयर किया धरना प्रदर्शन का इमेज
CJP ने अपने सोशल मीडिया हैंडलर पर धरना प्रदर्शन फोटो शेयर कर लिखा “हज़ारों लोग। एक मांग।
धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए।”

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लग रहे नारे
CJP Jantar Mantar Protest Live: “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” और “तानाशाही नहीं चलेगी” के नारों से गूंज रहा जंतर-मंतर।
Crowds gather at Jantar Mantar for Cockroach Janta Party protest against education minister.
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) June 6, 2026
Education minister Dharmendra Pradhan must resign! pic.twitter.com/skLGZfzCiT
सोनम वांगचुक का आया बयान, बोले- अभिजीत के खिलाफ हुई कार्रवाई तो करूंगा अनशन
CJP Protest Delhi Live: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने CJP प्रदर्शन को समर्थन देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के संबंध में अगर अभिजीत दिपके के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो वह 6 हफ्ते का अनशन करेंगे।
Yogendra Yadav ने GenZ Protesters के लिए कविता शेयर की।
आज दिल्ली में प्रोटेस्ट के लिए इकट्ठे हुए
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) June 6, 2026
युवाओं के नाम एक कविता।#CJPProtest @Cockroachisback pic.twitter.com/jkzdvDTqYN
Cockroach Janta Party Founder Abhijeet Dipke
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके हाथों में बाबा साहब की फोटो लगी किताब के साथ दिखे। Image: The Hindu

जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त, पुलिस बल तैनात
अनुमति मिलने के बाद भी दिल्ली पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जंतर-मंतर के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस बल और बैरिकेडिंग लगा दी गई है। CJP वॉलेंटियर्स ने सभी प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे अपने हाथों में तिरंगा और पुलिसकर्मियों को देने के लिए गुलाब का फूल लेकर आएं ताकि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे।
दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही दी लिखित अनुमति, बदला रूट
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके जैसे ही अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। पुलिस ने कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर ही प्रदर्शन की लिखित अनुमति दे दी है। पहले CJP ने कॉल दिया था कि परमिशन न मिलने पर सभी लोग सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे, लेकिन अब अनुमति मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं को सीधे जंतर-मंतर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
