50MP Sony Lens और प्रीमियम Finish के साथ Motorola Edge 70 Pro+ के एंट्री तय!

Motorola ने पुष्टि की है कि Motorola Edge 70 Pro+ को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। फोन में LYT-710 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा लेंस, 3.5 डिग्री OIS सपोर्ट और 81mm फोकल लेंथ सेंसर दिया जाएगा साथ में कंपनी ने तीन कलर की पुष्टि कि है जिसमें Pantone Zinfandel, Pantone Chicory Coffee और Pantone Stormy Sea मिल सकती है।

Shrwan Kumar
Senior Content Writer
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes...
- Senior Content Writer
2 Min Read
Motorola Edge 70 Pro+ Smartphone
50MP Sony Lens और प्रीमियम Finish के साथ Motorola Edge 70 Pro+ के एंट्री तय (Image source: Flipkart)

Motorola जल्द ही भारत में आगामी लाइनअप Edge 70 सीरीस के तहत 70 Pro+ को लॉन्च करने वाला है कंपनी ने पुष्टि की है कि इसे जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा हालांकि ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं माइक्रोसाइट अपडेट में Motorola Edge 70 Pro+ के डिजाइन, कैमरा फीचर्स और कलर ऑप्शन के बारे में जानकारियां सामने आए हैं।

Motorola Edge 70 Pro+ – Highlight (Microsite Conformed)

Feature  Microsite Conformed Details
SmartphoneMotorola Edge 70 Pro+
StatusUpcoming
Rear CameraTriple-Rear camera setup
Men Sensor50MP Sony LYT-710 Camera
OIS Support3.5° OIS
Zoom FeatureUp to 50x Super Zoom
DesignCurved display + Premium finish
Colour OptionsPantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea & Pantone Zinfandel

Motorola Edge 70 Pro+ – Specs (Microsite Update)

माइक्रोसाइट अपडेट के अनुसार, Edge 70 Pro+ स्मार्टफोन ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें सोनी के LYT-710 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा लेंस और 3.5 डिग्री ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) को सपोर्ट करेगा। वहीं फोन सुपर जूम प्रो तकनीक द्वारा संचालित 50x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा, मोटोरोला ने पुष्टि की है कि Edge 70 Pro+ में 81mm फोकल लेंथ सेंसर दिया जाएगा जिससे ये उम्मीद की जा सकती है कि, डिवाइस में टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकती है। वही फोन का डिजाइन कर्व्ड-डिस्प्ले और प्रीमियम फिनिश के साथ काफी आकर्षक और यूनिक है।

वहीं यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च होंगे जिसमें Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel कलर में उपलब्ध होगा और ये तीनों वेरिएंट अलग-अलग फिनिशिंग के साथ आएगा जिसमें स्कल्पटेड वुड फिनिश, ट्विल-प्रेरित टेक्सचर और सैटिन-लक्स फिनिश शामिल है।

Motorola Edge 70 Pro+ – इसमें और क्या फीचर मिल सकता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Edge 70 Pro स्मार्टफोन की तुलना में Edge 70 Pro+ मॉडल में तीन नए अपडेट मिल सकते है। जिसमें 16GB तक रैम, टेलीफोटो रियर कैमरा और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिये जा सकते हैं। उम्मीद हैं कि 70 Pro+ में 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 90W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

वहीं, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Edge 70 Pro+ स्मार्टफोन में 6.8-इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड LTPO AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। उम्मीद है कि इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकता है।

Read More: 25 मई को लॉन्च होगा Oppo Reno 16 सीरीज, जानें क्या होगा खास!

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes in breaking smartphone launches, conducting rigorous in-depth device reviews, and analyzing complex automotive industry developments. Shrwan closely monitors market shifts and corporate strategies of global giants like Samsung, Vivo, and Xiaomi, alongside Indian automotive pioneers like Tata Motors and Mahindra. Committed to editorial integrity, he delivers actionable insights based on hands-on testing and factual research.Areas of Expertise: Smartphone Architecture, Consumer Tech, and Electric Vehicles (EVs)Connect: LinkedIn Profile
Leave a Comment