Hero Splendor vs Honda Shine 2025 – माइलेज और परफॉर्मेंस में कौन किंग?

TimelyIndia Desk
TimelyIndia Desk
Editorial Team
Timely India covers news across every state and union territory in India. The platform delivers original reporting on national affairs, politics, business, sports, entertainment and current...
- Editorial Team
3 Min Read

Hero Splendor vs Honda Shine 2025: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में किफायती और भरोसेमंद बाइक की बात हो और Hero Splendor या Honda Shine का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। दरसल, दोनों ही बाइक्स भारत के मिडिल क्लास लोगों के बीच भरोसे का नाम बन चुकी हैं। लेकिन अब सवाल ये है कि नए अपडेट्स के बाद कौन है असली माइलेज किंग और कौन परफॉर्मेंस में आगे? आइए करते हैं सीधा मुकाबला

दोनों की इंजन और पावर

अब बात करते हैं इन दोनों बाइक्स की इंजन और पावर के बारे में तो Hero Splendor XTEC 2025 में 97.2cc का एयर-कोल्ड इंजन दिया गया है, जो 8000 RPM पर 8.02 PS की पावर और 6000 RPM पर 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जो 4-स्पीड गियर के साथ आता हैं। वहीं, Honda Shine 2025 में 123.94cc का एयर-कोल्ड ज्यादा पावरफुल इंजन देखने को मिलता है जो 7500 RPM पर 10.7 PS की पावर और 6000 RPM पर 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। और ये 5-स्पीड गियर के साथ आता है।

फीचर Hero SplendorHero Splendor
इंजन97.2cc का एयर-कोल्ड123.94cc का एयर-कोल्ड
पावर8.02 PS10.7 PS
टॉर्क8.05 Nm11 Nm
गियर4-स्पीड5-स्पीड

नतीजा: Shine में ज्यादा पावर और गियर मिलते हैं जो परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं। और स्मूद राइडिंग में आगे है, जबकि Splendor में थोड़ी कम पावर मिलता है जो सिटी राइडिंग के लिए अच्छा है।

माइलेज का किंग कौन?

अब बात करते हैं माइलेज की तो भारतीय यूजर्स के लिए सबसे बड़ा फैक्टर माइलेज होता है। तो दोनों बाइक्स के माइलेज में ज्यादा तो नहीं पर थोड़ा फर्क है Hero Splendor का रियल राइडिंग माइलेज 65–70 किलोमीटर/लीटर है जबकि Honda Shine का रियल राइडिंग माइलेज 55–60 किलोमीटर/लीटर है।

बाइक्समाइलेज
Hero Splendor 202565–70 किलोमीटर/लीटर
Honda Shine 202555–60 किलोमीटर/लीटर

नतीजा: माइलेज का किंग यानी (ताज) Splendor के सिर पर है। क्योंकि Shine के मुकाबले Splendor का ज्यादा बढ़िया माइलेज है।

फीचर्स की तुलना

अब बात करते हैं दोनों बाइक्स के फीचर्स की तो Hero Splendor XTEC अब डिजिटल मीटर, Bluetooth कनेक्टिविटी, i3s टेक्नोलॉजी और LED हेडलाइट के साथ आती है। वहीं Honda Shine में 5-स्पीड गियरबॉक्स, LED हेडलाइट, Silent Start और CBS ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

नतीजा: Shine थोड़ा ज़्यादा प्रीमियम फील देता है, लेकिन Splendor भी टेक्नोलॉजी के मामले में पीछे नहीं है।

Hero Splendor vs Honda Shine 2025: कीमत

कीमत की बात करें तो दोनों बाइक के एक्स-शोरूम कीमत (जुलाई 2025) तक Splendor XTEC की लगभग ₹80,500 है। जबकि Honda Shine की कीमत लगभग ₹82,600 है। फाइनली Splendor थोड़ी सस्ती है, जो बजट कस्टमर्स के लिए बेहतर है। जबकि Shine थोड़ी महंगी है, लेकिन इंजन पावर में भी बढ़त देती है।

बाइक्स एक्स-शोरूम कीमत 
Splendor XTEC₹80,500 (approx)
Honda Shine₹82,600 (approx)

ध्यान दें: इस पोस्ट में आपको एक्स-शोरूम कीमत बताई गई है ना कि (ऑन-रोड प्राइस) ऑन-रोड कीमत जानने के लिए आप बाइक्स के ऑफिसियल वेबसाइट विजित कर सकते हैं या किसी नजदीकी शोरूम में जाकर जानकारी ले सकते हैं। क्योंकि ऑन-रोड प्राइस राज्य के टैक्स के अनुसार घट-बढ़ सकता है।

निष्कर्ष: कौन किंग है?

दोनों बाइक्स अपनी जगह पर बेस्ट हैं अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च है, तो Hero Splendor सबसे बढ़िया विकल्प है। वहीं अगर आप ज्यादा पावर, स्मूद परफॉर्मेंस और स्टाइल चाहते हैं, तो Honda Shine बेहतर चॉइस है। फाइनल फैसला आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।

FAQs.

Q. क्या Hero Splendor 2025 में ABS आता है?

जवाब: नहीं, इसमें CBS (Combined Braking System) मिलता है।

Q. Honda Shine का माइलेज कम क्यों होता है?

जवाब: क्योंकि इसका इंजन बड़ा और पावरफुल है इसी लिए इसका माइलेज कम होता है।

Q. कौन-सी बाइक लो मेंटेनेंस है?

जवाब: Hero Splendor भारतीय रोड्स के लिए बहुत ही भरोसेमंद और लो मेंटेनेंस बाइक मानी जाती है।

Share This Article
Editorial Team
Follow:
Timely India covers news across every state and union territory in India. The platform delivers original reporting on national affairs, politics, business, sports, entertainment and current events - updated through the day. Stories published under this byline are reported and edited by the Timely India editorial team, led by founder Subhash Kumar. The desk focuses on news that directly affects readers - from political developments and government decisions to state-level stories that rarely make national headlines.
Leave a Comment