200 Mp कैमरे वाला Moto G Max 5G लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola ने अपने मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Moto G Max 5G को वैश्विक बाजार (Brazil) में लॉन्च कर दिया है यह डिवाइस 200-मेगापिक्सल कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ 6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। 

Shrwan Kumar
Senior Content Writer
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes...
- Senior Content Writer
2 Min Read
Moto G Max 5G
200 Mp कैमरे वाला Moto G Max 5G लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन ( image source: Motorola Official)

Motorola ने अपने मिड-रेंज पोर्टफोलियो को विस्तार करते हुए चुनिंदा वैश्विक बाजार (Brazil) में Moto G Max 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। दो रंग विकल्पों के साथ आने वाली इस डिवाइस में 6.8-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 200-मेगापिक्सल कैमरा और IP66, IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। आइये जानते हैं इस डिवाइस की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

Moto G Max 5G Price

कीमत की बात करें तो Moto G Max 5G स्मार्टफोन को ब्राजील(Brazil) में लॉन्च किया गया है जिसकी एकमात्र वेरिएंट की कीमत BRL 2,519.10 यानी लगभग 47,000 भारतीय रूपये के बराबर है। यह फोन दो कलर Azul Claro और Grafite में उपलब्ध है जिसे मोटरोला ब्राजील के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। हालांकि यह डिवाइस अभी भारत में ऑफिसियली लॉन्च नहीं हुआ है और ना ही कंपनी भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा की है। भारतीय टेक रिपोर्ट्स और लिक्स के अनुसार, कंपनी इस डिवाइस को भारत में Moto G Max 5G या G87 5G नाम से पेश कर सकती है। उम्मीद है कि भारत में इस डिवाइस की झलक अगले कुछ महीनो में देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -
Moto G Max 5G Specifications
Moto G Max 5G Specifications ( image source: Motorola Official)

Moto G Max 5G Highlights

FeatureDetails
SmartPhoneMoto G Max 5G
Launch CountryBrazil
Price in BrazilBRL 2,519.10 (~₹47000)
Display6.8-inch 1.5K AMOLED display, 120Hz
ProcessorMediaTek Dimensity 6400, 6nm
Men Camera200MP
Battery5200mAh
5G ConnectivityYes
India LaunchNot Confirmed
Expected Price in IndiaAround 25,000-35,000
Operating SystemAndroid 16

Moto G Max 5G Specifications and Features

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G Max 5G स्मार्टफोन में 6.8-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक अधिकतम पिक ब्राइटनेस के साथ आता है स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षित किया गया है फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है।

इसके अलावा, Moto G Max 5G को पावर देने के लिए डिवाइस में 6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट मिलता है जो 2.5GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ आता है फोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो USB type-C के साथ 33W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Moto G Max 5G स्मार्टफोन में ड्यूल-रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्टेड 200-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 120° 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

- Advertisement -

इसके अलावा, यह डिवाइस भारी पानी की बौछार और धूल से सुरक्षा के लिए IP66, IP68 और IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट रेटिंग से लैश है साथ में मजबूती के लिए MIL-STD-810H सैन्य-स्तरीय मानक से भी प्रमाणित है। कनेक्टिविटी के तौर पर इस डिवाइस में 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi, GPS और Glonass आदी जैसे फीचर्स सपोर्ट मिलता है।

Read More: Realme P4R 5G Launched: ₹20,000 से कम में 144Hz स्क्रीन, 8000mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes in breaking smartphone launches, conducting rigorous in-depth device reviews, and analyzing complex automotive industry developments. Shrwan closely monitors market shifts and corporate strategies of global giants like Samsung, Vivo, and Xiaomi, alongside Indian automotive pioneers like Tata Motors and Mahindra. Committed to editorial integrity, he delivers actionable insights based on hands-on testing and factual research.Areas of Expertise: Smartphone Architecture, Consumer Tech, and Electric Vehicles (EVs)Connect: LinkedIn Profile
Leave a Comment