News

Re-NEET 2026 Exam Today: एनटीए ने बदले नियम, 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम, ड्रेस कोड और जरूरी गाइडलाइंस यहाँ देखें

Updated: Aug 16, 2026, 10:29 AM
Re-NEET 2026 Exam Guidelines
Representative image — Re-NEET 2026 Exam Today: एनटीए ने बदले नियम, 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम, ड्रेस कोड और जरूरी गाइडलाइंस यहाँ देखें

Re-NEET 2026 Exam Latest Updates: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 का री-एग्जाम आज यानी रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित होने जा रहा है। 3 मई को आयोजित हुई मूल परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) दोबारा परीक्षा आयोजित कर रही है।

इस Re-NEET परीक्षा में देश भर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में लगभग 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक (पेन और पेपर मोड में) तय किया गया है। हालांकि, इस बार सुरक्षा व्यवस्था और नियमों में एनटीए ने कुछ ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिन्हें परीक्षा देने जाने से पहले हर छात्र को जान लेना चाहिए।

Latest update: Re-NEET 2026 Paper Security: नीट पेपर लीक रोकने के लिए एयरफोर्स मैदान में, 200 उड़ानें भरीं

Re-NEET 2026 Exam: Higliths

परीक्षा लेने वाला संस्था  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
आर्टिकल कैटिगरी Latest Update| Exam
Re-NEET 2026 Exam Date  21 जून 2026 (रविवार) 
परीक्षा का समय (Exam Duration) दोपहर 2:00 PM से शाम 5:15 PM तक (सवा 3 घंटे)
रिपोर्टिंग टाइम (Reporting Window) सुबह 11:00 AM से
गेट बंद होने का समय (Last Entry)  दोपहर 1:30 PM (इसके बाद एंट्री नहीं मिलेगी)
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक Download
आधिकारिक वेबसाइट लिंक neet.nta.nic.in

Exam Day Guidelines: केंद्र पर क्या साथ ले जाना जरूरी है?

21 जून को घर से निकलने से पहले अपने साथ निम्नलिखित चीजें जरूर रख लें:

  • री-नीट का नया एडमिट कार्ड (New Admit Card): ध्यान रखें कि 3 मई वाली परीक्षा का पुराना एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा, आपको नया री-नीट एडमिट कार्ड ही ले जाना है।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: वही फोटो जो आपने आवेदन फॉर्म में अपलोड की थी।
  • सरकार द्वारा जारी मूल फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट (ओरिजिनल कॉपी)।
  • PwD सर्टिफिकेट: यदि आप दिव्यांग श्रेणी का लाभ ले रहे हैं।

Re-NEET 2026 Dress Code (क्या पहनकर जाएं और क्या नहीं?)

अनावश्यक चेकिंग और परेशानी से बचने के लिए NTA द्वारा जारी स्पेशल ड्रेस कोड का पालन करें:

  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें, जिनमें बड़ी जेबें, बड़े बटन या भारी कढ़ाई न हो। पूरी बाजू (Full Sleeves) के कपड़े पहनकर आने की अनुमति नहीं है।
  • केवल कम हील वाले सैंडल या चप्पल पहनने की अनुमति है। मोटे सोल (Thick Soles) वाले जूते या सैंडल पहनकर न जाएं।
  • किसी भी प्रकार के गहने (अंगूठी, चेन, झुमके) पहनकर जाने की मनाही है। हालांकि, पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार कलावा या हिजाब पहनने की छूट मिलेगी, बशर्ते आप चेकिंग के लिए समय से पहले केंद्र पहुंचें।

NTA द्वारा किए गए 3 बड़े बदलाव (Major Changes in Re-NEET 2026)

इस बार परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार और एनटीए पूरी तरह मुस्तैद हैं:

  • 15 मिनट का अतिरिक्त समय: परीक्षा की अवधि इस बार 15 मिनट बढ़ा दी गई है। अब छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा। एनटीए के अनुसार, यह समय निर्देश पढ़ने, फोटो चिपकाने और बायोमेट्रिक के कारण होने वाली देरी को कवर करने के लिए दिया गया है।
  • हाई-टेक सुरक्षा और टेलीग्राम बैन: इस बार प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) की मदद ली गई है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर उड़ने वाली अफवाहों और पेपर लीक के दावों को रोकने के लिए सरकार ने देश भर में टेलीग्राम ऐप पर 30 जून तक अस्थायी रोक लगा दी है, जिसे दिल्ली हाई कोर्ट ने भी सही ठहराया है।
  • अनिवार्य बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन: परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले सभी उम्मीदवारों का फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान (Face Recognition) के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।
Published: जून 20, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest News updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.