Calling से लेकर Heart Rate मॉनिटरिंग तक, 110+ Sports मोड्स के साथ Realme Watch S5 लॉन्च

Realme भारत में Realme Watch S5 स्मार्टवॉच को  लॉन्च कर दिया है जिसमें शानदार AI health tracking system, Music control & Bluetooth calling system देखने को मिल जता है इस स्मार्टवॉच को 5 जून 2026 से Flipkart और Realme के वेबसाइट और अन्य स्टोरों से खरीदा जा सकता है।

Shrwan Kumar
Senior Content Writer
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes...
- Senior Content Writer
2 Min Read
Realme Watch S5 SmartWatch
Calling से लेकर Heart Rate मॉनिटरिंग तक, 110+ Sports मोड्स के साथ Realme Watch S5 लॉन्च (image source: Realme official)

Realme ने भारतीय मार्केट में एक और दमदार स्मार्टवॉच Realme Watch S5 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, Heart Rate मॉनिटरिंग से लेकर 110+ स्पोर्ट्स मोड्स जैसे शानदार फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा, 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले, प्रीमियम डिजाइन और 20 दिनों का लंबे बैटरी लाइफ भी देखने को मिल जाता है।

Realme Watch S5 Key Highlight

Feature  Details
ProductRealme Watch S5
Display1.43-inch AMOLED
Calling featuresBluetooth calling system
Battery lifeUp to 16 Days Battery life
Sports modes110+ Sports modes
Water Resistance5ATM Rating
Special featuresAI health tracking, Music control, Smart notification
Price₹7,999

Realme Watch S5: कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो भारत में रियलमी वॉच S5 की कीमत ₹7,999 रखी गई है और इसे 5 जून दोपहर 12 बजे से 7 जून 2026 रात 11:59 तक Flipkart और रियलमी इंडिया के वेबसाइट और अन्य स्टोरों के माध्यम से ₹500 की विशेष छूट के साथ ₹7,499 में खरीदा जा सकता है यह स्मार्ट वॉच रॉक ग्रे और सैंड व्हाइट रंगों में उपलब्ध होगा।

Realme Watch S5: Specifications

इस स्मार्टवॉच में 466×466 पिक्सल रेज़ोल्यूशन वाला 1.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 302 PPI डेंसिटी, 79% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1000 निट्स तक की पिक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस स्मार्टवॉच का गोल्ड डायल पूरी तरह एल्युमीनियम मिश्र धातु से बना है और इसका डिस्प्ले पांडा ग्लास से सुरक्षित किया गया है वहीं इसकी कुल वजन 49.63 ग्राम है।

इस स्मार्टवॉच में 460mAh की बैटरी दी गई है जो मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। घड़ी की फुल चार्ज होने में लगभग 2.5 घंटे का समय लगता है वही कंपनी दावा करती है कि यह स्मार्टवॉच स्टैंडर्ड मोड में 16 दिनों और लाइट मोड में 20 दिन तक चल सकती है। सेफ्टी के लिए 5ATM वाटर रेसिस्टेंट के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, मौसम संबंधी अपडेट, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट, और भी कई स्मार्ट फीचर्स देखने को मिल जाता है।

इस Watch S5 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें फिटनेस और स्वास्थ्य ट्रैकिंग के लिए, जीपीएस की सुविधा दी गई है जो पांच वैश्विक उपग्रह नेविगेशन प्रणालियों द्वारा संचालित है इस स्मार्टवॉच में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दी गई है। जिसमें दौड़ के पाठ्यक्रम और स्ट्रेचिंग गाइड, एरोबिक प्रशिक्षण प्रभाव विश्लेषण जैसे कई शानदार फीचर्स दिया गया है।

इसके अलावा, इस स्मार्टवॉच में लगे सेंसर, हृदय की गति, रक्त ऑक्सीजन (SpO2), नींद, तनाव और शोर की निगरानी करती है। साथ ही Realme link App के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

कुल मिलाकर Realme Watch S5 एक शानदार स्मार्टवॉच है जिसमें AI हेल्थ ट्रैकिंग सिस्टम, म्यूजिक कंट्रोल, स्मार्ट नोटिफिकेशन सिस्टम और 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड देखने को मिलता है जो ₹7,499 की प्राइस रेंज में बढ़ियां है। तो अगर आपको भी ऐसे ही शानदार स्मार्टवॉच लेने का प्लान है तो इसे आप 5 जून से फ्लिपकार्ट या रियलमी के ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Read More: 6.59-inch डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग वाला Redmi Turbo 5 भारत में जल्द होगा लॉन्च

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes in breaking smartphone launches, conducting rigorous in-depth device reviews, and analyzing complex automotive industry developments. Shrwan closely monitors market shifts and corporate strategies of global giants like Samsung, Vivo, and Xiaomi, alongside Indian automotive pioneers like Tata Motors and Mahindra. Committed to editorial integrity, he delivers actionable insights based on hands-on testing and factual research.Areas of Expertise: Smartphone Architecture, Consumer Tech, and Electric Vehicles (EVs)Connect: LinkedIn Profile
Leave a Comment