Admit Card

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 (Released): यहाँ से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र, 27 जून को होगी परीक्षा

Updated: Aug 16, 2026, 10:59 AM
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026
Representative image — AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 (Released): यहाँ से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र, 27 जून को होगी परीक्षा

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने बीएससी नर्सिंग (Hons. & Post-Basic) प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब एम्स की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट (Hall Ticket) ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

पूर्व में जारी शेड्यूल के अनुसार, इस साल देश भर के विभिन्न केंद्रों पर AIIMS BSc Nursing 2026 की परीक्षा 27 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में 19 जून 2026 को जारी कर दिया गया है।

Direct Link to Download AIIMS BSc Nursing Hall Ticket 2026

AIIMS BSc Nursing Exam 2026: मुख्य हाइलाइट्स

परीक्षा कराने वाली संस्था AIIMS, नई दिल्ली
AIIMS BSc Nursing Admit Card Date 19 जून 2026 (जारी)
AIIMS BSc Nursing Exam Date 2026 27 जून 2026 (शनिवार)
परीक्षा का माध्यम (Mode of Exam) ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
परीक्षा की शिफ्ट (Shift Timings) दो शिफ्ट (सुबह और शाम)
आधिकारिक वेबसाइट लिंक  aiimsexams.ac.in

How to Download AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एम्स की आधिकारिक परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in को ओपन करें।
  • होमपेज पर मौजूद “Academic Courses” टैब पर क्लिक करें और ड्रापडाउन से “B.Sc. (Hons.) Nursing” को चुनें।
  • इसके बाद ‘Proceed’ पर क्लिक करें, जिससे लॉगिन पैनल खुल जाएगा।
  • अब अपना Registration ID, Registration Unique Code (RUC) और Password के साथ ही कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करते ही आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहाँ “Admit Card” लिंक पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए अपने एडमिट कार्ड की कम से कम दो ए-4 साइज कलर प्रिंट कॉपी निकालकर रख लें।

Why Normalisation Process will be Used This Year? (नॉर्मलाइजेशन क्यों?)

एम्स (AIIMS) ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ (भारी संख्या) में आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से कराने के लिए इसे पूरे भारत में 2 शिफ्ट्स में कराने का फैसला लिया गया है। चूंकि परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में होगी, इसलिए दोनों शिफ्ट के प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर (Difficulty Level) को संतुलित करने के लिए एम्स नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया (Normalization Process) का उपयोग करेगा। इसके आधार पर फाइनल परसेंटाइल स्कोर को दशमलव के 7 स्थानों तक निकाला जाएगा ताकि किसी भी छात्र के साथ रैंक टाई न हो।

परीक्षा के दिन क्या साथ ले जाएं?

27 जून 2026 को परीक्षा केंद्र पर जाते समय छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों को अनिवार्य रूप से साथ ले जाना होगा, अन्यथा एंट्री नहीं दी जाएगी:

  • Printed Admit Card
  • Valid Photo ID Proof (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या पैन कार्ड)।
  • Passport Size Photograph

बता दे, AIIMS के द्वारा पूर्व में जारी आधिकारिक शैड्यूल के मुताबिक BSc Nursing Result 4 जुलाई 2026 को जारी किया जाना है। इसे बाद Counselling प्रक्रिया जुलाई के दूसरा सप्ताह से शुरू होगा।

Published: जून 20, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Admit Card updates and news on Admission, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.