AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: यहाँ देखें ऑनलाइन चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

एम्स दिल्ली द्वारा AIIMS BSc Nursing 2026 प्रवेश परीक्षा का परिणाम 4 जुलाई को जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग प्रकिया होगी। जानिए चॉइस फिलिंग कैसे करनी है और सीट पक्की करने के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं।

Subhash Kumar
Subhash Kumar - Editor in Chief
2 Min Read
AIIMS BSc Nursing Counselling 2026

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के बाद  काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होंगे। जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाने और न्यूनतम क्वालीफाइंग परसेंटाइल प्राप्त करने में सफल रहे हैं, वे इस ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

एम्स प्रशासन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, AIIMS BSc Nursing 2026 की काउंसलिंग जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह से आधिकारिक परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in पर पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। इसके माध्यम से देश भर के विभिन्न एम्स संस्थानों (जैसे एम्स दिल्ली, जोधपुर, ऋषिकेश, भोपाल, पटना आदि) में सीटें आवंटित की जाएंगी।

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: महत्वपूर्ण तारीखें (Tentative)

काउंसलिंग कुल 2 या 3 मुख्य राउंड और एक ओपन/मॉक राउंड में आयोजित की जाती है। इसका संभावित शेड्यूल नीचे दिया गया है:

संस्था का नाम AIIMS, नई दिल्ली
एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा तिथि27 जून 2026
आर्टिकल कैटिगरीAdmission
AIIMS BSc Nursing Result Date 2026जुलाई 2026 का पहला सप्ताह (4 जुलाई संभावित)
रिजल्ट स्टेटसजल्द जारी होगा 
मेरिट लिस्ट का माध्यमऑनलाइन (रैंक-वाइज पीडीएफ)
फर्स्ट राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग शुरूजुलाई 2026 का दूसरा सप्ताह
आधिकारिक वेबसाइटaiimsexams.ac.in

AIIMS Nursing Counselling Process 2026: स्टेप-बाय-स्टेप गाइडएम्स

बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग प्रक्रिया मुख्य रूप से निम्नलिखित चरणों में पूरी होती है:

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को aiimsexams.ac.in पर जाकर ‘Academic Courses’ के तहत नर्सिंग काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करना होगा और नया पासवर्ड बनाकर लॉगिन जेनरेट करना होगा।
  • मुख्य काउंसलिंग से पहले एक मॉक राउंड आयोजित होता है, जिससे छात्रों को यह अंदाजा मिल जाता है कि उनकी रैंक पर कौन-सा एम्स कॉलेज मिल सकता है।
  • उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार एम्स संस्थानों को प्राथमिकता क्रम (Preference Order) में चुनना होता है। चॉइस भरने के बाद उसे लॉक करना अनिवार्य है।
  • आपकी रैंक, कैटेगरी और भरी गई चॉइस के आधार पर एम्स फाइनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करता है।
  • सीट मिलने के बाद छात्र के पास दो विकल्प होते हैं – या तो वह सीट स्वीकार (Accept) करे या अगले राउंड के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुने।

Required Documents for AIIMS BSc Nursing Admission (जरूरी दस्तावेज)

सीट अलॉट होने के बाद अलॉट किए गए एम्स संस्थान में फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए जाते समय निम्नलिखित दस्तावेजों के ओरिजिनल और सेल्फ-अटैस्टेड फोटोकॉपी सेट साथ ले जाना जरूरी है:

  • AIIMS BSc Nursing 2026 का एडमिट कार्ड (Admit Card)
  • एम्स द्वारा जारी ऑफिशियल रैंक कार्ड / स्कोरकार्ड
  • ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट लेटर (Seat Allotment Letter)
  • क्लास 10वीं का सर्टिफिकेट/मार्कशीट (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)
  • क्लास 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट (न्यूनतम 55% कुल अंकों के साथ – SC/ST के लिए 50%)
  • वैध जाति प्रमाण पत्र (OBC/EWS/SC/ST) – ध्यान दें कि OBC और EWS सर्टिफिकेट एम्स द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर का ही होना चाहिए।
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration Certificate)पासपोर्ट साइज रंगीन तस्वीरें (आवेदन फॉर्म वाली)

अगर आपने अभी तक अपना स्कोर और क्वालीफाइंग स्टेटस वेरीफाई नहीं किया है, तो आप हमारी पिछली पोस्ट AIIMS BSc Nursing Result 2026 पर जाकर मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं।

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
कोई टिप्पणी नहीं