130KM/h की टॉप स्पीड, दमदार लुक और पहले से ज्यादा अgressiv – Yamaha MT-15 V2 अब और ज्यादा एडवांस और पॉवरफुल

TimelyIndia Desk
TimelyIndia Desk
Editorial Team
Timely India covers news across every state and union territory in India. The platform delivers original reporting on national affairs, politics, business, sports, entertainment and current...
- Editorial Team
2 Min Read

Yamaha MT-15 V2 2025: Yamaha कंपनी ने भारतीय टू व्हीलर मार्केट में अपनी पॉपुलर बाइक MT-15 V2 का नया एडवांस वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब पहले से और ज्यादा दमदार, अgressiv हो गई है। वहीं ये बाइक 130 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ राइडर्स को एक एक्साइटिंग एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

नई MT-15 V2 में इंजन परफॉर्मेंस की बात करें तो 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है जो 18.4 PS की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट एंड स्लिपर क्लच और Yamaha की (VVA) Variable Valve Actuation तकनीक से लैस है, जो हाई RPM पर परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है।

नये फीचर्स और डिजाइन 

Yamaha MT-15 V2 बाइक में अब मिल रहा है Traction Control System और Dual Channel ABS, जो हाई-स्पीड राइडिंग में बेहतर ब्रेकिंग और स्टेबिलिटी सुनिश्चित करता है। वहीं इस बाइक का Inverted USD Forks और Aluminium Swing Arm बाइक को एक प्रीमियम स्पोर्टी लुक के साथ-साथ बेहतर ग्राउंड ग्रिप भी देते हैं।

Y-Connect टेक्नोलॉजी से लैस

MT-15 V2 बाइक अब Yamaha की Y-Connect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस हो चुकी है, जिससे राइडर अपने स्मार्टफोन को बाइक से कनेक्ट कर सकते हैं। और अपने राइड का मजाइ उठा सकते हैं इसमें कॉल अलर्ट, बैटरी स्टेटस, पार्किंग लोकेशन और भी बहुत कुछ देखने को मिलता है।

कीमत और उपलब्धता

नई Yamaha MT-15 V2 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.69 लाख से शुरू होती है, जो वेरिएंट और कलर के आधार पर ₹1.74 लाख तक जाती है। वही यह बाइक लगभग 7-8 कलर वेरिएंट में देखने को मिल जाता है। अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो यामाहा की नजदीकी डीलरशिप के पास जाएं और बाइक का टेस्ट ड्राइव लें।

Yamaha MT-15 V2 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ).

Q. Yamaha MT-15 V2 में कौन-सा इंजन है?

जवाब: Yamaha MT-15 V2 2025 में 155cc का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो VVA यानी (Variable Valve Actuation) तकनीक पर आधारित है।

Q. क्या इसमें डुअल चैनल ABS है?

जवाब: जी हां, डीलक्स वेरिएंट में डुअल चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है।

Q. क्या Bluetooth कनेक्टिविटी मिलती है?

जवाब: जी हां, इस बाइक में Yamaha Y-Connect ऐप सपोर्ट के साथ Bluetooth कनेक्टिविटी मिलती है। इससे कॉल, मैसेज अलर्ट और बाइक की जानकारी मोबाइल पर देख सकते हैं।

Q. Yamaha MT-15 V2 2025 की माइलेज कितनी है?

जवाब: कंपनी के अनुसार है लगभग 56.9 km/l माइलेज। वहीं रियल कंडीशन में आमतौर पर 45-52 km/l तक का माइलेज मिलता है।

Q. Yamaha MT-15 V2 2025 की कीमत कितनी है?

जवाब: दिल्ली की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.69 लाख से ₹1.84 लाख तक जाती है (बाकी आपके वेरिएंट पर निर्भर करता है)।

Q. कितने कलर ऑप्शन मिलते हैं?

जवाब: यह बाइक लगभग 6 से 8 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जैसे Ice Fluo, Racing Blue, Metallic Black, Cyan Storm, MotoGP एडिशन आदि।

Q. क्या इसमें USB चार्जर, नेविगेशन या स्मार्ट फीचर मिलते हैं?

जवाब: USB चार्जर स्टॉक में आपको नहीं मिलता, लेकिन अलग से लगाया जा सकता है। नेविगेशन नहीं है, लेकिन Bluetooth से बेसिक स्मार्ट अलर्ट्स मिलते हैं।

Share This Article
Editorial Team
Follow:
Timely India covers news across every state and union territory in India. The platform delivers original reporting on national affairs, politics, business, sports, entertainment and current events - updated through the day. Stories published under this byline are reported and edited by the Timely India editorial team, led by founder Subhash Kumar. The desk focuses on news that directly affects readers - from political developments and government decisions to state-level stories that rarely make national headlines.
Leave a Comment