भारत के सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूज़र को मदर्स डे के मौके पर ऑफर की घोषणा की है। BSNL ने अपने 365 दिनों की वैलिडिटी वाले दो प्लान सस्ते किए जिसकी सूचना ट्विटर के माध्यम से आया। भारत संचार निगम लिमिटेड के मदर्स डे वाले ऑफर में 1499 रुपये और 2399 रुपये वाले एनुअल प्लान शामिल है। ये दोनों प्लान खास तौर पर कम प्राइस में लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।
BSNL का ऑफर में क्या है
BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से घोषणा करते हुए कहा कि मदर्स डे के मौके पर हर कॉल, वीडियो चैट और मोमेंट खास होता है। BSNL यूजर्स को 1499 और 2399 रुपये वाले प्लान में 5% का डिस्काउंट मिलेगा। यानी इन दोनों प्लान में ऑफर रहने तक 200 रुपये तक डिस्काउंट मिलेंगे। बता दें कि, यह ऑफर 10 मई से लेकर 17 मई तक ही वैलिड है।
वही इस ऑफर का लाभ केवल कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और सेल्फकेयर ऐप पर ही मिलेगा। थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म जैसे PhonePe आदि जैसे ऐप से नंबर रिचार्ज कराने पर इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।
A mother’s love is always unlimited.
This Mother’s Day, make every call, video chat, and moment even more special with BSNL.
Recharge with ₹1499 & ₹2399 plans and enjoy 5% savings* while staying connected to the ones who matter most.
Because some bonds deserve more than… pic.twitter.com/oRkxLRAHSH
— BSNL India (@BSNLCorporate) May 10, 2026
BSNL का ₹1499 प्लान वाला ऑफर
भारत संचार निगम लिमिटेड का ₹1499 लॉन्ग वैलिडिटी वाला प्लान है जो कई बेनिफिट्स के 365 दिनों की बैंधता देता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।साथ हीं यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और कुल 24GB डेटा का लाभ दिया जाता है। इसमें डेटा के लिए कोई लिमिट सेट नहीं किया गया है।
BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड का यह Recharge Plan भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ देता है। इस तरह यूजर्स को कुल 730GB डेटा का लाभ मिलता है।
यही इस ऑफर का लाभ लेना है तो 17 मई 2026 के तक BSNL कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और सेल्फकेयर ऐप पर जाकर Recharge Plan Active करें।
Read More: Work From Home Jobs 2026: बिना स्किल के काम कैसे मिलेगा?
Aadhaar Card में घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? जानें पूरा तरीका Step-by-Step
Stay informed with the latest News, Government Job Notifications, Admit Card Updates, Board & University Results, Admission Updates, Scholarship Programs, Official Answer Keys, Exam Syllabus, and University Updates. Visit TimelyIndia regularly for accurate and timely updates on examinations, recruitment, admissions, scholarships, and other important announcements across India.
