पटना में ATM बना Hair Salon! SBI का बोर्ड बाहर, अंदर चल रही थी कटिंग

बिहार की राजधानी Patna के Danapur से एक हैरान करने वाला वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जहां SBI ATM को Hair Salon में बदल दिया गया। बाहर ATM का बोर्ड लगा है और अंदर बाल काटा जा रहा है। यह देख पूरा सोशल मीडिया वाले चौंक गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक्शन।

Suman Raj
Suman Raj
Junior Content writer
Suman Raj is a Junior Content Writer and an emerging journalist at 'Timely India'. Currently pursuing her degree in Journalism and Mass Communication, Suman brings a...
- Junior Content writer
2 Min Read
Patna Danapur SBI ATM converted into hair salon viral video
पटना के दानापुर में बंद पड़े SBI ATM के अंदर Hair Salon चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

PATNA | बिहार की राजधानी Patna से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। Danapur इलाके में एक SBI ATM के अंदर Hair Salon चलते हुए देखा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख जा सकता है  बाहर “SBI ATM” का बोर्ड लगा हुआ है, लेकिन अंदर नाई लोगों के बाल काटते नजर आ रहे हैं। इस अजीब नजारे को देखकर लोग काफी हैरान हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

क्या है पूरा मामला?

वायरल पोस्ट के मुताबिक, Patna के Danapur में स्थित एक बंद SBI ATM को किराये पर दे दिया गया है। हालांकि बाहर ATM की branding और signage अब भी लगे हुए थे। ऐसे में कई लोग इसे असली ATM समझकर अंदर पहुंचे, लेकिन वहां ATM मशीन की जगह Hair Cutting Salon चलता मिला।

बताया जा रहा है कि बैंक ने जगह किराये पर दे दी, लेकिन बाहर लगे SBI ATM बोर्ड को नहीं हटाया गया। यही वजह है कि यह मामला सोशल Media पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

इस घटना का वीडियो X (Twitter) पर वायरल होने के बाद लोगों ने मजेदार comments करना शुरू कर दिया। कई users ने इसे “State Barbers of India” तक कह दिया। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि पहली नजर में किसी को भी लगेगा कि यह ATM है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाहर SBI ATM लिखा हुआ है, जबकि अंदर barber ग्राहकों के बाल काट रहा है। रात के समय रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो ने इंटरनेट पर काफी attention खींचा है। और अब X पर “SBI ATM” Trend कर रहा है। वीडियो आप भी देखिए:

लोग दे रहे मजेदार Reaction

सोशल मीडिया users इस वीडियो पर लगातार funny reactions दे रहे हैं। कुछ users ने लिखा कि “अब ATM से पैसे नहीं, hairstyle निकलेगी।” वहीं कई लोगों ने बैंक management पर सवाल भी उठाए कि signage हटाया क्यों नहीं गया।

Video Viral होने के बाद हटाया गया SBI ATM का लोगो

वीडियो वायर होने के कुछ घंटे बाद उस Hair Salon के बाहर से SBI का बैनर और logo हटा दिया गया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी अब सामने आ गई है। वायरल होने के बाद बड़े मीडिया हाउस भी वायरल Hair Salon के बाहर से रिपोर्टिंग कर रहें है।

SBI ATM Hair Salon Viral Video in Patna Danapur
SBI ATM Hair Salon Viral Video in Patna Danapur

तेजी से ट्रेंड कर रहा “SBI ATM”

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है और “SBI ATM” keyword trend करने लगा है। बिहार से जुड़े इस unusual मामले ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹12,349 मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, देखें ऑफर्स।

Share This Article
Junior Content writer
Suman Raj is a Junior Content Writer and an emerging journalist at 'Timely India'. Currently pursuing her degree in Journalism and Mass Communication, Suman brings a fresh perspective—along with a deep passion for thorough research and impartial reporting—to her work. She specializes in covering contemporary issues, education, and trending news. As an aspiring journalist, she prioritizes factual, user-centric content that remains firmly grounded in facts.Areas of Focus: National News and Social Trends.
Leave a Comment