Admission

OFSS Bihar 11th Admission 3rd Merit List 2026: बिहार बोर्ड 11वीं नामांकन तीसरी चयन सूची 15 जून को, ऐसे डाउनलोड करें Intimation Letter

Updated: Jun 13, 2026, 11:39 AM
OFSS Bihar 11th Admission 3rd Merit List 2026
Representative image — OFSS Bihar 11th Admission 3rd Merit List 2026: बिहार बोर्ड 11वीं नामांकन तीसरी चयन सूची 15 जून को, ऐसे डाउनलोड करें Intimation Letter

OFSS Bihar 11th 3rd Merit List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 11वीं में नामांकन के लिए तीसरी चयन सूची 15 जून 2026 को जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने Bihar Board 11th Admission 2026 (सत्र 2026-28) के लिए आवेदन दिया था लेकिन प्रथम और द्वितीय सूची में चयनित नहीं हुय थे वो इस सूची में अपना नाम चेक कर पाएंगे। बिहार बोर्ड के नामांकन पोर्टल online Facilitation System for student (OFSS) के ऑफिसियल वेबसाइट https://ofssbihar.net/Higher-Education/index.html पर जाकर स्टूडेंट नामांकन सूचना पत्र (Intimation Letter) चेक कर सकते है।

सूची में सेलेक्टेड छात्रों को बोर्ड द्वारा तय समय पर School/College में जाकर अपना सभी डॉक्यूमेंट का हार्ड कॉपी और फ़ीस जमा करना होगा।

Official Update: बिहार बोर्ड ने जारी नोटिस में बताया कि OFSS Bihar 11th Admission 3rd Merit List तकनीकी कारणों से 11 जून को जारी नहीं किया जा सका। अब तृतीय चयन सूची 15 जून 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

OFSS 11th Admission 3rd Merit List 2026: Overview

Particulars Details
Board Name Bihar School Examination Board, Patna (BSEB)
Admission System Facilitation System for student (OFSS)
Class 11th (Inter)
Session 2026–28
1st Merit List 05-05-2026
2nd Merit List 29-05-2026
3rd Merit List (15-06-2026)
Spot Admission Pending
OFSS Portal ofssbihar.net
Official Website biharboardonline.com

Bihar Board Inter (11th) Admission 3rd List 2026 last date

बिहार बोर्ड 11वीं में नामांकन के लिए तीसरी चयन सूची 15 जून 2026 को जारी करेगा। इस सूची में चयनित छात्रों का नामांकन संभावित 18 जून से 20 जून 2026 तक हो सकता है। इस बीच छात्र अपना इंटीमेशन लेटर ऑनलाइन वेबसाइट से जाकर चेक करे। अगर सिलेक्शन हुई है तो आवंटित शिक्षण संस्थान में नामांकन लेने के लिए अपना इंटीमेशन लेटर डाउनलोड कर समय-सीमा के भीतर वहां अपना डॉक्यूमेंट और फीस जमा करें।

Intimation letter download: इंटीमेशन लेटर कैसे डाउनलोड करें?

इंटीमेशन लेटर डाउनलोड छात्र खुद से कर सकते है, बेहद आसान तरीका है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड के ऑफिसियल एडमिशन पोर्टल https://ofssbihar.net/ पर जाए।
  • अब “इंटरमीडिएट कक्षा में अपने चयन और नामांकन से संबंधित शिक्षण संस्थान एवं संकाय की जानकारी” पर क्लिक करें।
  • यहां एक नया पेज खुलेगा
  • अपना Application Reference No/Barcode No और मोबाइल नंबर भरकर सर्च करें
  • अब आपके स्क्रीन पर आपके द्वारा भरे गए फार्म का पूरा डिटेल्स दिखेगा, इसी डिटेल्स में नीचे आपको आवंटित स्कूल/कॉलेज की जानकारी दिखेगी।
  • अब आप इसे प्रिंट या PDF में सेब कर सकते है।

नोट: समय रहते इसे डाउनलोड करें और आवंटित स्कूल कॉलेज जाकर अपना नामांकन सुनिश्चित करें। नामांकन नहीं होने की स्थिति में आगे अपनी नाम का सिलेक्शन नहीं होगा। आवेदन रद्द माना जाएगा।

कौन-कौन सा डॉक्यूमेंट लगेगा?

सिलेक्टेड छात्रों को स्कूल में नामांकन लेने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट अपने साथ लेकर जाना होगा:

  • 10वीं का मार्कशीट
  • Ofss Portal से डाउनलोड intimation letter
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

Also Read: Bihar Board 12th Time Table 2027

Also Read: Bihar Board 10th Time Table 2027

Slidep-up Option On Ofss: चयनित कॉलेज को बदलने के लिए क्या करें?

अगर आपका सिलेक्शन किसी ऐसे कॉलेज में हो गया है जहां आपके लिए आना-जाना पॉसिबल नहीं है या मुश्किल है तो आप इस स्थिति में स्लाइड-अप ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चयनित स्कूल/कॉलेज में नामांकन लेना होगा। नामांकन के बाद OFSS पोर्टल पर जाकर Slide-up Option का फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म को भरने के लिए मात्र ₹50 का शुल्क जमा करना होगा।

आवेदन के कुछ ही दिन बाद आपका एडमिशन उस नए स्कूल/कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया जाएगा जहां के लिए आप स्लाइड-अप करेंगे। उसके बाद आपको कुछ नहीं करना है। आपका नामांकन वही हो जाएगा।

3rd Merit List 2026 में नाम नहीं आया तो क्या करें?

इस नामांकन के दौरान अगर किसी भी मेरिट लिस्ट में नाम चानित नहीं होता है तो आखरी में बोर्ड पहले आओ पहले पाओ अर्थों BSEB 11th Spot Admission का मौका देता है। इसमें छात्र अपने मनपसंद स्कूल/कॉलेज में जाकर अगर वहां सीट खाली होती है तो, उसके लिए स्कूल में ही अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके बाद बोर्ड फिर से Spot Admission Merit List जारी करेगी जिसके तहत नामांकन हो जाएगा।

OFSS Bihar 11th 3rd Merit List 2026: 15 जून को जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Published: जून 11, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Admission updates and news on Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.