Realme P4R 5G Launched: ₹20,000 से कम में 144Hz स्क्रीन, 8000mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर

Realme ने भारत में अपना नया मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन Realme P4R 5G को लॉन्च कर दिया है डिवाइस में 6.8-इंच का 144Hz डिस्प्ले, 8000mAh बड़ी बैटरी और 50-मेगापिक्सल AI कैमरा दिया गया है जिसकी कीमत 20,000 रूपये से कम है। जानिये डिटेल्स में 

Shrwan Kumar
Senior Content Writer
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes...
- Senior Content Writer
2 Min Read
Realme P4R 5G
Realme P4R 5G ( Image source: Realme Official)

Realme ने भारतीय मोबाइल मार्केट में एक बार फिर से धमाकेदार एंट्री की है दरसल, कंपनी एक नया Realme P4R 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है जिसमें 144Hz स्क्रीन, 8000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek का दमदार प्रोसेसर मिलता है दिलचस्प बात यह है कि दमदार फीचर्स होने के बावजूद भी कीमत 20,000 रूपये से कम रखी गई है। तो अगर आप भी बजट सेगमेंट में लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ परफॉर्मेंस गेमिंग-केंद्रित फोन लेना चाहते हैं तो Realme P4R 5G को आपको देखना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

Realme P4R 5G Price in India & Availability

कीमत की बात करें तो Realme P4R 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 20,000 रूपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च किया गया है कंपनी ये डिवाइस तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है जिसकी कीमत निम्नलिखित है:

- Advertisement -
Variant Price
4GB+128GB₹18,999
6GB+128GB₹20,999
6GB+256GB₹22,999

Realme P4R 5G स्मार्टफोन 17 जून से Flipkart और Realme वेबसाइट से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वही कंपनी का कहना है कि पहले 12 घंटे के अंदर खरीदने वाले ग्राहकों को 2,000 रूपये तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट और तीन महीने तक बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के EMI का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, ये डिवाइस Titanium Glare, Silver Glare, और Lavender Glare कलर ऑप्शन में आता है।

Realme P4R 5G Key Highlights

Feature  Details
SmartPhoneRealme P4R 5G
StatusLaunched in India
Display6.8-inch HD+ LCD display, 144Hz
ProcessorMediaTek Dimensity 6300
Battery & Charger8000mAh & 45W SuperVOOC
RAM4GB/6GB LPDDR4x
Storage128GB/256GB UFS 2.2
Rear Camera50MP AI Camera
Front Camera8MP
ConnectivityWi-Fi 5, Bluetooth 5.3, 5G, 4G LTE, USB Type-C and OTG etc.
 Operating systemAndroid 16

Realme P4R 5G Specifications and Features

Realme P4R 5G स्मार्टफोन में (720×1,570 Pixel) रिजॉल्यूशन वाला 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है जिससे वीडियो स्क्रोलिंग और गेमिंग में स्मूथनेस प्रदान करता है यह फोन 1200 nits तक अधिकतम पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिवाइस Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है वहीं कंपनी दो वर्ष तक Android अपडेट और तीन वर्ष तक सुरक्षा अपडेट देने का वादा करते हैं।

इसके अलावा, P4R स्मार्टफोन को पावर देने के लिए डिवाइस में ARM Mali-G57 MC2 GPU वाला ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है जो 6nm तकनीकी पर आधारित है। यह फोन 4GB/6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB/256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज विकल्प मिलता है।

- Advertisement -

फोटोग्राफी के लिए Realme P4R 5G स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल AI रियर कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है कैमरा फीचर्स के तौर पर यूजर्स को AI बेस्ड फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट-मोड, HDR, नाइट मोड और भी कई फोटो टूल्स मिलता है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि डिवाइस में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो इस बजट सेगमेंट में बहुत कम देखने को मिलता है फोन में 45W SuperVOOC चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है कनेक्टिविटी के तौर पर डिवाइस में Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, ड्यूल-सिम सपोर्ट, 5G, 4G LTE, USB Type-C, GPS और OTG सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलता हैं। इसके अलावा, सुरक्षा के लिए IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिला हुआ है।

Read More: 5,200mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर वाला Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, कीमत ₹13,000 से कम

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes in breaking smartphone launches, conducting rigorous in-depth device reviews, and analyzing complex automotive industry developments. Shrwan closely monitors market shifts and corporate strategies of global giants like Samsung, Vivo, and Xiaomi, alongside Indian automotive pioneers like Tata Motors and Mahindra. Committed to editorial integrity, he delivers actionable insights based on hands-on testing and factual research.Areas of Expertise: Smartphone Architecture, Consumer Tech, and Electric Vehicles (EVs)Connect: LinkedIn Profile
Leave a Comment