Result

JEE Advanced Result 2026: IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया देश में टॉप, मिले 330 अंक; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Updated: Aug 8, 2026, 10:37 AM
JEE Advanced 2026 Category-Wise Toppers List
Representative image — JEE Advanced Result 2026: IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया देश में टॉप, मिले 330 अंक; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

JEE Advanced Result 2026 Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2026 का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है। इस साल IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर देश में टॉप किया है। शुभम ने 360 में से कुल 330 अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://jeeadv.ac.in/  पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced 2026 Toppers: कबीर दूसरे और जतिन तीसरे नंबर पर

इस साल JEE Advanced के टॉप 3 स्थानों पर IIT दिल्ली जोन के छात्रों का रहा दबदबा।

  • AIR 1: शुभम कुमार (330/360 अंक) – IIT दिल्ली जोन
  • AIR 2: कबीर छिल्लर – IIT दिल्ली जोन
  • AIR 3: जतिन चाहर – IIT दिल्ली जोन

लड़कियों में आरोही देशपांडे ने मारी बाजी

IIT दिल्ली जोन की आरोही देशपांडे ने CRL में 77वीं रैंक हासिल कर देश भर में महिला उम्मीदवारों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 360 में से 280 अंक हासिल किए।

Category-Wise Toppers List: किस कैटेगरी में किसने किया टॉप?

IIT रुड़की द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों (Category) के टॉपर्स के नाम नीचे दिए गए हैं:

रंक लिस्ट (Rank List) रैंक टॉपर का नाम (Name) जोन (Zone)
OPEN (CRL) 1 SHUBHAM KUMAR IIT DELHI
GEN-EWS 1 B JAYAKRISHNA SRINIVAS IIT BOMBAY
OBC-NCL 1 JATIN CHAHAR IIT DELHI
SC 1 KOVID BOOB IIT BOMBAY
ST 1 JATIN KUMAR IIT DELHI
CRL-PwD 1 ARSH JAIN IIT KANPUR
GEN-EWS-PwD 1 PARVA PAVAN AGRAWAL IIT DELHI
OBC-NCL-PwD 1 NANALA NAGA CHAITANYA IIT MADRAS
SC-PwD 1 NAVTEJ IIT ROORKEE
ST-PwD 1 ANCHAL PURI IIT KANPUR

JEE Advanced 2026 Category-Wise Toppers List

JEE Advanced 2026 Topper: Shubham Kumar Bags AIR 1 With 330 Out of 360 Marks

इस साल रिकॉर्ड 56,880 उम्मीदवार हुए क्वालिफाई

IIT रुड़की के द्वारा जारी सूची ke अनुसार, इस साल परीक्षा के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,79,694 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इस बार कुल 56,880 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जिनमें 10,107 महिला छात्र शामिल हैं। सभी सफल छात्रों को उनके स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक (AIR) आवंटित की गई है।

Scorecard Download: कैसे डाउनलोड करें जेईई एडवांस्ड रिजल्ट?

छात्र अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘JEE (Advanced) 2026 Results are now available: [Link] लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, जन्मतिथि (DOB) और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
JEE Advanced Result 2026 link
JEE Advanced Result 2026 link

बता दें, यह परीक्षा 17 मई 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। छात्रों के अंकों की गणना 25 मई को जारी प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों के निपटारे के बाद तैयार फाइनल आंसर की के आधार पर की गई है।

JEE Advanced Important links

Read the Full Topper List PDF Here  Link
AAT Registration for JEE (Advanced) 2026 Link
JEE (Advanced) 2026 Results Link  Link
JEE (Advanced) 2026 Final Answer Keys
Final Answer Key Paper 1,
Final Answer Key Paper 2
Published: जुलाई 8, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Result updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News and Sarkari Yojana only on Timely India.