25 मई को लॉन्च होगा Oppo Reno 16 सीरीज, जानें क्या होगा खास!

Oppo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टी की है कि वह अपने आगामी Oppo Reno 16 सीरीज को चीन में 25 मई को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे लॉन्च करेगी और इसमें ओप्पो रेनो 16 और रेनो 16 प्रो को शामिल किया जा सकता है।

Shrwan Kumar
Shrwan Kumar
Senior Content Writer
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Journalist at Timely India. With over three years of dedicated experience, he specializes in smartphone launches, in-depth device...
- Senior Content Writer
2 Min Read
Oppo Reno 16 Series
Oppo Reno 16 Series (Image Source: X)

Oppo अपने आगामी ओप्पो रेनो 16 सीरीज को चीन में लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। कंपनी 25 मई को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे लॉन्च करेगी वहीं, इस सीरीज में रेनो 16 और रेनो 16 प्रो को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के बारे में कई ऑनलाइन जानकारियाँ सामने आ चुकी हैं।

Oppo Reno 16 Series highlights (expected)

Smartphone Reno 16Reno 16 Pro 
StatusUpcoming———-
China Launch  (Confirm)25 May 2026———-
Expected  PriceNANA
Display6.32-inch 1.5K 120Hz flat OLED6.78-inch 1.5K 120Hz flat OLED
ProcessorDimensity 8550Dimensity 9500s
Rear Camera200Mp + 50Mp + 50Mp———-
Front Camera50Mp     ———-
Battery & Charger6700mAh & 80W7000mAh & 80W , 50W wireless
Launch in India(Expected)June/July 2026     ———-

Oppo Reno 16 सीरीस स्पेसिफिकेशन्स (expected)

लिक जानकारी के अनुसार, ओप्पो रेनो 16 सीरीज में मेटल का मिडल फ्रेम और कई यूनिक कलर ऑप्शन के साथ आने की संभावना है। वहीं इसके फीचर्स निम्नलिखित है:

Display: ओप्पो रेनो 16 सीरीज में दो साइज के फ्लैट डिस्पले पैनल हो सकता है जिसमें रेनो 16 फोन में 6.32-इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले और रेनो 16 प्रो में 6.78-इंच का 1.5K फ्लैट OLED पैनल होने की संभावना है।

Processor: रेनो 16 फोन में Dimensity 8550 प्रोसेसर हो सकता है जबकि रेनो 16 प्रो में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट होने की उम्मीद है।

Battery & Charger: इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाली बैटरी, क्योंकि इसके Pro वेरिएंट में 7000mAh की बैटरी जबकि स्टैंडर्ड Reno 16 में 6700mAh की बैटरी दी जा सकती है वहीं सीरीस के दोनों वेरिएंट 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी इसके अलावा प्रो वेरिएंट में 50W की वायरलेस चार्जिंग का अतिरिक्त ऑप्शन हो सकता है।

Camera: रिपोर्ट्स के अनुसार, ओप्पो रेनो 16 सीरीज ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें सैमसंग का 200-मेगापिक्सल HP5 प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फ्रंट भी 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo Reno 16 Series Launch date in India 

चीन में Oppo Reno 16 सीरीज के लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा हो गई है जिसे 25 मई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स बताती है कि भारत में Reno 16 सीरीज को जून/जुलाई तक लॉन्च किया जा सकता है।

कुल मिलकर Oppo Reno 16 सीरीज को कंपनी चीन में 25 मई को लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जिसमें दो वेरिएंट रेनो 16 और रेनो 16 प्रो को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओप्पो दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप के साथ पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! Google Pixel 10 पर मिल रही है 20,000 रूपये का बंपर डिस्काउंट, देखें ऑफर

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Journalist at Timely India. With over three years of dedicated experience, he specializes in smartphone launches, in-depth device reviews, and automotive industry developments. Shrwan closely tracks market leaders like Samsung, Vivo, Xiaomi, Tata Motors, and Mahindra to deliver accurate insights. Connect with him for tech inquiries via email at sarvanr3061@gmail.com.
Leave a Comment