गया जी के मोहनपुर में सड़क हादसा: गणेशचक मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आदमी अंकोला पंचायत के मसौंधा गांव निवासी है नरेश यादव है। अभी इलाज गया जी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Subhash Kumar
Subhash Kumar - Editor in Chief
1 Min Read
Mohanpur Thana Gaya Ji

मोहनपुर (गया जी): गया जिले के मोहनपुर थाना (Mohanpur Thana) क्षेत्र अंतर्गत गणेशचक मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज गया जी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान मसौंधा गांव निवासी 50 वर्षीय नरेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेश यादव किसी निजी कार्य से बाइक से गयाजी (Gaya Ji) जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गणेशचक मोड़ के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

हादसे में नरेश यादव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तथा बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गणेशचक मोड़ के आसपास अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है, जिसके कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

यह भी पड़े: रौशन आनंद आए जेल से बाहर, कहां ‘भाई को फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने मरवाया’

(सूचना: आपके आसपास यदि कोई दुर्घटना, अपराध, सामाजिक, शैक्षणिक, सरकारी योजना, मौसम या अन्य महत्वपूर्ण घटना घटित होती है, तो उसकी जानकारी और फोटो/वीडियो हमें तुरंत भेजें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। व्हाट्सएप करें: +91-9430577007

TimelyIndia.com स्थानीय और जमीनी खबरों को प्राथमिकता देता है। आपके सहयोग से हम क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक तेजी से पहुंचा सकते हैं।)

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
कोई टिप्पणी नहीं