News

NEET-UG 2026 Paper Leak Case: CBI को मिला बड़ा सुराग, पेपर के लिए छात्रों से 2 से 5 लाख रुपये लेने का आरोप

Updated: Aug 12, 2026, 10:45 AM
CBI investigating NEET UG 2026 paper leak money trail case
Representative image — NEET-UG 2026 Paper Leak Case: CBI को मिला बड़ा सुराग, पेपर के लिए छात्रों से 2 से 5 लाख रुपये लेने का आरोप

NEET-UG 2026 Paper Leak Case: देशभर में चर्चा का विषय बने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में अब CBI जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। ANI सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को कथित तौर पर “Money Transaction Trail” से जुड़े कई अहम डिजिटल सबूत मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि छात्रों से 2 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक लेकर लीक प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले उपलब्ध कराया गया था।

सूत्रों के अनुसार, लीक हुआ NEET UG 2026 Question Paper राजस्थान तक एक आरोपी यश यादव के जरिए पहुंचा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विकास बिवाल और उसके पिता दिनेश बिवाल ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र की हार्ड कॉपी स्कैन कर PDF फाइल तैयार की थी। इसके बाद इसे राजस्थान के सीकर जिले के कुछ कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले छात्रों तक पहुंचाया गया।

CBI को मिले डिजिटल सबूत

जांच शुरू होने के बाद CBI ने कई मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं। बिहार पुलिस और CBI को इन डिवाइस से ऐसे चैट और दस्तावेज मिले हैं, जिनमें कथित “Money Transaction Trail” का जिक्र है। अधिकारियों का कहना है कि कई मेडिकल कॉलेज छात्रों और कोचिंग नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

छात्रों से लाखों रुपये लेने का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, कई छात्रों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनसे पेपर एक्सेस के बदले 2 लाख से 5 लाख रुपये तक की मांग की गई थी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि पैसा किस-किस तक पहुंचा और पूरा नेटवर्क कैसे काम कर रहा था।

CBI ने दर्ज किया था मामला

बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत के आधार पर CBI ने 12 मई को आधिकारिक मामला दर्ज किया था। इसके बाद एजेंसी लगातार राजस्थान, बिहार और अन्य राज्यों में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

NEET UG 2026 परीक्षा हो चुकी है रद्द

पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने 12 मई को NEET UG 2026 Exam Cancelled कर दिया है। यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी। अब दोबारा परीक्षा की नई तारीख जल्द जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, अब यह मामला CBI और SC के पास चला गया है।

22 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के अनुसार, इस साल NEET परीक्षा में लगभग 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा भारत के 551 शहरों में और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी।

Also Read: NEET Paper Leak Case मामले में CBI ने कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पेपर तैयार करने वाली टीम से जुड़ा था आरोपी

Published: मई 14, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest News updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.