News

Re-NEET 2026 Paper Security: नीट पेपर लीक रोकने के लिए एयरफोर्स मैदान में, 200 उड़ानें भरीं

Updated: Aug 16, 2026, 10:39 AM
neet iaf paper 1782004766586
Representative image — Re-NEET 2026 Paper Security: नीट पेपर लीक रोकने के लिए एयरफोर्स मैदान में, 200 उड़ानें भरीं

NEET UG 2026 Re-Exam Breaking News: आज, 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से होने जा रही NEET-UG पुनर्परीक्षा को लेकर एक बेहद ऐतिहासिक खबर सामने आई है। इस बार परीक्षा में किसी भी प्रकार की चूक या पेपर लीक की घटना को रोकने के लिए केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुरक्षा का ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया है, जो देश के इतिहास में किसी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के लिए पहली बार देखा जा रहा है।

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रश्नपत्रों की अभेद्य सुरक्षा और उन्हें सही समय पर गुप्त रूप से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना (Indian Air Force – IAF) को मोर्चे पर तैनात किया गया है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर पेपर लीक की अफवाहों को कुचलने के लिए सरकार ने टेलीग्राम (Telegram) ऐप पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है।

भारतीय वायुसेना का महामिशन: 4 दिनों में 200 से अधिक उड़ानें (Sorties)

प्रश्नपत्रों के परिवहन (Transportation) को पूरी तरह से लीक-प्रूफ बनाने के लिए वायुसेना के लड़ाकू परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों का सहारा लिया गया है:

  • गोपनीय ऑपरेशन: यह देश में पहली बार ऐसी व्यापक सुरक्षा मिशन 13 जून 2026 को शुरू हुआ था और 17 जून 2026 को पूरा कर लिया गया।
  • देश में 2 मुख्य हब से प्रश्नपत्रों की वितरण: देश के दो सबसे बड़े मुख्य वितरण केंद्रों (Distribution Hubs) से प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से कलेक्ट किया गया।
  • 200+ सॉर्टीज (उड़ानें): खबर के अनुसार वायुसेना के बेड़े ने पिछले 4 दिनों में देश भर के संवेदनशील और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 20 से अधिक चुनिंदा स्थानों पर पेपर पहुंचाने के लिए 200 से अधिक उड़ानें भरीं।
  • इतिहास का सबसे बड़ा सुरक्षा अभ्यास: इसे हाल के वर्षों में किसी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के लिए आयोजित किया गया अब तक का सबसे बड़ा और सबसे कड़ा सुरक्षा अभ्यास (Security Exercise) माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: Re-NEET 2026 Exam Today: एनटीए ने बदले नियम, 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम, ड्रेस कोड और जरूरी गाइडलाइंस यहाँ देखें

पेपर लीक की अफवाहें रोकने के लिए भारत में Telegram ऐप बैन!

भारत सरकार और NTA ने मिलकर पहले हीं भारत में 22 जून तक Telegram Ban किया हुआ है। ताकि परीक्षा के बाद कोई भ्रामक खबरें ना फैले। वही 30 जून तक Telegram के कई फीचर्स में से एक Post Edit का फीचर्स को Restrict किया गया है।

आज 5,440 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा

आपको बता दें कि आज की यह परीक्षा देश भर के 5,51 शहरों में बनाए गए 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित हो रही है। इस बार कुल 95,000 से अधिक परीक्षा कक्षों (Examination Rooms) को सीधे सीसीटीवी (CCTV) निगरानी और लाइव वेबकास्टिंग से जोड़ा गया है। वही वायुसेना की इस मुस्तैदी और टेलीग्राम पर लगे बैन से यह साफ है कि सरकार इस बार किसी भी कीमत पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और परीक्षा की पवित्रता से समझौता नहीं होने देना चाहती।

आज परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, सभी छात्र-छात्राएं शांति से रिलैक्स होकर जाइए और परीक्षा दिनिए।

Published: जून 21, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest News updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.