‘2027 में हम फिर आएंगे..’ डेविड वॉर्नर ने अगले वर्ल्ड कप के लिए भरी हुंकार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर को दी खुली चेतावनी

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
2 Min Read

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में हार से शुरुआत करने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने फाइनल में आकर अपना असली रंग दिखाया. कंगारू टीम के हाथों फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. चूंकि भारतीय टीम ने सेमीफाइनल समेत लगातार 10 मुकाबले जीतकर फाइनल में एंट्री मारी थी, जिसके चलते सभी की पूरा भरोसा था कि रोहित एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा देगी. लेकिन कंगारू टीम ने देखते-ही-देखते बाजी पलट दी. हार के बाद जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ टीम इंडिया की तारीफों के कसीदे गढ़े तो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर ने अगले वर्ल्ड कप के लिए भी चेतावनी दे डाली.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव दिख रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वॉर्नर के कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे थे. अब ऑस्ट्रेलिया के पुष्पा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर को करारा जवाब दे दिया है. मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया की हार के बाद बयान दिया था, ‘मैं ये स्वीकार नहीं करता कि बेस्ट टीम वर्ल्ड कप विनर होती है, टीम इंडिया पेपर्स में बेस्ट टीम है.’ एक फैन द्वारा कैफ के इस बयान को पोस्ट किया गया, जिसपर डेविड वॉर्नर ने खरा रिप्लाई किया है. उन्होंने सीधे 2027 वर्ल्ड कप की चेतावनी दे डाली है.

- Advertisement -

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता पेपर में क्या है- डेविड वॉर्नर

मोहम्मद कैफ के बयान पर डेविड वॉर्नर ने लिखा, ‘मुझे पसंद है एमके (मोहम्मद कैफ), मुद्दा यह है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कागज पर क्या है? अंत में आपको तब प्रदर्शन करना होगा जब इसकी जरूरत हो, इसलिए इसे फाइनल कहते हैं. यही वह दिन है जो मायने रखता है और यह किसी भी दिशा में जा सकता है, यह खेल है. 2027 फिर आते हैं.

वर्ल्ड कप से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि डेविड वॉर्नर का यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा. वे 37 साल के हो चुके हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने खेल वेबसाइट पर जो रिप्लाई किया, उससे कहा जा सकता है कि वे अगले वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा होंगे. वॉर्नर ने उसपर लिखा, ‘किसने कहा मेरा काम खत्म हो गया है.’ वॉर्नर ने मेगा इवेंट में कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 11 मैच में 535 रन ठोके और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.

यह भी पढ़ें— 

आ गया Jio का नया प्लान- मात्र ₹349 मे मिल रहा 2.5GB डेटा सहित सबकुछ फ्री

- Advertisement -

WhatsApp ने लॉन्च किया AI चैटिंग फीचर, अब AI से बातें कर सकेंगे यूजर्स

IAS Officer कैसे बनें? – पात्रता मानदंड, प्रक्रिया, तैयारी और टिप्स

भारत में IAS Officer की पोस्टिंग और ट्रांसफर कैसे होती है?

INDIA GDP: भारत की अर्थव्यवस्था पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार, लेकिन क्या यह वास्तविक है?

भारत के सबसे बड़े दुश्मन पर फिदा हुई काव्या मारन, नीलामी में 30 करोड़ तक खरीदने को हुई तैयार

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile