Khan Sir vs Rivals: पटना में आधी रात को कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग! खान सर ने खोला राज- “सस्ते फ़ीस से कोचिंग वाले जलते हैं”

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
3 Min Read
Patna Coaching Firing News

Patna Coaching Firing News: बिहार की राजधानी पटना का मुसल्लहपुर हाट इलाका, जिसे कोचिंग और छात्रों का गढ़ कहा जाता है, मंगलवार (2 जून) की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। निशाने पर थे देश के सबसे मशहूर शिक्षकों में से एक खान सर (Khan Sir)।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उनके कोचिंग संस्थान (Khan GS Research Centre) के बाहर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। खबर है कि वहां करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस हमले में KGS कोचिंग का एक सुरक्षा गार्ड बुरी तरह घायल हो गया है। तत्काल घायल गार्ड को PMCH में भर्ती करवाया गया।

लेकिन, आखिर एक शिक्षक के कोचिंग संस्थान पर गोलियां क्यों चलीं? क्या यह सिर्फ डराने के लिए था या इसके पीछे “कोचिंग माफिया” की कोई पुरानी रंजिश है? आइए जानते हैं उस रात क्या हुआ।

“वो हमारी सस्ती फीस से जलते हैं” – खान सर का बड़ा आरोप

घटना के बाद खान सर ने मीडिया के सामने जो बयान दिया, वह चौंकाने वाला है। उन्होंने सीधा इशारा किया है कि यह हमला उनके प्रतिद्वंदी (Rival) कोचिंग संचालकों ने करवाया है।

खान सर ने क्या कहा?

“बिहार पुलिस भर्ती का रिजल्ट आया था, हमारे यहाँ से हजारों बच्चे क्वालीफाई हुए। हम सब लोग बच्चों को सम्मानित करके थके हुए थे… तभी कुछ असामाजिक तत्व के लोग आए और कहे कि कोचिंग सेंटर को उड़ा देंगे 2 दिन के अंदर और हमारे गार्ड को पीट पीट कर लहू लुहान कर दिए है कि अभी PMCH में भर्ती है। वो (दूसरे कोचिंग वाले) चाहते हैं कि मैं इतना कम फीस में न पढ़ाऊं। उन्हें बच्चों के रिजल्ट से नहीं, मेरी कम फीस से परेशानी है।”

मीडिया का सवाल- वो कहते क्या है?

किसी मीडिया चैनल के एक साथी ने सवाल किया उस पर खान सर ने कहा, उनका कहना ये है कि इतने सस्ते फ़ीस में क्यों पढ़ा रहे हो कि इतना रिजल्ट हो जाएगा। वो चाहते हैं कि इतने कम फ़ीस में इतने अधिक छात्रों को ना पढ़ाया जाए।

गरीब को भी पढ़ने का है अधिकार

उन्होंने प्रशासन से माँग की है कि हमारी सिक्योरिटी का ध्यान रखा जाए, गरीब को भी है पड़ने का अधिकार है। खान सर के मुताबिक उन्होंने हीं सबसे पहले कम फ़ीस में पढ़ना शुरू किया, इससे कोचिंग माफियाओं को दिक्कत होने लगी। उनकी कमाई कम है इस लिए वो ऐसा करके सोचने है कि इनको दबा दिया जाएं।

ज्ञान बिंदु (Gyan Bindu) और खान सर: क्या है विवाद?

कई बड़े मीडिया संस्थान, स्थानीय रिपोर्ट्स और वायरल हो रही खबरों  के मुताबिक, यह हमला खान सर और ज्ञान बिंदु (Gyan Bindu) कोचिंग संस्थान के बीच चल रहे पुराने ‘वर्चस्व की लड़ाई’ का नतीजा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि दोनों संस्थानों के बीच छात्रों को लुभाने और रिजल्ट क्लेम करने को लेकर काफी समय से तनातनी चल रही थी। हालाँकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी दूसरे कोचिंग का नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन जाँच की सुई इसी आपसी रंजिश (Gang War of Coaching) की तरफ घूम रही है।

CCTV खंगाल रही पुलिस, माहौल तनावपूर्ण

घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुँच गई। सिटी एसपी (SP) और भारी पुलिस बल वहां तैनात है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज निकाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों में भारी आक्रोश है और वे सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

वही, खान सर ने अपने बयान में यह भी कहा कि गार्ड ने हमलावरों की  पहचान किया है, सब बगल के ही कोचिंग के लोग थे।

7 साल पहले भी खान सर के कोचिंग पर हो चुका है हमला

खान सर के कोचिंग पर पहले भी बड़ा हमला हो चुका है। कोचिंग माफियाओं द्वारा पिछले 7 सालों में दो बार निशाना बनाया गया है। उनका संस्थान जब 2019 में शुरुआती दौर में तेजी से आगे बढ़ रहा था, तब भी कोचिंग जगत की आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के कारण उनके सेंटर पर बम से हमला और पथराव किया गया था।

Also Read: पटना में ATM बना Hair Salon! SBI का बोर्ड बाहर, अंदर चल रही थी कटिंग

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
Leave a Comment