News

NEET UG Re-Exam Date 2026 घोषित: 21 जून को फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिस

Updated: जुलाई 8, 2026, 5:34 अपराह्न · Gaya
NEET UG Re-Exam Date 2026 announced
Representative image — NEET UG Re-Exam Date 2026 घोषित: 21 जून को फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिस

NEET UG Re-Exam 2026: NEET के लाखों मेडिकल छात्रों के इंतजार के बीच National Testing Agency (NTA) ने आखिरकार NEET UG 2026 Re-Exam Date की घोषणा कर दी है। अब देशभर में दोबारा NEET UG परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। NTA ने यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया है।

दरअसल, 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद से छात्र लगातार नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। अब आधिकारिक घोषणा के साथ छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

NEET UG 2026 परीक्षा इस साल भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित हुई थी। करीब 22.79 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। लेकिन कथित पेपर लीक, डिजिटल चैट और मनी ट्रांजैक्शन से जुड़े इनपुट सामने आने के बाद परीक्षा  कैंसल कर दिया और मामला CBI जांच तक पहुंच गया।

NTA ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

National Testing Agency ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि NEET UG 2026 Re-Exam अब 21 जून को कराया जाएगा। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक वेबसाइट और NTA के verified platforms पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Official Notice PDF

Download Official Notice PDF: UPDATE PDF LINK HERE

फिर से जारी होगा NEET UG Admit Card

Re-Exam के लिए NTA सभी उम्मीदवारों का नया Admit Card जारी करेगा। इसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश शामिल होंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किए जाने की संभावना है।

NEET UG 2026 Admit Card ऐसे डाउनलोड करें

  • Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • Step 2: “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • Step 4: Submit बटन पर क्लिक करें।
  • Step 5: Admit Card डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

CBI जांच में क्या सामने आया?

CBI Investigation in NEET Paper Leak Case अभी भी जारी है। जांच एजेंसियों ने बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ छात्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने के बदले लाखों रुपये लिए गए थे। कई मोबाइल फोन, PDF फाइल और चैट रिकॉर्ड जांच एजेंसियों के हाथ लगे हैं।

छात्रों को क्या सलाह दी गई?

NTA और शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों से अफवाहों और फर्जी नोटिस से बचने की अपील की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी fake update पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।

NEET UG 2026 Re-Exam Important Details

Exam NameNEET UG 2026
Conducting AgencyNational Testing Agency (NTA)
Previous Exam Date3 May 2026
NEET Re-Exam Date21 June 2026
Official Websiteneet.nta.nic.in
Admit CardWill Be Released Again

22 लाख से ज्यादा छात्रों पर पड़ा असर

NEET UG परीक्षा रद्द होने से देशभर के लाखों छात्रों की तैयारी और मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित हुई है। हालांकि अब नई परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद छात्रों ने दोबारा तैयारी शुरू कर दी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त रह सकती है।


Read More: 

NEET Paper Leak Case मामले में CBI ने कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पेपर तैयार करने वाली टीम से जुड़ा था आरोपी

NEET UG 2026 Paper Leak: छात्रों से 5 लाख तक लेने का आरोप

Bihar Board 12th Time Table 2027

Bihar Board 10th Time Table 2027

Published: जुलाई 8, 2026

Subhash Kumar

Founder and Chief Editor

Subhash Kumar is the Founder and Chief Editor of Timely India, India's dedicated educational news platform serving over 15 million students since 2021. With 5…

Read More →

Get the latest News updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.