सिर्फ ₹14,449 में Realme का 5G फोन! 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Realme के मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G को सिर्फ ₹14,449 की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते है फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 5G-सपोर्ट के साथ MediaTek का दमदार ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलता है। जानिए ऑफर के बारे में 

Shrwan Kumar - Senior Content Writer
2 Min Read
Realme Narzo 100 Lite 5G

अगर आप भी एक मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन लेने की प्लान बना रहे हैं और आपका बजट ₹15,000 से कम है तो Realme के 7000 mAh बैटरी और 144Hz अल्ट्रा-स्मूथ डिस्पले वाला Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन को आप देख सकते हैं। यह डिवाइस न केवल बड़ी बैटरी बल्कि 5G-सपोर्ट वाला ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित है। आइये जानते हैं कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Realme Narzo 100 Lite 5G Price & Offers

रियलमी के इस 5G स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर ₹14,449 है यह डिवाइस तीन अलग-अलग RAM, स्टोरेज वेरिएंट में आता है इसके टॉप मॉडल की कीमत ₹17,249 है। हालांकि Amazon इस समय रियलमी नार्ज़ो 100 लाइट 5जी स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स भी दे रहा है जिसमें Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% का कैशबैक मिलता है साथ में एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिसमें अपने पुराने फोन को वापस देकर भारी डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

Variant Price
4GB+64GB₹14,449
4GB+128GB₹15,449
6GB+128GB₹17,249

इसके अलावा, यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन थंडर ब्लैक और फ्रॉस्ट सिल्वर में उपलब्ध है। साथ में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के EMI प्लान भी उपलब्ध है जिसमें ₹486 की मंथली किस्त पर फोन को खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 100 Lite 5G: Highlights

Feature  Details
SmartPhoneRealme Narzo 100 Lite 5G
Price₹14,449
Display6.8-inch HD+ IPS LCD display, 144Hz
ProcessorMediaTek Dimensity 6300 SoC
Battery & Charger7000mAh & 15W
CameraRear: 13MP, Front: 5MP
ConnectivityWi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, 3.5 etc.
Operating systemAndroid 16

Realme Narzo 100 Lite 5G Specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है जो 180Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स तक अधिकतम पिक ब्राइटनेस के साथ आता है साथ ही फोन में 7000 mAh की बड़ी बैटरी और 15W का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा, स्मार्टफोन को पावर देने के लिए डिवाइस में ऑक्टा-कोर का मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है जो 2.4 GHz की क्लॉक स्पीड के साथ 6nm तकनीकी पर आधारित है। यह स्मार्टफोन 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज मिलता है। साथ में फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर रन करता है।

कैमरा की बात करें तो रियलमी नार्ज़ो 100 लाइट 5जी में LED फ्लैशलाइट के साथ f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है फ्रंट और रियर दोनों 30fps पर 1080p तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

इसके अलावा, धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग के साथ सैन्य-स्तरीय MIL-STD 810H प्रमाणित है। डिवाइस में कई बेहतरीन कनेक्टिविटी Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, अल्ट्रा-लीनियर बॉटम-पोर्टेड स्पीकर आदि जैसे फीचर्स सपोर्ट मिलता है।

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes in breaking smartphone launches, conducting rigorous in-depth device reviews, and analyzing complex automotive industry developments. Shrwan closely monitors market shifts and corporate strategies of global giants like Samsung, Vivo, and Xiaomi, alongside Indian automotive pioneers like Tata Motors and Mahindra. Committed to editorial integrity, he delivers actionable insights based on hands-on testing and factual research.Areas of Expertise: Smartphone Architecture, Consumer Tech, and Electric Vehicles (EVs)Connect: LinkedIn Profile
कोई टिप्पणी नहीं