News

ABVMU CNET 2026 Paper Leak? 6 जून की परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर क्वेश्चन पेपर लीक का दावा, यूनिवर्सिटी ने जारी किया सख्त नोटिस

Updated: Aug 16, 2026, 10:30 AM
UP CNET 2026 Paper Leak Update
Representative image — ABVMU CNET 2026 Paper Leak? 6 जून की परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर क्वेश्चन पेपर लीक का दावा, यूनिवर्सिटी ने जारी किया सख्त नोटिस

UP CNET 2026 Paper Leak Update: उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (UP CNET 2026) देने जा रहे छात्रों और अभिभावकों के लिए नोटिस जरी किया है। आगामी 6 जून 2026 को होने वाली इस परीक्षा से ठीक पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक और प्रश्न पत्र बेचे जाने के दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन दावों ने परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता की चिंता को बढ़ा दिया था। लेकिन अब इस पूरे मामले पर अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), लखनऊ ने खुद सामने आकर स्थिति साफ कर दी है। यूनिवर्सिटी ने आज, 2 जून 2026 को छात्र और अभिभावक के नाम आधिकारिक पब्लिक नोटिस (Public Notice) जारी किया है। यूनिवर्सिटी का क्या कहना है और आपको किन बातों का ध्यान रखना है, आइए विस्तार से जानते हैं।

ABVMU CNET 2026 Exam: Overview

परीक्षा का नाम कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (CNET-2026)
आयोजक संस्था अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (ABVMU), लखनऊ
परीक्षा की तारीख 6 जून 2026
कुल परीक्षा केंद्र पूरे उत्तर प्रदेश में 307 केंद्र

यूनिवर्सिटी ने कहा- “अफवाहों पर न दें ध्यान, सब फर्जी है”

WhatsApp और Telegram पर कुछ असामाजिक तत्व यह दावा कर रहे थे कि उनके पास CNET-2026 का असली प्रश्न पत्र है और वे इसे पैसों से बेच रहे हैं। इस पर वायरल चैट को सामने आने पर ABVMU ने नोटिस जारी किया, अपने नोटिस में इन सभी दावों को पूरी तरह से झूठा, मनगढ़ंत और भ्रामक बताया है। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि, यह सब छात्रों को गुमराह करने, पैनिक पैदा करने और उनसे पैसे ठगने की एक साजिश है।

परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ आयोजित की जाएगी। पूरी परीक्षा पर पैनी नजर रखने के लिए विजिलेंस टीमें, फ्लाइंग स्क्वॉड और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम एक्टिव रहेगा।इसके साथ ही यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) भी सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद है।

ABVMU official Notice PDF Link

छात्रों और अभिभावकों के लिए सख्त एडवाइजरी

यूनिवर्सिटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. देवाशीष शुक्ला द्वारा जारी इस नोटिस में उम्मीदवारों और उनके माता-पिता को कड़े निर्देश दिए गए हैं:

  • किसी को पैसा न दें: किसी भी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा न करें और न ही किसी को पैसे दें जो पेपर दिलाने का दावा कर रहा हो।
  • मैसेज फॉरवर्ड न करें: सोशल मीडिया पर ऐसे किसी भी भ्रामक मैसेज को शेयर या फॉरवर्ड न करें, क्योंकि यह अफवाह फैलाने के दायरे में आता है।
  • तुरंत रिपोर्ट करें: अगर आपके पास ऐसा कोई संदिग्ध मैसेज या टेलीग्राम चैनल का लिंक आता है, तो तुरंत यूनिवर्सिटी को या पास के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं। आप साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं।

हमारी सलाह: अपनी पढ़ाई पर फोकस रखें

एक जिम्मेदार प्लेटफॉर्म होने के नाते हम भी आपसे यही अपील करेंगे कि इन अफवाहों के चक्कर में अपना कीमती समय और मानसिक शांति खराब न करें। परीक्षा अपने तय समय यानी 6 जून 2026 को ही होगी। अपनी तैयारी पर भरोसा रखें। यूनिवर्सिटी ने भी छात्रों के लिए अंत में बहुत खूबसूरत लाइन लिखी है- “अच्छी तैयारी करें। शांत रहें। प्रक्रिया पर भरोसा रखें।”

आप सभी को परीक्षा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं! इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने उन दोस्तों के साथ जरूर Share करें जो इस साल यह एग्जाम देने जा रहे हैं ताकि वे किसी ठगी का शिकार न हों।

Also Read: RUHS CUET Result 2026: BSc Nursing का रिजल्ट आज जारी, यहाँ देखें Direct Link और Cut-off

UP Police Constable Admit Card 2026 link

Published: जून 2, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest News updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.