₹30K Budget में नया गेम चेंजर 5G फोन! iQOO Z11 जल्द होगा भारत में लॉन्च

iQOO Z11 को भारतीय Mobile मार्केट में 15 जून को लॉन्च किया जा सकता है वहीं इसकी कीमत 30,000 रूपये से कम होने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट का इस्तेमाल होने की उम्मीद है जो वैश्विक संस्करण में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Shrwan Kumar
Senior Content Writer
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes...
- Senior Content Writer
2 Min Read
iQOO Z11 5G
iQOO Z11 Expected Launch date in India ( images Source: iQOO Official Gallery)

iQOO Z11 5G जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है हालांकि यह फोन पहले ही चीनी मार्केट और ग्लोबल मार्केट (मलेशिया) में लॉन्च किया जा चुका है। एक X टेक टिप्स्टर के अनुसार, iQOO भारत में जून के मध्य में Z11 को लॉन्च करने की योजना बना रही है जिसकी कीमत 30,000 रूपये से कम होने की उम्मीद है। वहीं भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में भी ग्लोबल संस्करण की तरह क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

iQOO Z11 Highlights (Expected)

Category Details
SmartphoneiQOO Z11
StatusUpcoming
India Launch (Expected) 15 June 2026
Expected PriceUnder ₹30,000
Market AvailabilityAllready launched in China & Global Market
BatteryAround 9020mAh (Expected)
ProcessorPowerful Mid-Range Chipset
Target UsersGamers & Heavy Users

iQOO Z11 Launch Date in India

X यूजर अभिषेक यादव के अनुसार, कंपनी Z11 फोन को भारत में 15 जून को लॉन्च कर सकती है जिसमें ग्लोबल संस्करण की तरह स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर और एड्रेनो 810 जीपीयू होगा, जो चीनी संस्करण में इस्तेमाल होने वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट से बिल्कुल अलग है।

- Advertisement -

बता दे कि, हाल ही में लॉन्च हुई विवो टी5 प्रो, मोटरोला एज 70 फ्यूजन, वनप्लस नॉर्ड सीई6 सहित कई फोनो में भी यही स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर देखने को मिला है जिससे इस मिड-रेंज सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है।

iQOO Z11 Features & Specifications

iQOO Z11 की कई खासियतों में से एक है इसमें मिलने वाला 9020mAh की दमदार बैटरी जिसे चार्जिंग के लिए 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है फोन में 1260×2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 165Hz रिफ्रेश रेटऔर 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

Z11 स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है, साथ ही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की वजन 213 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.3 मिमी है। फोन IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।

- Advertisement -

Read More: ₹18,000 के डिस्काउंट में मिल रहा है, Vivo का X300 FE Flagship 5G फोन, जानें कैसे?

निष्कर्ष:

कुल मिलाकर, iQOO Z11 एक शानदार 5G स्मार्टफोन  होने वाली है जो खास तौर पर गेमर्स और हैवी यूजर्स के लिए बनाया गया है ₹30K की बजट में 9020mAh की बैटरी जो इस रेंज में और किसी स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलता है हालांकि आपकी प्रायरिटी एक दमदार बैटरी वाला फोन है तो आप इस फोन को लॉन्च होने का इंतजार कर सकते हैं। क्योंकि इस रेंज में कई कंपटीटर्स पहले से मार्केट में अवेलेबल है। Tech से जुड़ी और आर्टिकल यहां देखे।

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes in breaking smartphone launches, conducting rigorous in-depth device reviews, and analyzing complex automotive industry developments. Shrwan closely monitors market shifts and corporate strategies of global giants like Samsung, Vivo, and Xiaomi, alongside Indian automotive pioneers like Tata Motors and Mahindra. Committed to editorial integrity, he delivers actionable insights based on hands-on testing and factual research.Areas of Expertise: Smartphone Architecture, Consumer Tech, and Electric Vehicles (EVs)Connect: LinkedIn Profile
Leave a Comment