अमेरिका में चल रहे FIFA World Cup 2026 में आज 15 जून को Philadelphia के Lincoln Financial Field में Ivory Coast और Ecuador के बीच Group E का पहला मैच खेला जा रहा है। मैच अभी शुरू जारी है और स्कोर 1-0 है। यहां मैच बेहद दिलचस्प है। Ecuador की टीम पहले हाफ से ही दनादन अटैक कर रही थी। John Yeboah ने बॉक्स के बाहर से ऐसा शॉट मारा कि सारे दर्शक खड़े हो गए, लेकिन गेंद क्रॉसबार से टकरा गई। इतना ही नहीं, Alan Minda ने भी मौका मिलते ही किक लगाई, और वो भी ऊपर की लकड़ी से जा टकराई। दो-दो बार किस्मत ने Ecuador का साथ नहीं दिया।
दूसरी तरफ Ivory Coast भी कुछ कम नहीं है। Franck Kessié और Bazoumana Touré Ecuador के डिफेंस को परेशान कर रहे हैं। Ivory Coast के गोलकीपर Yahia Fofana को भी Yellow Card मिल चुका है। मैच में Moisés Caicedo का हाई प्रेस गेम Ivory Coast को गलतियां करने पर मजबूर कर रहा है। Nicolas Pépé को भी एक बड़ा मौका मिला, लेकिन उन्होंने एक टच ज्यादा ले लिया और Ecuador के डिफेंस ने क्लियर कर दिया।
Group E में Germany पहले ही Curacao को 7-1 से रौंद चुकी है। ऐसे में Ivory Coast और Ecuador दोनों के लिए यह मैच बेहद जरूरी है। जो भी जीता, वो Group में मजबूत पोजिशन में होगा।
मैच अभी जारी है। लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहें।
Stay informed with the latest News, Government Job Notifications, Admit Card Updates, Board & University Results, Admission Updates, Scholarship Programs, Official Answer Keys, Exam Syllabus, and University Updates. Visit TimelyIndia regularly for accurate and timely updates on examinations, recruitment, admissions, scholarships, and other important announcements across India.
