Admission

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: यहाँ देखें ऑनलाइन चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

Updated: Aug 16, 2026, 10:45 AM
AIIMS BSc Nursing Counselling 2026
Representative image — AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: यहाँ देखें ऑनलाइन चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के बाद  काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होंगे। जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाने और न्यूनतम क्वालीफाइंग परसेंटाइल प्राप्त करने में सफल रहे हैं, वे इस ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं।

एम्स प्रशासन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, AIIMS BSc Nursing 2026 की काउंसलिंग जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह से आधिकारिक परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in पर पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। इसके माध्यम से देश भर के विभिन्न एम्स संस्थानों (जैसे एम्स दिल्ली, जोधपुर, ऋषिकेश, भोपाल, पटना आदि) में सीटें आवंटित की जाएंगी।

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: महत्वपूर्ण तारीखें (Tentative)

काउंसलिंग कुल 2 या 3 मुख्य राउंड और एक ओपन/मॉक राउंड में आयोजित की जाती है। इसका संभावित शेड्यूल नीचे दिया गया है:

संस्था का नाम  AIIMS, नई दिल्ली
एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा तिथि 27 जून 2026
आर्टिकल कैटिगरी Admission
AIIMS BSc Nursing Result Date 2026 जुलाई 2026 का पहला सप्ताह (4 जुलाई संभावित)
रिजल्ट स्टेटस जल्द जारी होगा 
मेरिट लिस्ट का माध्यम ऑनलाइन (रैंक-वाइज पीडीएफ)
फर्स्ट राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू जुलाई 2026 का दूसरा सप्ताह
आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in

AIIMS Nursing Counselling Process 2026: स्टेप-बाय-स्टेप गाइडएम्स

बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग प्रक्रिया मुख्य रूप से निम्नलिखित चरणों में पूरी होती है:

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को aiimsexams.ac.in पर जाकर ‘Academic Courses’ के तहत नर्सिंग काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करना होगा और नया पासवर्ड बनाकर लॉगिन जेनरेट करना होगा।
  • मुख्य काउंसलिंग से पहले एक मॉक राउंड आयोजित होता है, जिससे छात्रों को यह अंदाजा मिल जाता है कि उनकी रैंक पर कौन-सा एम्स कॉलेज मिल सकता है।
  • उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार एम्स संस्थानों को प्राथमिकता क्रम (Preference Order) में चुनना होता है। चॉइस भरने के बाद उसे लॉक करना अनिवार्य है।
  • आपकी रैंक, कैटेगरी और भरी गई चॉइस के आधार पर एम्स फाइनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करता है।
  • सीट मिलने के बाद छात्र के पास दो विकल्प होते हैं – या तो वह सीट स्वीकार (Accept) करे या अगले राउंड के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुने।

AIIMS BSc Nursing Official Notification Direct Link

Required Documents for AIIMS BSc Nursing Admission (जरूरी दस्तावेज)

सीट अलॉट होने के बाद अलॉट किए गए एम्स संस्थान में फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए जाते समय निम्नलिखित दस्तावेजों के ओरिजिनल और सेल्फ-अटैस्टेड फोटोकॉपी सेट साथ ले जाना जरूरी है:

  • AIIMS BSc Nursing 2026 का एडमिट कार्ड (Admit Card)
  • एम्स द्वारा जारी ऑफिशियल रैंक कार्ड / स्कोरकार्ड
  • ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट लेटर (Seat Allotment Letter)
  • क्लास 10वीं का सर्टिफिकेट/मार्कशीट (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)
  • क्लास 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट (न्यूनतम 55% कुल अंकों के साथ – SC/ST के लिए 50%)
  • वैध जाति प्रमाण पत्र (OBC/EWS/SC/ST) – ध्यान दें कि OBC और EWS सर्टिफिकेट एम्स द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर का ही होना चाहिए।
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration Certificate)पासपोर्ट साइज रंगीन तस्वीरें (आवेदन फॉर्म वाली)

अगर आपने अभी तक अपना स्कोर और क्वालीफाइंग स्टेटस वेरीफाई नहीं किया है, तो आप हमारी पिछली पोस्ट AIIMS BSc Nursing Result 2026 पर जाकर मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं।

Published: जून 20, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Admission updates and news on Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.