6.59-inch डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग वाला Redmi Turbo 5 भारत में जल्द होगा लॉन्च

Redmi Turbo 5 को भारत में जून के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में चीन मॉडल की तरह ही भारतीय मॉडल में भी स्पेसिफिकेशन्स दिए जाएंगे। जो Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7560 mAh की बड़ी बैटरी और Sony IMX882 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है। 

Shrwan Kumar
Senior Content Writer
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Journalist at Timely India. With over three years of dedicated experience, he specializes in smartphone launches, in-depth device...
- Senior Content Writer
2 Min Read
Redmi Turbo 5 Mobile Phone
6.59-inch डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग वाला Redmi Turbo 5 भारत में जल्द होगा लॉन्च (image source: Mashdigi)

Xiaomi ने पुष्टि की है कि Redmi Turbo 5 फोन भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद फोन Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होगा यह फोन भारतीय बाजार में रेडमी टर्बो सीरीस का पहला स्मार्टफोन होने वाला है। उम्मीद है कि चीन मॉडल की तरह ही भारतीय वेरिएंट में भी समान स्पेसिफिकेशन्स होंगे। फोन में 7560 mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। लॉन्च तिथि, कीमत और लिक फीचर्स के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Redmi Turbo 5 – Key Highlight (expected)

FeatureExpected details 
SmartphoneRedmi Turbo 5
StatusUpcoming
Launch in India (expected)Early June 2026
Expected Price₹30,000
Display6.59-inch AMOLED, 120Hz
Battery & Charger7,560mAh & 100W
ProcessorMediaTek Dimensity 8500 Ultra
Camera50MP+8MP Rear & 20MP Front
Operating systemAndroid 16

Redmi Turbo 5 Launch Date in India

Xiaomi ने लॉन्च को लेकर कोई एग्जैक्ट टाइम-टेबल नहीं बताया है। लेकिन उन्होंने पुष्टि की है कि Redmi Turbo 5 भारत में जल्द लॉन्च होगा। हालांकि एक टिप्स्टर योगेश बराड़ (@heyitsyogesh) ने खुलासा किया है कि रेडमी टर्बो 5 (जून 2026) की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय वेरिएंट में भी चीनी मॉडल के समान स्पेसिफिकेशन्स होंगे।

दोस्त और रिश्तेदार के नंबर से मांगे जा रहे पैसे? जानिए कैसे हो रही है नई ठगी

Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशन्स

खबरों के मुताबिक, चीन में लॉन्च Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन के समान हीं भारतीय मॉडल में भी जबरदस्त फीचर्स दिए जा सकते हैं। Turbo 5 फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेज़ोल्यूशन वाला 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिए जाएंगे जो 3,500 निट्स तक की पिक ब्राइटनेस के साथ कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन से अधिक चमक रखती है।

उम्मीद है कि टर्बो 5 फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट द्वारा संचालित है जिसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज है फोन Android 16 आधारित hyperOS 3 पर चलता है। साथ ही धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलता है।

इसके अलावा, रेडमी टर्बो 5 में Sony IMX882 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है साथ ही वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी देखने को मिल सकता है। फोन को पावर देने के लिए 7,560mAh की बड़ी बैटरी और चार्जिंग के लिए 100W का वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सुविधा है।

Redmi Turbo 5 Price in India

Xiaomi ने भारत में रेडमी टर्बो 5 के कीमत को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है हालांकि, उम्मीद है कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत 30,000 रूपये हो सकती है। जो चीन में लॉन्च 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2299 युआन के लगभग बराबर है।

Read More: Lenovo का धांसू Gaming फोन लॉन्च! 8000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से मचाएगा तहलका

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Journalist at Timely India. With over three years of dedicated experience, he specializes in smartphone launches, in-depth device reviews, and automotive industry developments. Shrwan closely tracks market leaders like Samsung, Vivo, Xiaomi, Tata Motors, and Mahindra to deliver accurate insights. Connect with him for tech inquiries via email at sarvanr3061@gmail.com.
Leave a Comment