News

Aadhaar Card में घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? जानें पूरा तरीका Step-by-Step

Updated: Aug 12, 2026, 10:32 AM
Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 Step by-step-guide
Representative image — Aadhaar Card में घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? जानें पूरा तरीका Step-by-Step

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: अगर आपके Aadhaar Card में पुराना मोबाइल नंबर लिंक है या नंबर बंद हो चुका है, तो ऐसे में नया मोबाइल नंबर अपडेट करना बेहद जरूरी हो जाता है। आज हर काम के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी है जिसके लिए OTP देना पड़ता है, तो ऐसे में Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक रहने पर ही OTP Verification, बैंकिंग, PAN लिंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल पाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Aadhaar Card में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, फीस कितनी लगेगी और पूरा प्रोसेस क्या है। एकदम आसान प्रोसेस यहां देखिए।

Aadhaar Mobile Number Update 2026 – Overview

विवरण जानकारी
सेवा का नाम Aadhaar Mobile Number Update
संचालित संस्था UIDAI
अपडेट मोड Online/Aadhaar App
जरूरी चीज Aadhaar Number
फीस ₹75
अपडेट समय आमतौर पर 15 दिन के भीतर
आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in

क्या Aadhaar Card में मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट हो सकता है?

हां, यदि आपका पुराना मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक है और अभी Active है तो आसानी से कुछ मिनटों में अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट की जा सकती है। यदि पुराना नंबर बंद हो चुका है, तो नया नंबर ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको Aadhaar Seva Kendra या नामांकन केंद्र जाना होगा।

हालांकि यहां हम Aadhaar App के जरिए ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने का पूरा तरीका बता रहे हैं, जिसके लिए पुराना लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव होना जरूरी है ताकि OTP Verification किया जा सके।

इस प्रक्रिया को हमने खुद Aadhaar App पर टेस्ट किया है। यदि पुराना मोबाइल नंबर एक्टिव है, तो घर बैठे आसानी से नया नंबर अपडेट किया जा सकता है।

Aadhaar Card में घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? Step-by-step Process

  • Step 1: सबसे पहले अपने फोन के Play Store/App Stor से Aadhaar App डाउनलोड करें।

    Aadhaar App
    Aadhaar App – (Image Source: Play Store Screenshots)
  • Step 2: ऐप Open करें और अपना Aadhaar नंबर दर्ज कर Next करें।
  • Step 3: यहां OTP दर्ज करना है जो आधार से लिंक पुराने नंबर पर गया है। डाल कर वेरीफाई करें।
  • Step 4: अब होमपेज पर आपका पर आधार कार्ड कुछ ऐसा दिखेगा:

    Aadhaar Card Update
    Aadhaar Card Update Windows
  • Step 5: नीचे Services ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Step 6:  यहां Mobile Number Update का ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Step 7: नीचे Continue To Update Mobile Number पर क्लिक करें।
  • Step 8: यहां अपना New Number Enter करें और Send OTP करें
  • अब फिर से पुराने नंबर पर गए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन करें
  • अब अपना Face Authentication कंप्लीट करें।
  • अब Make Payment पर क्लिक करें और सुविधा अनुसार पेमेंट कटवाएं।
  • सफलता पूर्वक पेमेंट हो जाने के बाद ऐसा Massage आ जाएगा जिसके बाद लगभग 15 दिनों में अपना नंबर चेंज हो जाएगा।

नोट: इसी तरह से पता भी अपडेट कर सकते है, बस Searver वाले ऑप्शन में Adress वाले ऑप्शन चुने।

मोबाइल नंबर अपडेट स्टेटस कैसे चेक करें?

मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद आप UIDAI वेबसाइट पर जाकर या इसी App पर URN Number की मदद से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Important Links

विवरण लिंक
UIDAI Official Website https://uidai.gov.in
Aadhaar App Download Link Play Store app 
Check Aadhaar Update Status https://ssup.uidai.gov.in

दोस्त और रिश्तेदार के नंबर से मांगे जा रहे पैसे? जानिए कैसे हो रही है नई ठगी

Read More: Data Entry Job 2026: Real या Fake? पूरी सच्चाई + Apply Guide

Work From Home Jobs 2026: बिना स्किल के भी काम कैसे मिलेगा? (Full Guide)

FAQs

[rank_math_rich_snippet id=”s-32eeef85-0c2e-4d4e-bd71-4d7ca9bca734″]

Published: मई 9, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest News updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.