Petrol Diesel Price Hike Today: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, कई शहरों में ₹110 के पार, जानें आपके शहर का नया रेट

आज देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद कई शहरों में कीमत 110 रुपये तक पहुंच गई है। जानिए आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल का नया रेट क्या है।

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
3 Min Read
Petrol Diesel Price Hike Today Update
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने के बाद कई शहरों में नए रेट लागू। पेट्रोल लेने के लिए पहुंचे लोग। (Image Creadit: PTI)
Highlights
  • देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर तक बढ़े
  • West Asia Conflict और Global Oil Crisis को बताया गया कारण

Fuel Price Hike News: देशभर में आम लोगों को बड़ा झटका देते हुए शुक्रवार सुबह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग ₹3 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें लागू होने के बाद कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि डीजल के दाम भी तेजी से बढ़े हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

क्यों बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम?

रिपोर्ट्स के अनुसार West Asia में जारी तनाव और Global Crude Oil Supply पर दबाव के कारण तेल कंपनियों की लागत बढ़ी है। इसी वजह से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है। बताया जा रहा है कि यह पिछले कई वर्षों में सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी में से एक है।

- Advertisement -

सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और सप्लाई चेन संकट का असर अब भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

प्रधानमंत्री का पेट्रोल बचाने की अपील

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ईंधन आपूर्ति में व्यवधान के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और गैस का उपयोग समझदारी से करने और तेल की खपत कम करने अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पैट्रोल वाली गाड़ी यूज़ करने के वजाय ट्रेन और मेट्रो का उपयोग करें।

Petrol Prices Across Major Cities After Latest Hike (May 15, 2026) – आज इन बड़े शहरों में पेट्रोल के नए रेट

CityPetrol Price (Rs/Litre)Hike (Rs/Litre)
New Delhi97.77+3.00
Mumbai106.64+3.10
Kolkata108.74+3.29
Chennai103.90+3.10
Gurgaon98.29+2.99
Noida98.04+3.30
Bengaluru106.17+3.21
Bhubaneswar104.57+3.60
Chandigarh97.27+2.97
Hyderabad110.89+3.39
Jaipur108.19+3.16
Lucknow97.58+2.85
Patna108.55+3.01
Thiruvananthapuram110.75+3.37

Diesel Prices Across Major Cities After Latest Hike (May 15, 2026) – डीजल के नए रेट

CityDiesel Price (Rs/Litre)Hike (Rs/Litre)
New Delhi90.67+3.00
Mumbai93.14+3.11
Kolkata95.13+3.11
Chennai95.47+3.08
Gurgaon90.77+3.00
Noida91.31+3.50
Bengaluru94.10+3.11
Bhubaneswar96.11+3.56
Chandigarh85.25+2.80
Hyderabad98.96+3.26
Jaipur93.43+2.94
Lucknow90.87+3.01
Patna94.63+2.85
Thiruvananthapuram99.63+3.37

कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइन

नई कीमतें लागू होने के बाद कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जयपुर, हैदराबाद और मुंबई जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमतें तेजी से बढ़ने के कारण लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

- Advertisement -

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने के बाद विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कई नेताओं ने सोशल Media Platform X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया गया।

Congress ने ‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया.

आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर?

पेट्रोल और डीजल महंगा होने से आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ सकती है। इसका असर सब्जियों, खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ती हैं, तो आने वाले समय में ईंधन के दामों में फिर बदलाव हो सकता है।

नए Fuel Price Update पर लोगों की नजर

देशभर के वाहन मालिक अब रोजाना petrol diesel price today और fuel price update सर्च कर रहे हैं। कई शहरों में लोगों ने CNG और Electric Vehicles की ओर भी रुचि दिखानी शुरू कर दी है। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति पर नजर रखना बेहद जरूरी होगा।


Read More:

Gaya Weather Today: गया जी में भीषण गर्मी और Heatwave का अलर्ट

NEET UG 2026 Paper Leak Case: CBI जांच में बड़े खुलासे

VIA:Fuel Price UpdateGlobal Oil Market Reports
Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
Leave a Comment