Admission

PPU UG 1st Merit List 2026 जारी: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट, यहां देखें अपना नाम और कॉलेज अलॉटमेंट

Updated: जून 15, 2026, 2:53 अपराह्न · Gaya
PPU UG 1st Merit List 2026 (Patliputra University UG Admission First Merit List)
Representative image — PPU UG 1st Merit List 2026 जारी: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट, यहां देखें अपना नाम और कॉलेज अलॉटमेंट

पटना: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU), पटना ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची (1st Merit List) जारी कर दी है। जिन छात्रों ने BA, B.Sc और B.Com पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब अपना नाम मेरिट सूची में देख सकते हैं। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 22 जून 2026 तक आवंटित कॉलेज में नामांकन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

PPU UG 1st Merit List 2026: Overview

विवरणजानकारी
विश्वविद्यालय का नामपाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU), पटना
पोस्ट का नामPPU UG 1st Merit List 2026-30
कोर्सBA, B.Sc, B.Com
शैक्षणिक सत्र2026-30
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि14 जून 2026
नामांकन की अंतिम तिथि22 जून 2026
नामांकन प्रक्रियामेरिट एवं कॉलेज वरीयता के आधार पर
श्रेणीAdmission / Merit List

PPU UG First Merit List 2026 में कितने छात्रों को मिला कॉलेज?

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए पहले चरण में 68,499 विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित किया गया है, जो कुल पात्र विद्यार्थियों का लगभग 78.26 प्रतिशत है। वहीं बड़ी संख्या में सीटें अभी भी रिक्त हैं, जिन्हें आगामी मेरिट सूची के माध्यम से भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
प्रथम मेरिट सूची जारी14 जून 2026
नामांकन प्रारंभ15 जून 2026
नामांकन एवं सत्यापन की अंतिम तिथि22 जून 2026
द्वितीय मेरिट सूचीजल्द जारी होगी

नामांकन लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (Patliputra University) के UG Science (B.Sc) में नामांकन के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से I.Sc अथवा +2 Science उत्तीर्ण होना चाहिए। B.Com में एडमिशन के लिए I.A./I.Sc./I.Com अथवा +2 परीक्षा और B.A में एडमिशन के लिए I.A./I.Sc./I.Com अथवा +2 परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना चाहिए।

पहली मेरिट सूची में नाम कैसे देखें?

  1. सबसे पहले PPU के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल https://ppupadm.samarth.edu.in/ पर जाएं।
  2. UG Admission 2026-30 First Merit List” लिंक पर क्लिक करें।
  3. Application Number एवं Password दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद कॉलेज आवंटन की जानकारी देखें।
  5. Allotment Letter डाउनलोड करें।
  6. प्रिंट निकालकर चयनित कॉलेज में नामांकन के इसे लेकर जाए।

नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • कॉलेज आवंटन पत्र (Allotment Letter)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि आवश्यक हो)

पहली मेरिट सूची में नाम नहीं आया तो क्या करें?

यदि आपका नाम पहली मेरिट सूची में शामिल नहीं हुआ है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। विश्वविद्यालय द्वारा रिक्त सीटों के आधार पर दूसरी और तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

चयनित छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

जिन छत्रों का चयन प्रथम मेरिट लिस्ट में हुई है वो वो इन निर्देशों का पालन कर समय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी करवाए:

  • 22 जून 2026 तक नामांकन अवश्य करा लें।
  • अपने साथ सभी मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए साथ रखें।
  • निर्धारित समय के भीतर नामांकन नहीं कराने पर सीट रद्द हो सकती है।
  • रिक्त सीटें अगले चरण में अन्य छात्रों को आवंटित की जाएंगी।
  • नामांकन रसीद और आवंटन पत्र सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

Patliputra University 1st Merit List 2026 Direct Link

Patliputra University Official Website 

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सत्र 2026-30 के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जिन छात्रों का चयन हुआ है, उन्हें 22 जून 2026 तक संबंधित कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली सूची में नहीं आया है, वे आगामी मेरिट सूची का इंतजार करें और नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें।

यह भी पढ़े: पाटलिपुत्र जंक्शन पर परीक्षा देने जा रहे छात्रों का भारी बवाल, ट्रेन लेट होने पर भड़का गुस्सा, पथराव और लाठीचार्ज!

ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद (सर) को मिली बेल, प्रिंस यादव मौत मामले में फिर चर्चा में आया पटना का कोचिंग विवाद

Published: जून 15, 2026

Subhash Kumar

Founder and Chief Editor

Subhash Kumar is the Founder and Chief Editor of Timely India, India's dedicated educational news platform serving over 15 million students since 2021. With 5…

Read More →

Get the latest Admission updates and news on Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.